Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Crime In Fatehpur: फतेहपुर में ईद के दिन खूनी खेल ! मटन की दुकान में शेर अली के सीने पर कई वार

Crime In Fatehpur: फतेहपुर में ईद के दिन खूनी खेल ! मटन की दुकान में शेर अली के सीने पर कई वार
फतेहपुर में ईद में शेर अली की हत्या (बाइक) : फोटो युगान्तर प्रवाह

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में ईद (Eid) के दिन दिनदहाड़े खूनी खेल से इलाके में हड़कंप मच गया. थरियांव (thariyaon) थाना क्षेत्र के कस्बे में मटन की दुकान पर शेर अली के सीने पर आरोपी चमन ने चाकू से वार करते हुए मौत के घाट उतार दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.

फतेहपुर में मटन की दुकान पर खूनी खेल 

यूपी (UP) के फतेहपुर (Fatehpur) में ईद (Eid) के दिन दिनदहाड़े खूनी खेल से इलाका थर्रा उठा. मटन की दुकान पर मीट लेने पहुंचे शेर अली (Sher Ali) की दुकान की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई. मामला थरियांव थाना क्षेत्र के कस्बे का है. जानकारी के मुताबिक नमाज़ के बाद शेर अली दोपहर को मीट की दुकान पहुंचा था जहां चमन नाम के युवक ने उसकी हत्या कर मौत के घाट उतार दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शेर अली को जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुरानी रंजिश में की गई शेर अली की हत्या

फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र के मोहल्ला सरांय के रहने वाले शेर अली (27) थरियांव हाईवे पर अपने अपने भाई के साथ टायर की दुकान चलाता था. उसके मुहल्ले का रहने वाला चमन भी हाईवे के दूसरी छोर टायर पंचर की दुकान रखे था. बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों में कभी बनी नहीं.

करीब डेढ़ साल पहले आरोपी चमन की दुकान से टायर चोरी हुए थे जिसके बाद शेर अली पर इसका इल्जाम लगाया गया था. इस बात से आपस में जमकर विवाद भी हुआ था. कई बार शेर अली ने भी चमन के यहां मारपीट भी की थी. इन्हीं विवादों की वजह से शेर अली के परिवार वालों ने उसे पूना भेज दिया वह वहीं अपने भाई के साथ टायर पंचर की दुकान चलाने लगा. बताया जा रहा है. 29 अप्रैल को उसकी बहन शमा की शादी है जिसकी वजह से वह बुधवार को ईद के मौके पर घर आया था. 

fatehpur_thariyaon_sher_ali_murder
फतेहपुर के थरियांव में हत्या : फोटो युगान्तर प्रवाह
धधक रही थी दुश्मनी की आग, मौके पर किया वार 

ईद के मौके पर बुधवार को पहुंचा शेर अली रात को शराब के नशे में मोहल्ले में गाली गलौज करता रहा. चमन का परिवार भी उसी मोहल्ले में रहता है. बताया जा रहा है कि काफी समय से दोनो परिवारों में दुश्मनी आग दहक रही थी. गुरुवार को ईद की नमाज़ पढ़ने के बाद शेर अली कस्बे की शब्बीर चिकन मटन की दुकान मीट लेने पहुंचा था.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर की इस ग्राम पंचायत में लाखों का घोटाला ! फंसे दो सचिवों को थमाया गया नोटिस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

बताया जा रहा था कि चमन भी वहां मीट लेने पहुंचा था. दोनों में किसी बात को लेकर वहीं विवाद होने लगा. अचानक चमन ने मटन की दुकान से चाकू उठाया और शेर अली के सीने पर ताबड़ तोड़ वार करते हुए मौके से फरार हो गया. थाने से चंद कदमों में हुई वारदात से चारो ओर हड़कंप मच गया. 

पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए गठित की टीम 

थरियांव कस्बे में दिनदहाड़े हुई वारदात से चारो ओर सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में घायल अवस्था में शेर अली को जिला अस्पताल भेजा लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौके वारदात पर पहुंचे एसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि आरोपी चमन को पकड़ने के लिए चार टीमें गठित की गई हैं जल्द ही गिरफ्तारी की जायेगी

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एआरटीओ कार्यालय में अनियमितता और अवैध वसूली की शिकायतों के बाद गुरुवार को प्रशासन...
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

Follow Us