Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UPPCL News: फतेहपुर में एचटी लाइन किसान के सर से टकराई ! मौत के बाद परिजनों का हंगामा

Fatehpur UPPCL News: फतेहपुर में एचटी लाइन किसान के सर से टकराई ! मौत के बाद परिजनों का हंगामा
फतेहपुर में एचटी लाइन की चपेट से किसान की मौत : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में बिजली विभाग (UPPCL) की फिर एक लापरवाही से किसान की मौत हो गई. एचटी लाइन इतने नीचे थी की खेत में पानी लगाने गए किसान के सर से टकरा गई और देखते ही देखते उसकी मौत हो गई. घटना औंग (Aung) थाना क्षेत्र के लोधनपुरवा मजरे गोघरौली की है.

किसान के सर से टकराई एचटी लाइन, मौके पर मौत

यूपी (UP) के फतेहपुर (Fatehpur) में हाईटेंशन (HT Line) लाइन की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई. ये कोई पहला मौका नहीं है जब किसी की मौत हुई है, इससे पहले भी बिजली विभाग की लापरवाही से कई लोग अपना जीवन गंवा चुके हैं.

बताया जा रहा है कि रविवार रात औंग थाना (Aung Thana) क्षेत्र के गोधरौली गांव के मजरे लोधनपुरवा के किसान राजबहादुर उर्फ करन (35) खेत में पानी लगाने गए थे जहां एचटी लाइन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों ने काफी देर हंगामा किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मस्कत के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बिजली विभाग की लापरवाही से चली गई किसान की जान 

औंग क्षेत्र के गोधरौली गांव के मजरे लोधपुरवा निवासी राजबहादुर उर्फ करन (35) देर रात खेतों में पानी लगाने के लिए घर से निकले थे. जानकारी के मुताबिक खेत के पास में ही एचटी लाइन का तार लटक रहा था जिसे अंधेरे की वजह से वो देख ना सके. तार इतने नीचे था कि वो करन के सर से टकरा गया और देखते ही देखते उनकी मौत हो गई. जानकारी होने पर परिजन और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया.

uppcl_farmer_death_fatehpur
बिजली विभाग : Image Credit Original Source

सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों में कई घंटे वाद विवाद होता रहा. बताया जा रहा है कि पुलिस के काफी देर समझने के बाद परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. थाना प्रभारी कांति सिंह ने जानकारी देते हुए कहा की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है

Read More: Fatehpur News: प्रेमिका की शादी से पहले युवक ने की आत्महत्या, सदमे में युवती ने भी खाया जहर, इलाके में चर्चा का विषय बनी प्रेम कहानी

भाई ने कहा कई बार की गई शिकायत जान लेकर माना विभाग

मृतक राजकुमार के भाई कुंवर बहादुर बताते हैं कि लटकते तारों को लेकर कई बार बिजली विभाग के कर्मचारियों से शिकायत की गई लेकिन उनकी लापरवाही के चलते मेरे भाई की जान चली गई. उन्होंने कहा कि विभाग के कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं बिना पैसे दिए कोई भी काम नहीं करते हैं उनको किसी के हताहत होने से कोई फर्क नहीं पड़ता है.

Read More: Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

आपको बता दें कि जिले में ये कोई पहला वाक्या नहीं है जब विभाग की लापरवाही से किसी की जान गई है इसके पहले भी कई लोग इसकी जद में आ चुके हैं लेकिन इससे अधिकारियों को कोई फर्क नहीं पड़ता है.

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
उत्तर प्रदेश में पुलिस थानों और पुलिस इकाइयों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 18.41 करोड़ रुपये मंजूर किए...
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

Follow Us