Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: शाबास कानून के रखवाले ! फतेहपुर में चौराहे पर भिड़े सिपाही, कानून खुद ही हुआ घायल

फतेहपुर में बीच चौराहे आपस में भिड़ गए दो सिपाही, पहुंचे अस्पताल (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

फतेहपुर के राधानगर थाने में कानून की रखवाली करने वाले दो सिपाही ही आपस में भिड़ गए. जयरामनगर चौराहे पर हुई इस मारपीट में दोनों घायल हो गए. घटना ने पुलिस की अनुशासन व्यवस्था और सार्वजनिक आचरण पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए.

Fatehpur Police News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में गुरुवार दोपहर ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने कानून व्यवस्था पर तंज कसने वालों को नया मुद्दा दे दिया. राधानगर थाने में तैनात दो सिपाही आपसी विवाद में बीच चौराहे पर भिड़ गए. बात इतनी बढ़ी कि कानून के रखवाले ही एक दूसरे पर हाथ छोड़ बैठे और अंत में दोनों को अस्पताल पहुंचना पड़ा.

चौराहे पर कानून बनाम कानून का लाइव शो

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राधानगर थाना क्षेत्र के जयरामनगर चौराहे पर उस समय अफरा तफरी मच गई, जब आम जनता को अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाले सिपाही ही आपस में उलझ गए. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले बातचीत हुई, फिर गाली गलौज शुरू हुई और कुछ ही पलों में बात मारपीट तक पहुंच गई. लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले सिपाही एक दूसरे पर टूट पड़े. यह सब किसी सुनसान जगह नहीं, बल्कि खुले चौराहे पर हुआ, जहां आम लोग मौजूद थे.

सिविल ड्रेस, छुट्टी और नशेबाजी का आरोप

बताया जा रहा है कि दोनों सिपाही सिविल ड्रेस में थे और उस समय किसी आधिकारिक ड्यूटी पर नहीं थे. सूत्रों की मानें तो विवाद की जड़ नशेबाजी से जुड़ी बताई जा रही है. हालांकि पुलिस स्तर पर इसकी पुष्टि जांच के बाद ही की जाएगी. सवाल यह है कि जो सिपाही कानून के तहत नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हैं, वही अगर खुद विवाद में उलझें तो आम जनता किससे उम्मीद करे.

घायल सिपाही पहुंचे अस्पताल, अधिकारी भी दौड़े

मारपीट में सिपाही अमिताभ सिंह और योगेश राय घायल हो गए. सूचना मिलते ही राधानगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सरकारी वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया गया. योगेश राय को गंभीर चोटें आई हैं. घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ थरियांव वीर सिंह और एएसपी महेंद्र पाल सिंह भी जिला अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर शिक्षामित्र संगठन ने मनाया सीएम योगी का जन्मदिन, ताम्बेश्वर मंदिर में की ये कामना

पब्लिक प्लेस पर तमाशा बना अनुशासन

बीच बाजार सिपाहियों की इस हरकत ने पुलिस अनुशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं. आमतौर पर पुलिस जनता को सार्वजनिक स्थानों पर संयम और शांति बनाए रखने की नसीहत देती है. लेकिन यहां खुद पुलिसकर्मी पब्लिक प्लेस पर मर्यादा भूलते नजर आए. लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बन गया कि जब कानून के रखवाले ही संयम खो दें, तो आम आदमी से क्या उम्मीद की जाए.

Read More: Uttar Pradesh News: पत्नी पर पति को डंडे से पीटकर करंट लगाने का आरोप, हालत नाजुक, आरोपी गिरफ्तार

जांच के नाम पर भरोसे की औपचारिकता

मीडिया से बातचीत करते हुए एएसपी महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि सिपाहियों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर मारपीट की गई है और मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी. हालांकि यह बयान प्रशासनिक औपचारिकता से ज्यादा कुछ नहीं लगा. अब देखना यह होगा कि जांच सिर्फ कागजों तक सीमित रहती है या वाकई कोई सख्त संदेश दिया जाता है, ताकि वर्दी की गरिमा दोबारा सवालों में न आए.

Read More: Fatehpur News: किन्नरों के हंगामे से थाना बना रणक्षेत्र, साथी के पकड़े जाने की सूचना पर सड़क जाम, पुलिस ने कराया शांत

13 Feb 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: शाबास कानून के रखवाले ! फतेहपुर में चौराहे पर भिड़े सिपाही, कानून खुद ही हुआ घायल

Fatehpur Police News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में गुरुवार दोपहर ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने कानून व्यवस्था पर तंज कसने वालों को नया मुद्दा दे दिया. राधानगर थाने में तैनात दो सिपाही आपसी विवाद में बीच चौराहे पर भिड़ गए. बात इतनी बढ़ी कि कानून के रखवाले ही एक दूसरे पर हाथ छोड़ बैठे और अंत में दोनों को अस्पताल पहुंचना पड़ा.

चौराहे पर कानून बनाम कानून का लाइव शो

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राधानगर थाना क्षेत्र के जयरामनगर चौराहे पर उस समय अफरा तफरी मच गई, जब आम जनता को अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाले सिपाही ही आपस में उलझ गए. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले बातचीत हुई, फिर गाली गलौज शुरू हुई और कुछ ही पलों में बात मारपीट तक पहुंच गई. लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले सिपाही एक दूसरे पर टूट पड़े. यह सब किसी सुनसान जगह नहीं, बल्कि खुले चौराहे पर हुआ, जहां आम लोग मौजूद थे.

सिविल ड्रेस, छुट्टी और नशेबाजी का आरोप

बताया जा रहा है कि दोनों सिपाही सिविल ड्रेस में थे और उस समय किसी आधिकारिक ड्यूटी पर नहीं थे. सूत्रों की मानें तो विवाद की जड़ नशेबाजी से जुड़ी बताई जा रही है. हालांकि पुलिस स्तर पर इसकी पुष्टि जांच के बाद ही की जाएगी. सवाल यह है कि जो सिपाही कानून के तहत नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हैं, वही अगर खुद विवाद में उलझें तो आम जनता किससे उम्मीद करे.

घायल सिपाही पहुंचे अस्पताल, अधिकारी भी दौड़े

मारपीट में सिपाही अमिताभ सिंह और योगेश राय घायल हो गए. सूचना मिलते ही राधानगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सरकारी वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया गया. योगेश राय को गंभीर चोटें आई हैं. घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ थरियांव वीर सिंह और एएसपी महेंद्र पाल सिंह भी जिला अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

पब्लिक प्लेस पर तमाशा बना अनुशासन

बीच बाजार सिपाहियों की इस हरकत ने पुलिस अनुशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं. आमतौर पर पुलिस जनता को सार्वजनिक स्थानों पर संयम और शांति बनाए रखने की नसीहत देती है. लेकिन यहां खुद पुलिसकर्मी पब्लिक प्लेस पर मर्यादा भूलते नजर आए. लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बन गया कि जब कानून के रखवाले ही संयम खो दें, तो आम आदमी से क्या उम्मीद की जाए.

जांच के नाम पर भरोसे की औपचारिकता

मीडिया से बातचीत करते हुए एएसपी महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि सिपाहियों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर मारपीट की गई है और मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी. हालांकि यह बयान प्रशासनिक औपचारिकता से ज्यादा कुछ नहीं लगा. अब देखना यह होगा कि जांच सिर्फ कागजों तक सीमित रहती है या वाकई कोई सख्त संदेश दिया जाता है, ताकि वर्दी की गरिमा दोबारा सवालों में न आए.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था
फतेहपुर पुलिस ने एफआईआर की कॉपी उपलब्ध कराने को लेकर नई व्यवस्था लागू की है. अब मुकदमा दर्ज होते ही...
Aaj Ka Rashifal 19 August 2026: सावन में भगवान शिव को अर्पित करें ये चीजें, नष्ट होंगे दुःख, जानिए सभी राशियों का दैनिक राशिफल
UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई
Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक
Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल
आज का राशिफल 16 अगस्त 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन, किसे मिलेगा धन और करियर में लाभ

Follow Us