Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में 10 रुपए को लेकर हुआ था विवाद, 12 साल बाद 5 साल की सजा (प्रतीकात्मक फोटो):Image Credit Original Source

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला किया गया था. हमले में युवक के सिर की हड्डी टूट गई थी. करीब 12 साल पुराने इस मामले में अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए पांच साल के कठोर कारावास और 13 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है.

Fatehpur News: महज 10 रुपये के विवाद ने एक युवक को अस्पताल पहुंचा दिया था. रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए डंडे से ऐसा हमला किया कि युवक के सिर की हड्डी तक टूट गई. इस मामले में करीब 12 साल तक चली कानूनी लड़ाई के बाद अब अदालत ने अपना फैसला सुनाया है. दोषी को पांच साल की जेल और जुर्माने की सजा दी गई है.

10 रुपये छीनने के बाद शुरू हुआ था विवाद

मामला फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर बिलारी गांव का है. अभियोजन पक्ष के मुताबिक, गांव निवासी अमोद अवस्थी का बेटा अनुज कुमार 13 सितंबर 2014 की शाम प्राथमिक विद्यालय के पास खड़ा था. इसी दौरान गांव का ही रहने वाला नीरज कुमार प्रजापति पुत्र इंद्रपाल वहां पहुंचा.

आरोप है कि नीरज ने अनुज के हाथ से 10 रुपये छीन लिए. जब अनुज ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी नाराज हो गया और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा. अनुज ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया.

डंडे से हमला कर फोड़ दिया था युवक का सिर

विवाद के दौरान नीरज ने डंडे से अनुज कुमार पर हमला कर दिया. इस हमले में अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया था. डंडे की चोट इतनी गंभीर थी कि उसके सिर की हड्डी टूट गई थी. घटना के बाद घायल युवक के पिता अमोद अवस्थी ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई शुरू की और मामला अदालत तक पहुंचा.

Read More: Jageshwar Temple History: अद्भुत है जागेश्वर धाम की महिमा ! हाथी भी नहीं हिला पाया था शिवलिंग, जानिए क्या है इसका इतिहास

आठ गवाहों की गवाही के बाद आया फैसला

मुकदमे की सुनवाई के दौरान घायल अनुज कुमार समेत कुल आठ गवाहों ने अदालत में अपने बयान दर्ज कराए. सुनवाई के दौरान अभियोजन और बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने गवाहों से जिरह की और अपने-अपने पक्ष में दलीलें पेश कीं.

Read More: Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

अदालत में घायल की मेडिकल रिपोर्ट, उसकी गवाही और अभियोजन पक्ष की ओर से पेश किए गए साक्ष्यों को अहम माना गया. उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने नीरज कुमार प्रजापति को दोषी ठहराया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा

अदालत ने सुनाई पांच साल की कठोर सजा

शुक्रवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायालय-एक की न्यायाधीश पूजा विश्वकर्मा ने इस मामले में फैसला सुनाया. अदालत ने दोषी नीरज कुमार प्रजापति को पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई. इसके साथ ही उस पर 13 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.

जुर्माने की रकम जमा नहीं करने पर दोषी को अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. शासकीय अधिवक्ता प्रमिल कुमार श्रीवास्तव ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अभियोजन पक्ष की ओर से पेश किए गए साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर अदालत ने यह फैसला सुनाया.

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us