Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: फतेहपुर में यमुना स्नान करने गए तीन युवक डूबे ! दो की मौत, एक गंभीर

Fatehpur UP News: फतेहपुर में यमुना स्नान करने गए तीन युवक डूबे ! दो की मौत, एक गंभीर
Fatehpur UP News: फतेहपुर के औगासी घाट में तीन युवक यमुना में डूबे : फोटो युगान्तर प्रवाह

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में गाजीपुर (Ghazipur) थाना क्षेत्र के औगासी (Augasi) यमुना नदी में नहाने गए तीन युवक अचानक डूब गए. स्थानीय लोगों ने कड़ी मस्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला लेकिन दो युवकों की मौत हो चुकी थी जबकि एक को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

फतेहपुर की यमुना नदी में डूबे युवक, दो की मौत 

यूपी (UP) के फतेहपुर (Fatehpur) में यमुना (Yamuna) नदी में स्नान करने गए तीन युवक नहाते समय डूब गए. स्थानीय गोताखोरों ने कई घंटों की कड़ी मेहनत के बाद उनको निकला. बताया जा रहा है कि हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक घटना गाजीपुर (Ghazipur) थाना क्षेत्र के औगासी (Augasi) पुल के पास की बताई जा रही है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कर्रवाई में जुट गई है.

यमुना में डूबने से परिजनों में मचा हड़कंप, स्थानीय गोताखोरों ने निकाला

फतेहपुर गाजीपुर थाना क्षेत्र के देवलान के रहने वाले विमल यादव (24) और विवेक यादव (16) अपने भटपुरवा निवासी साथी ईशू यादव (15) के साथ बुधवार सुबह के समय औगासी यमुना पुल के पास नहाने गए थे. जानकारों की माने तो तीनों पुल से छलांग भी लगा रहे थे.

यमुना में कोई तेज बहाव भी नहीं था कि अचानक तीनों आंखों से ओझल हो गए. जब तक इसको कोई समझता तब तक तीनों नदी में डूब गए थे. घटना से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है जानकारी होने पर युवकों के परिजन भी मौके पर पहुंचे. आनन फानन में स्थानीय गोताखोरों और मछुवारों को भी बुलाया गया. कड़ी मस्कत के बाद करीब दोपहर 12 बजे तीनों को नदी से बाहर निकाला गया लेकिन विवेक और ईशु की मौत हो चुकी थी जबकि विमल को उसके परिजन निजी अस्पताल लेकर गए जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है.

एएसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि औगासी घाट में नहाने गए युवक नदी में डूब गए थे स्थानीय गोताखोरों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया है गाजीपुर सीएचसी पहुंचने पर ईशु और विवेक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि विवेक को रैफर कर दिया गया है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है और आगे कार्रवाई की जा रही है. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था

नदी के तैराक कैसे डूब गए यमुना में 

फतेहपुर के औगासी घाट में युवकों की मौत के बाद कई बातें कही जा रही हैं. जानकारों की माने तो तीनों युवक नदी में तैरना जानते थे और यमुना में इस समय इतना बहाव भी नहीं था. कुछ ने कहा कि यमुना की जलधारा में लगातार हो रहे अवैध खनन से उसमें बड़े-बड़े गड्डे हो गए हैं जिसके कारण ये घटना हुई है. बताया जा रहा है उन्हीं गड्ढों में फसने से युवक बाहर नहीं निकल सके और उसी में डूब गए.

fatehpur_news_asp_vijay_shankar_mishra
फतेहपुर एएसपी विजय शंकर मिश्र : फाइल फोटो

Latest News

Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह थाने से करीब 100 मीटर दूर एक युवक का संदिग्ध अवस्था में...
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

Follow Us