Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UPPCL News: विजलेंस टीम ने बिजली विभाग के बाबू को 20 हजार रिश्वत लेते दबोचा ! वजह ये बताई जा रही है

UPPCL News: विजलेंस टीम ने बिजली विभाग के बाबू को 20 हजार रिश्वत लेते दबोचा ! वजह ये बताई जा रही है
फतेहपुर में बिजली विभाग का बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार (बाएं फाइल फोटो अजीत सिंह, दाएं ले जाती टीम): Image Credit Original Source

UPPCL News

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में विजलेंस टीम ने बिजली विभाग (UPPCL) एक बाबू को 20 हजार की रिश्वत लेने रंगेहाथों पकड़ लिया. मामला विद्युत वितरण खंड द्वितीय बिंदकी का है. टीम रिश्वतखोर बाबू को गिरफ्तार कर प्रयागराज ले गई है. 

Fatehpur UPPCL News: यूपी के फतेहपुर में विजिलेंस टीम प्रयागराज ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विद्युत वितरण खंड द्वितीय, बिंदकी में तैनात संविदा लिपिक अजीत सिंह 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है.

मामला गुरुवार दोपहर का बताया जा रहा है. विजिलेंस टीम भ्रष्टाचारी बाबू को मौके से हिरासत में लेकर प्रयागराज ले गई. जहां उसके खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान में मुकदमा दर्ज कराया गया है. इस कार्रवाई से बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है. 

शिकायत पर विजिलेंस टीम ने बिछाया जाल

फतेहपुर (Fatehpur) के औंग थाना (Aung Thana) क्षेत्र के ग्राम सगुनापुर निवासी अरविंद कुमार पाल ने विजिलेंस टीम प्रयागराज से शिकायत दी थी कि उन्होंने फैक्ट्री एरिया गोधरौली में एक पैकेजिंग फैक्ट्री लगाई है, जिसके लिए उन्होंने बिजली विभाग से कनेक्शन लिया था.

बताया जा रहा है कि सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बावजूद बिजली लाइन ऑर्डर जारी नहीं किया जा रहा था. जब उन्होंने कार्यालय में संपर्क किया, तो  लिपिक अजीत सिंह ने कनेक्शन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 20 हजार की रिश्वत मांगी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बिना मानकों के संचालित हैं सैकड़ों नर्सिंग होम, कोचिंग सेंटर और होटल, क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन?

शिकायतकर्ता की सूचना पर विजिलेंस टीम ने गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बिंदकी स्थित विद्युत वितरण खंड द्वितीय (एक्सईएन कार्यालय) में जाल बिछाया. जैसे ही अरविंद ने अजीत सिंह को रिश्वत सौंपी, विजिलेंस टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. 

Read More: Fatehpur UP News: फतेहपुर के इस मार्ग पर खर्च होंगे 18 करोड़ ! जर्जर सड़क से जल्द मिलेगी राहत, जानिए प्रस्ताव

संविदा कर्मचारी पर गिरी गाज, विभाग में हड़कंप

विजिलेंस टीम की इस कार्रवाई के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों में डर का माहौल है. बताया जा रहा है कि कई घंटे कर्मचारीयों को कुछ समझ नहीं आया कि आखिर हुआ क्या और अजीत सिंह को कौन ले गया. विजलेंस टीम आरोपी को लेकर प्रयागराज चली गई. जानकारी के मुताबिक उस पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. माना जा रहा बिजली विभाग भी कर्मचारी पर कार्रवाई कर सकता है.

Read More: मुस्लिम विरोध करे तो पाकिस्तानी, हिंदू करें तो देशद्रोही: जानिए भाजपा पर कैसे कटाक्ष कर रहे हैं संतोष द्विवेदी

Latest News

आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
आज 21 सितंबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीद और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. भगवान...
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं

Follow Us