Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UPPCL News: फतेहपुर में रिश्वत लेते पकड़ा गया बिजली विभाग का SDO ! विजिलेंस ने लगाई ये तरकीब

Fatehpur UPPCL News: फतेहपुर में रिश्वत लेते पकड़ा गया बिजली विभाग का SDO ! विजिलेंस ने लगाई ये तरकीब
फतेहपुर बिजली विभाग के SDO अंशुल शर्मा रिश्वत लेते विजिलेंस ने किया गिरफ्तार : फाइल फोटो

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में 15 हज़ार की रिश्वत लेते बिजली विभाग के SDO अंशुल शर्मा (Anshul Sharma) को विजिलेंस टीम (Vigilance Prayagraj) ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद महकमें में हड़कंप मच गया.

फतेहपुर में रंगे हाथों रिश्वत लेते बिजली विभाग का SDO गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में शुक्रवार को विजिलेंस टीम ने 15 हज़ार की रिश्वत लेते बिजली विभाग के एसडीओ अंशुल कुमार शर्मा को रंगेहांथो गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक SDO अंशुल शर्मा जनपद फतेहपुर के विद्युत वितरण उपखंड बिंदकी रोड, चौडगरा में तैनात थे.

आरोप है कि कामर्शियल कनेक्शन जोड़ने के एवज में उन्होंने पैसों की मांग की थी. जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) प्रयागराज से की गई थी. 

कामर्शियल कनेक्शन जोड़ने के लिए मांगी गई थी रिश्वत

फतेहपुर के जाफरगंज क्षेत्र के रहने वाले हरिनाम सिंह पुत्र गुलाब सिंह ने विजिलेंस प्रयागराज में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा था कि शत्रुघन मिश्रा की कंपनी एस0पी0 इंफ्रास्ट्रक्चर चौडगरा में देख रेख का काम करता है. प्लांट में 8 किलो वाट का कामर्शियल कनेक्शन कराया गया था.

हरिनाम के मुताबिक करीब तीन माह पहले बिजली का कनेक्शन काट दिया गया था. कनेक्शन जोड़ने के लिए एसडीओ अंशुल शर्मा से मुलाकात की तो उन्होंने पैसों की मांग की. शिकायती पत्र के अनुसार 22 मार्च को SDO ने 15 हज़ार देने के लिए बुलाया था. लेकिन इससे पहले शिकायतकर्ता ने 18 मार्च को विजिलेंस प्रयागराज में इसकी शिकायत कर दी. 

Read More: Fatehpur Rojgar Mela 2026: विश्व युवा कौशल दिवस पर फतेहपुर आईटीआई में आज रोजगार मेला, 10 कंपनियां करेंगी भर्ती

विजिलेंस ने टीम बनाकर SDO को किया गिरफ्तार 

एसडीओ अंशुल शर्मा के खिलाफ मिले शियाकती पत्र को सही पाते हुए विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों ट्रैप करने के लिए योजना बनाई. बताया जा रहा है कि फतेहपुर जनपद आने के बाद डीएम से इसके लिए अनुमति मांगी गई और शाम करीब 7 बजे शहर के पटेल नगर से रिश्वत लेते एसडीओ अंशुल कुमार शर्मा को पकड़ कर हिरासत में ले लिया गया. अचानक हुई इस घटना से बिजली विभाग में हड़कंप मच गया

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us