Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में 5 लोगों पर मुकदमा ! ईंट भट्टे के पास शराब पार्टी, फिर कुएं में धक्का देने का आरोप

Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में 5 लोगों पर मुकदमा ! ईंट भट्टे के पास शराब पार्टी, फिर कुएं में धक्का देने का आरोप
फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में 5 पर मुकदमा, कुएं में दिया धक्का: Image Viral Video Grap

फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र के बिझौली गांव में पुरानी रंजिश के बीच युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने और कुएं में धक्का देने का मामला सामने आया है. घायल युवक संदीप तिवारी ने कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. वहीं दूसरे पक्ष ने महिलाओं से अभद्रता का आरोप लगाया है.

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र का बिझौली गांव एक बार फिर दो परिवारों के बीच चल रही पीढ़ियों पुरानी वर्चस्व की लड़ाई के कारण सुर्खियों में है. बीते शुक्रवार शाम शराब और विवाद के बाद मामला इतना बढ़ गया कि एक युवक को बंधक बनाकर पीटने और कुएं में धक्का देने का आरोप लग गया. घायल युवक ने होश में आने के बाद कई लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है. वहीं दूसरे पक्ष ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं और पीड़ित पक्ष पर मुकदमा दर्ज करने की बात कही है. 

वर्षों से चल रही है शुक्ला और तिवारी परिवार की लड़ाई

गाजीपुर थाना क्षेत्र के बिझौली गांव में शुक्ला और तिवारी परिवार के बीच वर्चस्व की लड़ाई कोई नई बात नहीं है. बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच कई पीढ़ियों से राजनीतिक और सामाजिक प्रभुत्व को लेकर खींचतान चली आ रही है. ग्राम पंचायत चुनाव हो या स्थानीय सामाजिक विवाद, दोनों पक्ष अक्सर एक दूसरे के विरोध में खड़े दिखाई देते हैं.

इसी पुरानी रंजिश ने शुक्रवार शाम एक बार फिर गंभीर रूप ले लिया. बताया जा रहा है कि शाम के समय गांव के कुछ लोग और खागा का एक अज्ञात व्यक्ति संदीप तिवारी के साथ पास के एक ईंट भट्टे के पास इकट्ठा हुए थे. वहीं से विवाद की शुरुआत हुई जिसने बाद में हिंसक रूप ले लिया. घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा.

ईंट-भट्टे के पास पहले होला भूना, फिर शराब पीने के बाद बढ़ा विवाद

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे गांव निवासी संदीप तिवारी कुछ लोगों के साथ गांव के पास स्थित एक ईंट भट्टे के पास गया था. बताया जा रहा है कि वहां पहले चने का होला भूना गया और लोगों ने मिलकर खाया. इसके बाद शराब पी गई.

Read More: गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार

इसी दौरान आपसी कहासुनी और विवाद की स्थिति बनने लगी. जानकारी के मुताबिक शराब के नशे में माहौल बिगड़ गया और संदीप को विरोधी अपने घर की ओर ले आए. इसी बीच गाली गलौज शुरू हो गई और विवाद ने हिंसक रूप ले लिया.

Read More: Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घर में बंधक बनाकर पीटा, फिर कुएं में दिया धक्का

घायल युवक संदीप तिवारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 13 मार्च की शाम करीब 4:30 बजे गांव के ही सत्यदेव शुक्ल, विनोद कुमार, अभय कुमार, विकास, कल्लू सहित अन्य लोग गाली गलौज करने लगे. विरोध करने पर सभी ने मिलकर उसे घसीटते हुए घर की ओर ले जाकर कमरे में बंद कर दिया और मारपीट करने लगे.

Read More: Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

संदीप का आरोप है कि दरवाजे के पास उसका वीडियो भी बनाया गया. किसी तरह मौका पाकर वह अपनी जान बचाने के लिए भागा और पास के कुएं की ओर पहुंच गया. उसका कहना है कि वहीं आरोपियों ने उसे जान से मारने की नीयत से कुएं में धक्का दे दिया. इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी.

ग्रामीणों और पुलिस की मदद से कुएं से निकाला गया घायल

घटना की सूचना मिलते ही गाजीपुर थाना पुलिस गांव पहुंची. ग्रामीणों की मदद से कुएं में गिरे संदीप तिवारी को बाहर निकाला गया. उस समय उसकी हालत गंभीर बताई जा रही थी. परिजनों ने तुरंत 108 एंबुलेंस की मदद से उसे गाजीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.

प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल फतेहपुर रेफर कर दिया. इलाज के बाद जब उसकी स्थिति कुछ बेहतर हुई तो शनिवार को उसने पुलिस में नामजद तहरीर देकर मामला दर्ज कराया. घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है और दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बताई जा रही है.

नशे में घर में घुसकर महिलाओं से की अभद्रता

घटना को लेकर दूसरा पक्ष भी सामने आया है और उसने अलग कहानी बताई है. शुक्ला पक्ष का आरोप है कि संदीप तिवारी अत्यधिक नशे की हालत में प्रदीप शुक्ला के घर में घुस गया था. आरोप है कि उसने घर की महिलाओं के साथ अभद्रता की. परिवार के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

उनका कहना है कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो संदीप नशे की हालत में पाया गया. शुक्ला पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उन्हीं लोगों को हिरासत में ले लिया जिन्होंने पुलिस को फोन करके मदद मांगी थी. इस मामले में विकास शुक्ला, विनोद शुक्ला, अभय शुक्ला, सुभाष शुक्ला और कल्लू शुक्ला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, दो आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर थाना पुलिस का कहना है कि घायल युवक की तहरीर के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की भी जांच कर रही है. घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us