Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता के गवाह पर हमला ! सपा नेता हाजी रजा समेत 9 पर FIR, दो गिरफ्तार

फतेहपुर में सपा नेता हाजी रज़ा समेत 9 पर मुकदमा (प्रतीकात्मक फोटो)

फतेहपुर में भाजपा नेता फैजान रिजवी के मामले के गवाह मोहम्मद इमरान खान पर हमले का मामला सामने आया है. पुलिस ने सपा नेता हाजी रजा समेत नौ लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं.

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में भाजपा नेता से जुड़े एक पुराने हमले के मामले ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी फैजान रिजवी पर 2021 में हुए हमले के मामले के गवाह मोहम्मद इमरान खान पर कथित तौर पर जानलेवा हमला किया गया. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सपा नेता हाजी रजा समेत नौ लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

गवाही छोड़ने की धमकी के बाद हुआ हमला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सदर कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज निवासी मोहम्मद इमरान खान भाजपा नेता फैजान रिजवी पर 2021 में हुए हमले के मामले के गवाह हैं. इमरान ने पुलिस को बताया कि नौ मार्च की शाम उसे फोन पर धमकी दी गई. उसके अनुसार नबील और सद्दू नाम के युवकों ने फोन कर कहा कि वह फैजान रिजवी का साथ छोड़ दे और मुकदमे में गवाही देने से पीछे हट जाए.

इमरान के मुताबिक धमकी के अगले दिन जब वह फैजान रिजवी के घर से बरदही बाजार जा रहा था, तभी रास्ते में एक गली के पास कुछ लोगों ने उसे घेर लिया. आरोप है कि नबील, सद्दू, शादमान, सभासद राहत, रिजवान, मोहम्मद आकिब, असगर अली और दो अन्य साथियों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की. पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसके पास से 11 हजार रुपये भी छीन लिए.

सपा नेता हाजी रजा पर साजिश रचने का आरोप

पीड़ित की तहरीर में इस पूरे हमले के पीछे सपा नेता हाजी रजा की साजिश होने का आरोप लगाया गया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर सपा नेता समेत कुल नौ लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Read More: Fatehpur News: भ्रष्टाचार में डूबा है फतेहपुर का राजस्व विभाग, तहसील में अधिकारियों के पास बैठे हैं रिश्वतखोर एजेंट

मामले में पुलिस ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की तलाश जारी है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नबील और असगर अली को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. अदालत के आदेश पर दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

Read More: Fatehpur News: 5000 साल पुराना महाभारत कालीन पारिजात धराशाई, लापरवाही ने छीन ली ऐतिहासिक धरोहर

सपा नेता और सभासद ने आरोपों को बताया निराधार

मुकदमा दर्ज होने के बाद सपा नेता और सभासद राहत ने पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर अपना पक्ष रखा है. उन्होंने कहा कि उन पर लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं और उन्हें राजनीतिक द्वेष के तहत फंसाने की कोशिश की जा रही है.

Read More: UPPCL News: पूर्व विधायक पर बिजली चोरी का मुकदमा ! भाई-भतीजे संग कटिया डालकर चला रहे थे ट्यूबवेल

उनका कहना है कि घटना जिस समय की बताई जा रही है, उस समय वे फतेहपुर में मौजूद ही नहीं थे. 10 मार्च की शाम वह प्रयागराज में थे. वहीं उनके मुताबिक रिजवान अपनी बाइक एजेंसी में मौजूद था और मोहम्मद आकिब अपने घर पर था. उनका दावा है कि इन सबकी मौजूदगी सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड है. उन्होंने यह भी कहा कि नबील और असगर शहर की एक कैंटीन में थे, जिसकी भी सीसीटीवी फुटेज मौजूद है.

आरोपी नबील की मां ने भी लगाया आरोप

इस मामले में नया मोड़ तब आया जब गिरफ्तार आरोपी नबील आलम की मां और खेलदार मोहल्ले की सभासद बुशरा खातून ने भी पुलिस को तहरीर दी. उन्होंने पूरे मामले को झूठा बताते हुए भाजपा नेता फैजान रिजवी और उनके साथियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

सभासद बुशरा खातून का आरोप है कि नौ मार्च को भाजपा नेता फैजान रिजवी अपने साथियों के साथ उनके घर में घुस आए थे. उन्होंने घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की. उनका कहना है कि उन्हें बंधक बनाकर घर में रखी नकदी और जेवर भी लूट लिए गए. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके बेटे नबील को पहले भी ब्लैकमेल कर रुपये लिए गए थे और लगातार पैसों की मांग की जा रही थी.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की मांग

सभासद बुशरा खातून ने अपने बेटे के बचाव में सीसीटीवी फुटेज का हवाला देते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है. उनके अनुसार 10 मार्च की शाम करीब 7:20 बजे नबील दुकान में जाता और 7:42 बजे बाहर निकलता दिखाई दे रहा है, जबकि प्राथमिकी में घटना का समय शाम साढ़े सात बजे दर्ज किया गया है.

कोतवाली प्रभारी हेमंत मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतें सामने आई हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज समेत सभी साक्ष्यों को जांच में शामिल किया जाएगा. जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

भाजपा नेता बोले- दबाव बनाने के लिए दी गई झूठी शिकायत

भाजपा नेता फैजान रिजवी ने सभासद बुशरा खातून के आरोपों को निराधार बताया है. उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ शिकायत सिर्फ मुकदमे में सुलह का दबाव बनाने के लिए दी गई है.

फैजान रिजवी का कहना है कि सपा नेता हाजी रजा के खिलाफ दर्ज मुकदमे में वह स्वयं वादी हैं, जबकि उनके साथी मोहम्मद इमरान और अमित यादव मुख्य गवाह हैं. उनका आरोप है कि गवाहों पर दबाव बनाने और उन्हें डराने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेगी.

15 Mar 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

Latest News

Today Gold Silver Rate 12 June: गिरावट के बाद संभले सोना-चांदी के दाम, कानपुर-लखनऊ में 24 कैरेट गोल्ड इतने में Today Gold Silver Rate 12 June: गिरावट के बाद संभले सोना-चांदी के दाम, कानपुर-लखनऊ में 24 कैरेट गोल्ड इतने में
12 जून को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में हल्की रिकवरी देखने को मिली है. हालिया...
Aaj Ka Rashifal 12 June 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान ! जानिए मेष से मीन तक दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: फतेहपुर में पकड़े गए अंतर्जनपदीय तस्कर ! ट्रेन में ऐसे छिपाकर लाते थे गांजा, मास्टरमाइंड शिवहरे फरार
Fatehpur News: फतेहपुर में 14 अगस्त तक लगेंगे आयुष्मान कैंप, ऐसे जांचें पात्रता और पाएं 5 लाख तक मुफ्त लाभ
Fatehpur News: फतेहपुर में नाला सिल्ट सफाई के लिए लाखों का भ्रष्टाचार! सभासद ने डीएम को सौंपे सबूत, जांच की मांग
Fatehpur News: फतेहपुर में डीएम ऑफिस के बाहर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, न्याय के लिए दर-दर भटकी लीलावती
Aaj Ka Rashifal 11 June 2026: मेष से लेकर मीन तक क्या कहते हैं आपके ग्रह, जानिए आज का दैनिक राशिफल

Follow Us