Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Murder News: फतेहपुर में किसान की दिनदहाड़े हत्या ! खेत से निकलने पर विवाद, दो घायल

Fatehpur Murder News: फतेहपुर में किसान की दिनदहाड़े हत्या ! खेत से निकलने पर विवाद, दो घायल
फतेहपुर के गाजीपुर में किसान (बीच)अमित हाड़ा की हत्या : फोटो युगान्तर प्रवाह

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में दिनदहाड़े किसान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई साथ ही उनके भतीजों को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया है. घटना गाजीपुर थाना (Ghazipur) क्षेत्र के गाजीपुर गांव की है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है.

फतेहपुर में दिनदहाड़े हत्या से दहल उठा गाजीपुर 

यूपी (UP) के फतेहपुर (Fatehpur) जिले में खेत से चना ले जाने के चलते किसान की दिनदहाड़े धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई. घटना गाजीपुर (Ghazipur) थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव की है. बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब 9 बजे अमित हाड़ा उर्फ रामू सिंह (36) अपने भतीजों के साथ अपने खेत से चना लेकर पड़ोसी खेत से निकल रहे थे तभी रास्ते को लेकर विवाद हो गया.

विवाद इतना इतना बढ़ा की दबंगों ने अमित हाड़ा की निर्मम हत्या कर दी और उसके भतीजों धनंजय (21) और ऋषिराज (17) को घायल कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है और घायलों को जिला अस्पताल भेज कर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है. 

खेत से निकलने को लेकर हुआ विवाद, पहुंचा हत्या तक

गाजीपुर गांव के अमित हाड़ा उर्फ रामू सिंह अपने खेत में पड़ी चने की फसल को उठाने के लिए अपने भतीजों धनंजय और ऋषिराज के साथ रविवार सुबह पहुंचे थे. जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर खेत से काफी दूर खड़ा था. फसल ली वजह से वह खेत तक नहीं पहुंच सका. बताया जा रहा है कि फसल को उठाकर उसे ट्रैक्टर में डाला जा रहा था तभी पड़ोस के पाल बिरादरी के व्यक्ति ने अमित से उसके खेत से निकलने के लिए मना किया.

इस बात को लेकर आपस में विवाद होने लगा. जानकारी के मुताबिक विवाद इतना बढ़ गया कि पड़ोसी खेत मालिक ने अपने व्यक्तियों को बुला लिया और अमित और उसके भतीजों के ऊपर हमला कर दिया. हमले में अमित हाड़ा की निर्मम हत्या कर दी गई और उसके भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए. विवाद की जानकारी जब तक ग्रामीणों को हुई तब तक दबंग वहां से फरार हो गए. 

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है

एडिशनल ने कहा जल्द होगी गिरफ्तारी 

अमित हाड़ा की दिनदहाड़े हत्या से चारों ओर हड़कंप मच गया मौके पर गाज़ीपुर पुलिस सहित एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्रा मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों से जानकारी और छानबीन करने के बाद पुलिस ने मृतक अमित हाड़ा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उसके घायल भतीजों को जिला अस्पताल इलाज के लिए रैफर कर दिया. जानकारी देते हुए विजय शंकर मिश्रा ने कहा कि खेत से निकलने को लेकर हत्या की गई है. मामले को दर्ज़ करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है. जल्द ही उनको गिरफ्तार किया जायेगा.

fatehpur_news_asp_vijay_shankar_mishra
फतेहपुर एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्र

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us