Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UPPCL News: फतेहपुर में बिजली विभाग का जातीय विवाद ! संविदा कर्मी ने JE पर लगाए आरोप, पुलिस की चौखट पर मामला

UPPCL News: फतेहपुर में बिजली विभाग का जातीय विवाद ! संविदा कर्मी ने JE पर लगाए आरोप, पुलिस की चौखट पर मामला
फतेहपुर में JE पर SSO ने लगाए गंभीर आरोप (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

UPPCL News

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में कनपुरवा पावर हाउस के JE गुलाबचंद प्रजापति पर दलित संविदा कर्मचारी को जातिसूचक गालियां देने और नौकरी से निकालने की धमकी का आरोप लगा है. पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, मामले की जांच जारी है.

Fatehpur UPPCL News: यूपी के फतेहपुर जिले में स्थित कनपुरवा पावर हाउस एक बार फिर विवादों की आग में घिर गया है. यहां विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर (JE) गुलाबचंद प्रजापति पर एक दलित संविदा कर्मचारी ने गंभीर आरोप लगाए हैं.

आरोप है कि JE ने न सिर्फ उसे जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया, बल्कि जब उसने शिकायत की तो नौकरी से निकालने की धमकी भी दी. मामला अब थाने की चौखट तक पहुंच चुका है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

जाति के नाम पर हो रहा उत्पीड़न

खखरेरू थाना क्षेत्र के राईपुर गांव निवासी रोशन लाल पासवान, जो कनपुरवा पावर हाउस में सब स्टेशन ऑपरेटर (SSO) के रूप में संविदा पर तैनात हैं, ने JE गुलाबचंद प्रजापति पर मानसिक उत्पीड़न और जातीय भेदभाव के आरोप लगाए हैं.

रोशन लाल का कहना है कि JE उन्हें अक्सर छोटी-छोटी बातों पर बेवजह टोकते हैं और जातिसूचक गालियां देकर अपमानित करते हैं. उन्होंने बताया कि वह इस व्यवहार से परेशान होकर जब अपने वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करने गए तो JE ने खुलेआम धमकी दी कि वह उन्हें नौकरी से बाहर करवा देंगे.

Read More: NEET UG Results 2026: फतेहपुर में कई मेधावियों ने लहराया नीट में परचम ! अभिनव शुक्ला की सफलता देख भावुक हुए पिता

पीड़ित कर्मचारी ने यह भी कहा कि वह सिर्फ अपने कार्यस्थल पर ईमानदारी से ड्यूटी करना चाहते हैं, लेकिन जाति के कारण उन्हें बार-बार निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा "मैं मानसिक रूप से परेशान हो चुका हूं. यह सिर्फ नौकरी की बात नहीं है, यह मेरे आत्मसम्मान और गरिमा की लड़ाई बन चुकी है"

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा

पुलिस ने ली शिकायत, जांच में जुटी टीम

इस मामले में रोशन लाल पासवान ने खखरेरू थाना पुलिस को एक लिखित शिकायत दी है. थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चे लाल प्रसाद ने पुष्टि की कि शिकायती पत्र मिला है और मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष जांच की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनन कार्रवाई की जाएगी.

Read More: Fatehpur News: व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान ! सभी विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन, बाहरी हस्तक्षेप पर होगी कार्रवाई

JE गुलाबचंद का पलटवार—आरोप झूठे और दुर्भावनापूर्ण

वहीं, आरोपों से घिरे JE गुलाबचंद प्रजापति ने अपने बचाव में कहा है कि SSO रोशन लाल कई बार ड्यूटी पर नशे की हालत में आते हैं और उनका आचरण कार्यस्थल के अनुशासन के विपरीत है.

उन्होंने कहा मैंने इसी कारण उन्हें लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया था. अब वे मुझ पर झूठे और निराधार आरोप लगा रहे हैं, जो दुर्भावनापूर्ण हैं. JE ने यह भी कहा कि उनके द्वारा की गई शिकायतों को जातीय रंग देकर पेश किया जा रहा है, जबकि उनका उद्देश्य केवल विभागीय अनुशासन बनाए रखना था.

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर विस्फोट से दो मंजिला मकान पल भर में मलबे में बदल गया....
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल

Follow Us