Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UPPCL News: योगी के आदेश बेअसर ! फतेहपुर में बिजली विभाग की लूट जारी, चीफ ने गठित की कमेटी

UPPCL News: योगी के आदेश बेअसर ! फतेहपुर में बिजली विभाग की लूट जारी, चीफ ने गठित की कमेटी
फतेहपुर में घरेलू कनेक्शन के नाम पर 65 हजार की वसूली (बाएं फाइल फोटो छंगाराम जेई): Image Credit Original Source

UPPCL News

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में बिजली विभाग का नया कारनामा उजागर हुआ है. उपभोक्ता से घरेलू कनेक्शन के नाम से 65 हजार की वसूली कर ली गई. मामला शांतिनगर पॉवर हाउस का है. मुख्य अभियंता ने इस प्रकरण को लेकर जांच कमेटी गठित कर दी है.

Fatehpur UPPCL News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त लहजे में कहा था कि अगर कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी अवैध रूप से धनराशि मांगता है, तो उसके परिवार की यह अंतिम सरकारी नौकरी होगी.

लेकिन फतेहपुर के बिजली विभाग (UPPCl) के अधिकारियों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. यहां उपभोक्ताओं से खुलेआम पैसे ऐंठे जा रहे हैं, और शिकायत करने पर उन्हें धमकाया जा रहा है.

5 महीने से भटक रहा है गीता देवी का परिवार 

फतेहपुर (Fatehpur) के कासिमपुर अजगवां की रहने वाली गीता देवी पत्नी किशोरी लाल ने शांतिनगर पॉवर हाउस में घरेलू बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया था. आरोप है कि कनेक्शन और मीटर लगाने के नाम पर उनसे बारी-बारी से पैसे वसूले गए—

  • 50,000 – जेई छंगाराम को
  • 15,000 – सर्वे करने आई टीम को
  • 5,000 – लाइनमैन को
  • 10,000 – मीटर लगाने के लिए और मांगे गए

यानि, कुल 65 हजार देने के बावजूद मीटर नहीं लगाया गया. 28 अक्टूबर 2024 को कनेक्शन तो दे दिया गया और बिल भी आने लगा और मीटर भी पोस्ट हो गया लेकिन मीटर नहीं लगाया गया. जब उपभोक्ता ने मीटर की मांग की, तो उनसे 10 हजार और मांगे गए. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, पांच पुलिस टीमें गठित, आरोपियों की तलाश तेज

शिकायत करने पर उपभोक्ता को मिली धमकी

जब गीता देवी के बेटे रणवेंद्र कुमार ने इस गड़बड़ी की शिकायत की, तो बिजली विभाग ने उनका कनेक्शन पीडी (परमानेंट डिस्कनेक्शन) में डालने और एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दी.

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल ! एक्सईएन समेत पांच एसडीओ के तबादले, दो पद अब भी खाली

रणवेंद्र का कहना है कि कनेक्शन के समय घर की रजिस्ट्री भी विभाग को दी गई थी, जो सिस्टम में अपलोड है. अब अधिकारी कह रहे हैं कि कनेक्शन गलत तरीके से लगाया गया है और इसे काट दिया जाएगा.

Read More: Jageshwar Temple History: अद्भुत है जागेश्वर धाम की महिमा ! हाथी भी नहीं हिला पाया था शिवलिंग, जानिए क्या है इसका इतिहास

40 मीटर बनाम 200 मीटर: नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं

बिजली कनेक्शन के नियमों के मुताबिक, 40 मीटर तक उपभोक्ताओं को सामान्य शुल्क में कनेक्शन मिलना चाहिए. लेकिन गीता देवी के घर से बिजली के खंभे की दूरी 200 मीटर से ज्यादा थी.

विभाग ने पहले तो इसका स्टीमेट बनाकर कनेक्शन देने की बात कही, लेकिन फिर रिश्वत लेकर सामान्य शुल्क में ही कनेक्शन दे दिया. अब अधिकारी कह रहे हैं कि कनेक्शन गलत तरीके से लगाया गया है. 

मुख्य अभियंता ने जांच बैठाई, अधिकारियों पर नहीं भरोसा

जब यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो मुख्य अभियंता (वितरण) प्रयागराज अशोक कुमार ने छंगाराम जेई के ऊपर जांच के आदेश दिए. इसमें मीटर कनेक्शन और शांतिनगर 

पॉवर हाउस में ई-रिक्शा चार्ज करने की बात कही गई है. दिलचस्प बात यह है कि उन्हें फतेहपुर के अधिकारियों पर भरोसा नहीं था, इसलिए जांच प्रतापगढ़ के अधीक्षण अभियंता और अधिशाषी अभियंता को सौंपी गई.

क्या कहा एसडीओ आशीष मिश्रा ने 

इस पूरे मामले पर एसडीओ आशीष मिश्रा ने कहा कि उपभोक्ता की शिकायत मिलने के बाद इस पर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को दो महीने पहले पत्र भेजा जा चुका है. उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी.

क्या वाकई भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी?

फतेहपुर में अधिकारी खुलेआम रिश्वत मांग रहे हैं, और शिकायत करने वाले को ही धमकाया जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त चेतावनी दी थी और आठ साल के सुशासन का बखान किया जा रहा है लेकिन यह आदेश सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गया है.

Latest News

आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
आज 21 सितंबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीद और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है. भगवान...
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं

Follow Us