Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UPPCL News: यूपी के फतेहपुर में बिजली विभाग की टीम पर हमला ! 11 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा

UPPCL News: यूपी के फतेहपुर में बिजली विभाग की टीम पर हमला ! 11 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
यूपी के फतेहपुर में डिस्कनेशन करने गई बिजली विभाग की टीम पर हमला 11 पर मुकदमा (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में बकाए पर कनेक्शन काटने गई बिजली विभाग (UPPCL) टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया. जेई की तहरीर पर चार नामजद सहित करीब 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है. घटना हथगाम थाना (Hathgam Thana) क्षेत्र के चयमालपुर गांव की है

UPPCL News: यूपी के फतेहपुर (Fatehpur) में बिजली विभाग (Bijli Vibhag) की टीम पर ग्रामीणों ने अचानक हमला बोल दिया. घटना हथगाम थाना (Hathgam Thana) क्षेत्र के चयमालपुर गांव की है.

बताया जा रहा है कि बकाएदारों की बिजली काटने के लिए टीम गांव पहुंची थी तभी डिस्कनेक्शन को लेकर ग्रामीणों ने कर्मचारियों पर हमला बोल दिया. जानकारी के मुताबिक पूरी टीम को जान बचाकर मौके से भागना पड़ा. जेई की तहरीर पर 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है. 

बकायेदारी पर गांव पहुंची थी बिजली विभाग की टीम, हुआ हमला

फतेहपुर (Fatehpur) के हथगाम थाना (Hathgam Thana) क्षेत्र के चयमालपुर गांव में शुक्रवार की शाम को बिजली विभाग की टीम बकाएदारों का बिजली का बिल चेक करने साथ ही जिनका बिल सीमा से अधिक हो गया था उनका डिस्कनेक्शन करने पहुंची थी.

टीम के साथ गए जेई कपूर्य कृष्णा ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम में चार से पांच लोग थे जो कि बकाएदारों की बिजली काटने के लिए गए थे. उन्होंने कहा कि जैसे ही वो अमर सिंह के घर पहुंचे और कनेक्शन काटने जा रहे थे तभी अमर सिंह के साथ दरबारी लाल, अनुज तिवारी, दिलीप सहित करीब 11 लोगों ने उनकी टीम पर हमला बोल दिया. आरोप है कि गाली गलौज और मारपीट भी की गई साथ ही जरूरी कागजात भी फाड़ दिए गए. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे

ग्रामीणों से जान बचाकर भागे बिजली कर्मचारी

गांव में डिस्कनेक्शन के दौरान बिजली विभाग (UPPCL) की टीम को जान बचाकर मौके से भागना पड़ा. जेई ने कहा कि ग्रामीणों ने टीम से गलत व्यवहार किया है. अगर वो वहां से भागते नहीं तो कुछ भी हो सकता था.

Read More: Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

जेई ने चार नामजद सहित करीब 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. थाना प्रभारी निकेत भारद्वाज ने कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us