Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में बेटी का मां ने दबाया पहले गला ! फिर डीजल डाल जला डाला, ऐसे हुआ सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा

Fatehpur News: फतेहपुर में बेटी का मां ने दबाया पहले गला ! फिर डीजल डाल जला डाला, ऐसे हुआ सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा
फतेहपुर ईशा यादव हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, गिरफ्त में आरोपित मां कुसमा देवी, दाएं ईशा यादव : फोटो युगान्तर प्रवाह

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में ईशा यादव हत्याकांड (Isha Yadav Murder Case) का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. हुसैनगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर अभैया में हत्याकांड को आत्महत्या बताकर आरोपित मां ने पुलिस को चकमा दिया था. पुलिस ने कुसमा देवी को पकड़ कर जेल भेज दिया है.

फतेहपुर में कलयुगी मां ने रचा था भस्मासुर षड्यंत्र 

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में बेटी की हत्या कर आत्महत्या बताने वाली कलयुगी मां कुसमा देवी का पर्दाफाश करते हुए जेल भेज दिया है. आपको बतादें कि 16 मार्च को हुसैनगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर अभैया गांव की ईशा यादव (18) पुत्री स्व अवधेश यादव की जलकर आत्महत्या की बात उसकी मां ने पुलिस को बताई थी साथ गांव के पुत्तू व पुन्नू को इस मामले में फंसा दिया था. लेकिन पोस्टमार्टम और पुलिस की सूझ बूझ से पुलिस ने जल्द ही इस प्रकरण का अनावरण करते हुए आरोपित मां को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है.

ईशा यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोल दिया राज

फतेहपुर (Farehpur) जिले के हुसैनगंज (Hussenganj) थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर अभैया गांव में शनिवार 16 मार्च सुबह पुलिस को सूचना दी गई कि युवती ईशा यादव (18) ने अपने घर में आग लगाकर आत्महत्या कर ली है. मौके पर पहुंची पुलिस को ईशा की मां कुसमा देवी ने बताया कि गांव के दो चचेरे भाई उसकी बेटी से छेड़खानी करते थे जिससे वो परेशान थी.

कुसमा कहती है कि आज भी उन लोगों से हरकत की थी जिसकी वज़ह से उनकी बेटी ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना करते हुए शव को कब्जे लिया और घटना के आरोपियों पुत्तू व पुन्नू को हिरासत में ले लिया.

fatehpur_news_mother_murder_her_doughter
फतेहपुर ईशा यादव हत्याकांड, बाएं आरोपित मां कुसमा देवी दाएं ईशा यादव : फोटो युगान्तर प्रवाह

बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस के कान खड़े हुए मृतक ईशा की गले की हड्डी टूटी थी और नाक में धुआं था. बुधवार को पुलिस ने जब ईशा की मां से कड़ाई से पूछताछ की तो कुसमा देवी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. 

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

शादी से किया इंकार तो गला दबाया, फिर डीजल झोंक जला डाला

फतेहपुर एसपी उदय शंकर सिंह (IPS Udai Shankar Singh) ने बुधवार को घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मृतका की मां कुसमा देवी ईशा पर शादी करने का दबाव बना रही थी. कई बार इसको लेकर आपस में विवाद भी हुआ. घटना के दिन इस बात को लेकर कुसमा ने ईशा गला दबाया जिससे उसकी मौत हो गई.

Read More: Fatehpur News: लोहे में ढली बावनी इमली की ऐतिहासिक विरासत को लखनऊ की ODOP गैलरी में मिलेगी जगह

मामले को छिपाने के लिए उसने घर में रखे डीजल को उसपर डालकर आग लगा दी और पुलिस को झूठी खबर देते हुए मामले को छेड़खानी बताकर गांव के पुत्तू व पुन्नू को फंसा दिया. एसपी उदय शंकर सिंह आगे बताते हैं कि पुलिस को पहले ही घटना पर शक था लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला साफ हो गया कि ईशा यादव की हत्या की गई है.

कुसमा देवी पर गैरइरादतन हत्या का मुकदमा लिखकर जेल भेज दिया है साथ ही पहले से नामजद आरोपियों पुत्तू व पुन्नू के खिलाफ आपसी रंजिश की बात सामने आई है इसलिए विवेचना में पाया गया है कि घटना में इन दोनों का हांथ नहीं है.

ईशा हत्याकांड के दिन घर में नहीं थे चचेरे भाई

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर अभैया गांव में ईशा यादव आत्महत्या की पुलिस ने जब विवेचना की तो कई सारे तथ्य निकलकर सामने आए. पुलिस ने लगभग एक सैकड़ा लोगों से पूछताछ की. जानकारी निकलकर आई की घटना के दिन आरोपी पुत्तू अपनी बहन के यहां चिकिनिया का पुरवा गया था वहीं पुन्नू अपने घर में मौजूद नहीं था. जांच के दौरान ये भी बात निकलकर सामने आई की दोनो परिवारों में नाली विवाद की रंजिश थी जिसको लेकर कुसमा ने इन दोनों को इस वारदात में फंसा दिया.

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us