Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Triple Murder: पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली हैवानियत की हदें, सिर से पांव तक छलनी थे शव

Fatehpur Triple Murder: पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली हैवानियत की हदें, सिर से पांव तक छलनी थे शव
अखरी हत्याकांड की दास्तां बताती है पोस्टमार्टम रिपोर्ट: (फाइल फोटो): Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में हुए तिहरे हत्याकांड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सनसनी फैला दी है. किसान नेता पप्पू सिंह, उनके बेटे और भाई को बेहद नजदीक से गोली मारकर शरीर छलनी कर दिया गया. डॉक्टर भी शवों की हालत देखकर सिहर उठे.

Fatehpur Triple Murder: यूपी के फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र के अखरी गांव में हुए दिल दहला देने वाले तिहरे हत्याकांड की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मानवता को झकझोर कर रख दिया है.

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह उर्फ पप्पू, उनके बेटे अभय सिंह और छोटे भाई अनूप सिंह की हत्या जिस बेरहमी से की गई, उसे जानकर डॉक्टरों तक की रूह कांप गई. मंगलवार देर रात तीनों शवों का पोस्टमार्टम जब शुरू हुआ, तो हर कट और छेद एक दर्दनाक कहानी सुना रहा था. मानो गोलियों और छर्रों की बरसात कर मौत को सुनिश्चित किया गया हो.

चार घंटे चला पोस्टमार्टम, डॉक्टर भी रह गए दंग

मंगलवार रात करीब साढ़े सात बजे भारी सुरक्षा के बीच तीनों शवों को जिला अस्पताल लाया गया. पहले शवों का एक्स-रे कराया गया, फिर एसीएमओ डॉ. इस्तियाक के नेतृत्व में गठित तीन सदस्यीय मेडिकल पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम शुरू किया. यह प्रक्रिया करीब चार घंटे तक चली. सूत्रों के मुताबिक शवों की हालत इतनी गंभीर थी कि समझना मुश्किल था, कहां से कितनी बार वार किया गया.

पप्पू सिंह के शरीर में मिले 30 छर्रे, लीवर तक हुआ छलनी

रिपोर्ट के अनुसार, पप्पू सिंह को चार गोलियां मारी गई थीं. उनके शरीर से करीब 30 छर्रे बरामद किए गए, जो सिर, सीने, पेट, पीठ, अंडकोष और पैरों तक फैले थे. गोलीबारी इतनी नजदीक से की गई थी कि उनका लीवर तक पंचर हो गया था. बताया जा रहा है कि यह एक सुनियोजित, क्रूरतम हमला था जिसका लक्ष्य सिर्फ हत्या नहीं, बल्कि पूर्ण विनाश था.

Read More: Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार

अभय को सीने में मारी गईं दो गोलियां, निकाले गए 12 छर्रे

पप्पू सिंह के इकलौते बेटे अभय सिंह, जो अपने पिता के आंदोलन और ज़िंदगी की विरासत संभालने वाला था, उसे भी दरिंदगी का शिकार बनाया गया. उसके सीने में दो गोलियां मारी गईं और शरीर से 12 छर्रे बरामद किए गए. ये छर्रे इतनी गहराई तक घुसे थे कि सीने की हड्डियों तक टूट गईं थीं.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज

अनूप को कनपटी पर एक गोली, शरीर में मिले 10 छर्रे

पप्पू सिंह के छोटे भाई अनूप सिंह को बेहद नजदीक से कनपटी पर गोली मारी गई थी. पोस्टमार्टम में उनके शरीर में भी 10 छर्रे पाए, जो बताता है कि हत्या में कोई कोताही नहीं बरती गई थी. उन्हें गोली मारने से पहले भी कई बार प्रताड़ित किया गया था, ऐसा शरीर की स्थिति देखकर ही बताया जा सकता था.

Read More: Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

तमंचों से हुआ हमला, बेरहमी से की गई थी हत्याएं

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हमलावरों ने देशी तमंचों का इस्तेमाल किया था. बेहद करीब से गोली चलाए जाने के कारण छर्रों का प्रभाव ज्यादा हुआ और शरीर पूरी तरह छलनी हो गया. एक्स-रे रिपोर्ट में तीनों के शरीर में दर्जनों छर्रे पाए गए. रिपोर्ट से यह भी पुष्टि होती है कि हत्यारे किसी भी कीमत पर उन्हें जीवित नहीं छोड़ना चाहते थे.

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us