Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UPPCl News: फतेहपुर का बिजली विभाग आखिर क्यों चैन से सोने नहीं देगा, जानिए मॉर्निंग रेड अभियान क्या है?

फतेहपुर बिजली विभाग का मॉर्निंग रेड अभियान (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में बिजली विभाग (UPPCl) अब आपको चैन से सोने नहीं देगा और आपका कनेक्शन भी कटेगा. बिजली बिल के बकाएदारों के घर अब मॉर्निंग रेड अभियान के तहत विभाग कार्रवाई करेगा.

Fatehpur UPPCl News: अगर आपने बिजली बिल जमा नहीं किया है तो अब चैन की नींद भूल जाइए! फतेहपुर में बिजली विभाग ने ‘मॉर्निंग रेड अभियान’ की शुरुआत कर दी है, जिसमें सुबह-सुबह बकायेदारों के दरवाजे पर पहुंचकर घंटी बजाई जाएगी और बकाया बिल जमा करने को कहा जाएगा. यदि उपभोक्ता भुगतान में आनाकानी करता है, तो बिजली कनेक्शन तत्काल काट दिया जाएगा. 

क्या है ‘मॉर्निंग रेड’ अभियान?

बिजली विभाग (UPPCl News) ने जिले में बकायेदारों से बकाया वसूली के लिए एक नया तरीका अपनाया है. विभागीय कर्मचारी और अधिकारी सुबह-सुबह बकायेदारों के घरों पर जाकर घंटी बजाएंगे और तुरंत बकाया जमा करने का आग्रह करेंगे. यदि उपभोक्ता बिल नहीं जमा करता है, तो बिजली का कनेक्शन काट दिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है. 

किन उपभोक्ताओं पर होगी सख्त कार्रवाई?

बिजली विभाग (UPPCl News) ने उन उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर ली है, जिनका बकाया 5 हजार से लेकर 5 लाख तक है. विभाग ने सभी सब-स्टेशनों को दैनिक लक्ष्य दिया है, जिसके तहत हर दिन सैकड़ों उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं और बकाया वसूला जा रहा है. 

बिजली विभाग के अधिकारियों का क्या कहना है?

बिजली विभाग के एक्सईएन प्रथम रत्नेश जायसवाल ने बताया कि सभी उपभोक्ताओं को पहले ही बकाया बिल जमा करने की सूचना दी गई थी. अब मॉर्निंग रेड अभियान के तहत सुबह-सुबह बकायेदारों के घर जाकर घंटी बजाकर जगाया जाएगा. जो भी उपभोक्ता भुगतान नहीं करेगा, उसका बिजली कनेक्शन तुरंत काट दिया जाएगा.

Read More: Fatehpur News: "कैबिनेट मंत्री और सांसद रिश्तेदार हैं" धौंस जमाने वाले सपा नेता का अल्ट्रासाउंड सेंटर सीज

कैसे चलेगा अभियान?
  • सुबह-सुबह अभियान की शुरुआत: बिजली विभाग की टीम हर दिन सुबह 6 बजे से 10 बजे तक बकायेदारों के घर पहुंचेगी.
  • डोर-टू-डोर विजिट: बकायेदारों की लिस्ट के आधार पर टीम सीधे उनके घर जाएगी और घंटी बजाएगी.
  • तुरंत बिल जमा करने की अपील: उपभोक्ताओं को तुरंत बकाया जमा करने के लिए कहा जाएगा.
  • बिल जमा नहीं हुआ तो कनेक्शन कटेगा: यदि उपभोक्ता बिल नहीं चुकाता तो मौके पर ही बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा.
  • नोटिस और कानूनी कार्रवाई: बार-बार चेतावनी के बावजूद अगर उपभोक्ता बिल नहीं भरता तो नोटिस भेजा जाएगा और कड़ी कार्रवाई हो सकती है.
बिजली विभाग ने क्यों उठाया ये कदम?

बिजली विभाग के मुताबिक, जिले में लाखों रुपये के बिजली बिल बकाया पड़े हैं, जिससे विभाग को आर्थिक नुकसान हो रहा है. विभाग ने ओटीएस (One Time Settlement) योजना के तहत उपभोक्ताओं को छूट भी दी थी, लेकिन कई उपभोक्ताओं ने इसका फायदा नहीं उठाया. इसलिए अब सख्ती से बकाया वसूली की जाएगी.

Read More: Fatehpur News: मां के इलाज के लिए पैसे मांगने पर खूनी बना पिता, बेटे-बहू को मारी गोली, कानपुर में बेटे की मौत

11 Mar 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

UPPCl News: फतेहपुर का बिजली विभाग आखिर क्यों चैन से सोने नहीं देगा, जानिए मॉर्निंग रेड अभियान क्या है?

Fatehpur News In Hindi

Fatehpur UPPCl News: अगर आपने बिजली बिल जमा नहीं किया है तो अब चैन की नींद भूल जाइए! फतेहपुर में बिजली विभाग ने ‘मॉर्निंग रेड अभियान’ की शुरुआत कर दी है, जिसमें सुबह-सुबह बकायेदारों के दरवाजे पर पहुंचकर घंटी बजाई जाएगी और बकाया बिल जमा करने को कहा जाएगा. यदि उपभोक्ता भुगतान में आनाकानी करता है, तो बिजली कनेक्शन तत्काल काट दिया जाएगा. 

क्या है ‘मॉर्निंग रेड’ अभियान?

बिजली विभाग (UPPCl News) ने जिले में बकायेदारों से बकाया वसूली के लिए एक नया तरीका अपनाया है. विभागीय कर्मचारी और अधिकारी सुबह-सुबह बकायेदारों के घरों पर जाकर घंटी बजाएंगे और तुरंत बकाया जमा करने का आग्रह करेंगे. यदि उपभोक्ता बिल नहीं जमा करता है, तो बिजली का कनेक्शन काट दिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है. 

किन उपभोक्ताओं पर होगी सख्त कार्रवाई?

बिजली विभाग (UPPCl News) ने उन उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर ली है, जिनका बकाया 5 हजार से लेकर 5 लाख तक है. विभाग ने सभी सब-स्टेशनों को दैनिक लक्ष्य दिया है, जिसके तहत हर दिन सैकड़ों उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं और बकाया वसूला जा रहा है. 

बिजली विभाग के अधिकारियों का क्या कहना है?

बिजली विभाग के एक्सईएन प्रथम रत्नेश जायसवाल ने बताया कि सभी उपभोक्ताओं को पहले ही बकाया बिल जमा करने की सूचना दी गई थी. अब मॉर्निंग रेड अभियान के तहत सुबह-सुबह बकायेदारों के घर जाकर घंटी बजाकर जगाया जाएगा. जो भी उपभोक्ता भुगतान नहीं करेगा, उसका बिजली कनेक्शन तुरंत काट दिया जाएगा.

कैसे चलेगा अभियान?
  • सुबह-सुबह अभियान की शुरुआत: बिजली विभाग की टीम हर दिन सुबह 6 बजे से 10 बजे तक बकायेदारों के घर पहुंचेगी.
  • डोर-टू-डोर विजिट: बकायेदारों की लिस्ट के आधार पर टीम सीधे उनके घर जाएगी और घंटी बजाएगी.
  • तुरंत बिल जमा करने की अपील: उपभोक्ताओं को तुरंत बकाया जमा करने के लिए कहा जाएगा.
  • बिल जमा नहीं हुआ तो कनेक्शन कटेगा: यदि उपभोक्ता बिल नहीं चुकाता तो मौके पर ही बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा.
  • नोटिस और कानूनी कार्रवाई: बार-बार चेतावनी के बावजूद अगर उपभोक्ता बिल नहीं भरता तो नोटिस भेजा जाएगा और कड़ी कार्रवाई हो सकती है.
बिजली विभाग ने क्यों उठाया ये कदम?

बिजली विभाग के मुताबिक, जिले में लाखों रुपये के बिजली बिल बकाया पड़े हैं, जिससे विभाग को आर्थिक नुकसान हो रहा है. विभाग ने ओटीएस (One Time Settlement) योजना के तहत उपभोक्ताओं को छूट भी दी थी, लेकिन कई उपभोक्ताओं ने इसका फायदा नहीं उठाया. इसलिए अब सख्ती से बकाया वसूली की जाएगी.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था
फतेहपुर पुलिस ने एफआईआर की कॉपी उपलब्ध कराने को लेकर नई व्यवस्था लागू की है. अब मुकदमा दर्ज होते ही...
Aaj Ka Rashifal 19 August 2026: सावन में भगवान शिव को अर्पित करें ये चीजें, नष्ट होंगे दुःख, जानिए सभी राशियों का दैनिक राशिफल
UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई
Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक
Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल
आज का राशिफल 16 अगस्त 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा रविवार का दिन, किसे मिलेगा धन और करियर में लाभ

Follow Us