Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP School News: फतेहपुर में भीषण ठंड के बीच खुल रहे हैं स्कूल ! छात्रों का हाल बेहाल, जिला प्रशासन से की मांग

फतेहपुर में भीषण ठंड के बावजूद खुले हैं स्कूल (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कड़ाके की ठंड और भीषण गलन के बावजूद स्कूल लगातार खोले जा रहे हैं. सबसे ज्यादा परेशानी आठवीं तक के छात्रों को हो रही है. अभिभावकों ने 29 और 30 दिसंबर को भी अवकाश घोषित करने की मांग जिला प्रशासन से की है.

Fatehpur School News: यूपी के फतेहपुर में इस समय ठंड अपने चरम पर है. सुबह के वक्त गलन, शीतलहर और कोहरे ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है. हालात ऐसे हैं कि बड़े लोग भी ठंड से कांप रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद जिले में स्कूल खुले हुए हैं. छोटे-छोटे बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं, जिससे अभिभावकों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है. रविवार को पूरे दिन हड़कपाऊ गलन ने सबको हिला दिया है.

भीषण ठंड में स्कूल खुलने से बढ़ी छात्रों की परेशानी

जनपद में न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है और सुबह के समय ठंडी हवाओं के साथ गलन हालात को और मुश्किल बना रही है. ऐसे मौसम में स्कूलों का खुला रहना छात्रों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है. खासकर प्राथमिक और जूनियर कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चे ठंड से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं.

कई छात्र मोटे गर्म कपड़े पहनकर भी ठंड से कांपते नजर आ रहे हैं. ग्रामीण इलाकों के बच्चे साइकिल या पैदल स्कूल पहुंच रहे हैं, जहां खुले रास्तों में ठंड और ज्यादा असर करती है. स्कूल पहुंचने के बाद भी कक्षाओं में ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है.

आठवीं तक के छात्र सबसे ज्यादा प्रभावित

आठवीं तक के छात्रों की उम्र ऐसी होती है, जहां उनका शरीर ठंड को ज्यादा सहन नहीं कर पाता. अभिभावकों का कहना है कि बच्चों को सर्दी, खांसी और बुखार जैसी समस्याएं होने लगी हैं. स्कूलों में ठंड के चलते बच्चे कांपने पर मजबूर हैं उसके बाद भी जिला प्रशासन लगातार विद्यालय खोले हुए है.

Read More: 3 दिन का अल्टीमेटम देकर टली एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल, 26 मई से फिर होगा बड़ा विरोध प्रदर्शन

अभिभावकों ने जिला प्रशासन से की छुट्टी की मांग

बढ़ती ठंड को देखते हुए फतेहपुर के अभिभावकों ने जिला प्रशासन से 29 और 30 दिसंबर को भी स्कूल बंद रखने की मांग की है. उनका कहना है कि मौसम विभाग पहले ही भीषण ठंड और गलन की चेतावनी जारी कर चुका है. सुबह के समय घना कोहरा और कम दृश्यता के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है.

Read More: Fatehpur News: भ्रष्टाचार की परतें खोलने वाली 100 पेज की पत्रावली कलेक्ट्रेट से गायब ! मुख्यमंत्री योगी से शिकायत, सरकारी जमीनों पर बड़ा खेल

अभिभावकों का तर्क है कि बच्चों की सेहत पढ़ाई से ज्यादा जरूरी है. अगर दो दिन की अतिरिक्त छुट्टी दी जाती है, तो इससे बच्चों को राहत मिलेगी और बीमारियों से भी बचाव होगा. इस मांग को लेकर अभिभावक लगातार आवाज उठा रहे हैं.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में आंगनबाड़ी कायाकल्प घोटाला! खुलासे के बाद भी जमा हुआ है भ्रष्टाचारी सचिव, RTI और जांच रिपोर्ट ने खड़े किए बड़े सवाल

शीतकालीन अवकाश को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग की तैयारी

प्रदेश में शीतकालीन अवकाश को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. विभाग की योजना के अनुसार 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक 15 दिनों का शीतकालीन अवकाश रहेगा. मकर संक्रांति के बाद सभी परिषदीय स्कूल अपने तय समय पर फिर से खुलेंगे.

हालांकि मौजूदा हालात को देखते हुए अभिभावकों का कहना है कि ठंड ने अवकाश से पहले ही विकराल रूप ले लिया है. ऐसे में अवकाश को पहले लागू किया जाना चाहिए. फिलहाल शिक्षा विभाग की ओर से अवकाश की तारीख में बदलाव को लेकर कोई आधिकारिक आदेश नहीं आया है.

मौसम विभाग की चेतावनी ने बढ़ाई चिंता

जिले के मौसम विभाग ने आगामी 4 दिनों तक भीषण ठंड और गलन जारी रहने की चेतावनी दी है. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पिछले कई वर्षों में दिसंबर महीने में इतनी ज्यादा ठंड नहीं पड़ी है. लगातार गिरता तापमान और ठंडी हवाएं छोटे बच्चों के लिए खतरा बन सकती हैं.

डॉक्टरों और जानकारों का कहना है कि इस मौसम में बच्चों को घर के अंदर रखना ज्यादा सुरक्षित है. ऐसे में स्कूलों का खुला रहना प्रशासन के फैसले पर सवाल खड़े कर रहा है. अब सभी की नजरें जिला प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं.

28 Dec 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

UP School News: फतेहपुर में भीषण ठंड के बीच खुल रहे हैं स्कूल ! छात्रों का हाल बेहाल, जिला प्रशासन से की मांग

Fatehpur School News: यूपी के फतेहपुर में इस समय ठंड अपने चरम पर है. सुबह के वक्त गलन, शीतलहर और कोहरे ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है. हालात ऐसे हैं कि बड़े लोग भी ठंड से कांप रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद जिले में स्कूल खुले हुए हैं. छोटे-छोटे बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं, जिससे अभिभावकों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है. रविवार को पूरे दिन हड़कपाऊ गलन ने सबको हिला दिया है.

भीषण ठंड में स्कूल खुलने से बढ़ी छात्रों की परेशानी

जनपद में न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है और सुबह के समय ठंडी हवाओं के साथ गलन हालात को और मुश्किल बना रही है. ऐसे मौसम में स्कूलों का खुला रहना छात्रों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है. खासकर प्राथमिक और जूनियर कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चे ठंड से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं.

कई छात्र मोटे गर्म कपड़े पहनकर भी ठंड से कांपते नजर आ रहे हैं. ग्रामीण इलाकों के बच्चे साइकिल या पैदल स्कूल पहुंच रहे हैं, जहां खुले रास्तों में ठंड और ज्यादा असर करती है. स्कूल पहुंचने के बाद भी कक्षाओं में ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है.

आठवीं तक के छात्र सबसे ज्यादा प्रभावित

आठवीं तक के छात्रों की उम्र ऐसी होती है, जहां उनका शरीर ठंड को ज्यादा सहन नहीं कर पाता. अभिभावकों का कहना है कि बच्चों को सर्दी, खांसी और बुखार जैसी समस्याएं होने लगी हैं. स्कूलों में ठंड के चलते बच्चे कांपने पर मजबूर हैं उसके बाद भी जिला प्रशासन लगातार विद्यालय खोले हुए है.

अभिभावकों ने जिला प्रशासन से की छुट्टी की मांग

बढ़ती ठंड को देखते हुए फतेहपुर के अभिभावकों ने जिला प्रशासन से 29 और 30 दिसंबर को भी स्कूल बंद रखने की मांग की है. उनका कहना है कि मौसम विभाग पहले ही भीषण ठंड और गलन की चेतावनी जारी कर चुका है. सुबह के समय घना कोहरा और कम दृश्यता के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है.

अभिभावकों का तर्क है कि बच्चों की सेहत पढ़ाई से ज्यादा जरूरी है. अगर दो दिन की अतिरिक्त छुट्टी दी जाती है, तो इससे बच्चों को राहत मिलेगी और बीमारियों से भी बचाव होगा. इस मांग को लेकर अभिभावक लगातार आवाज उठा रहे हैं.

शीतकालीन अवकाश को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग की तैयारी

प्रदेश में शीतकालीन अवकाश को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. विभाग की योजना के अनुसार 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक 15 दिनों का शीतकालीन अवकाश रहेगा. मकर संक्रांति के बाद सभी परिषदीय स्कूल अपने तय समय पर फिर से खुलेंगे.

हालांकि मौजूदा हालात को देखते हुए अभिभावकों का कहना है कि ठंड ने अवकाश से पहले ही विकराल रूप ले लिया है. ऐसे में अवकाश को पहले लागू किया जाना चाहिए. फिलहाल शिक्षा विभाग की ओर से अवकाश की तारीख में बदलाव को लेकर कोई आधिकारिक आदेश नहीं आया है.

मौसम विभाग की चेतावनी ने बढ़ाई चिंता

जिले के मौसम विभाग ने आगामी 4 दिनों तक भीषण ठंड और गलन जारी रहने की चेतावनी दी है. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक पिछले कई वर्षों में दिसंबर महीने में इतनी ज्यादा ठंड नहीं पड़ी है. लगातार गिरता तापमान और ठंडी हवाएं छोटे बच्चों के लिए खतरा बन सकती हैं.

डॉक्टरों और जानकारों का कहना है कि इस मौसम में बच्चों को घर के अंदर रखना ज्यादा सुरक्षित है. ऐसे में स्कूलों का खुला रहना प्रशासन के फैसले पर सवाल खड़े कर रहा है. अब सभी की नजरें जिला प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक
फतेहपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन संगठन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग के वरिष्ठ...
Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन
Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन
फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक
गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार
Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा
Dharmendra Pradhan Resigns: कॉकरोच के चक्रव्यूह में फंसे धर्मेंद्र प्रधान ! मंत्री पद से दिया इस्तीफा, साझा किया संदेश

Follow Us