Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में छात्रा की हत्या के बाद हंगामा ! कोतवाली में शव रखकर न्याय की मांग

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में छात्रा की हत्या के बाद हंगामा ! कोतवाली में शव रखकर न्याय की मांग
यूपी के फतेहपुर में छात्रा की ह'त्या के बाद ब'वाल: Image Credit Video Grap

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में हाईस्कूल (Highschool) की छात्रा की हत्या (Murder) के बाद गुस्साए परिजनों ने बिंदकी कोतवाली (Bindki Kotwali) में शव रखकर न्याय की गुहार लगाई.

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में छात्रा की हत्या से गुस्साए परिजन सैकड़ों की संख्या में सोमवार को बिंदकी कोतवाली (Bindki Kotwaki) पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन किया. 14 वर्षीय किशोरी का कोतवाली में शव रखकर घंटों न्याय की मांग को लेकर अड़े रहे.

पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने का प्रयास किया लेकिन परिजन मौके से हटे नहीं. दरअसल कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की शाम किशोरी कोचिंग पढ़ने के लिए घर से निकली थी और देर शाम तक घर वापस ना आने पर गुमशुदगी दर्ज कराई.

बताया जा रहा है कि रविवार को किशोरी का हत्यायुक्त शव मिलने के हड़कंप मच गया. पोस्टमार्टम से शव मिलने के बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार ना करके न्याय की मांग पर आड़े रहे.

बिंदकी में छात्रा की हत्या, कोचिंग के लिए घर से निकली थी

फतेहपुर (Fatehpur) के बिंदकी कोतवाली (Bindki Kotwali) क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी हाईस्कूल की छात्रा थी. जानकारी के मुताबिक शनिवार को करीब चार बजे घर से कोचिंग के लिए निकली थी. देर शाम वापस ना आने पर परिजन कोतवाली पहुंच गुमशुदगी दर्ज कराई.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो अस्पताल और क्लीनिक सीज, अवैध संचालन पर कसा शिकंजा

बताया जा रहा है कि पुलिस और परिजन रात भर किशोरी को खोजते रहे. लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. सुबह जाफराबाद बाईपास के पास आम के बगीचे में छात्रा का शव मिला मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या की बात करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. दुष्कर्म की आशंका पर स्लाइड भी बनाई गई. 

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

सैकड़ों की संख्या में पहुंची भीड़..नेतागिरी करने पर भड़के एएसपी..भीड़ को हटाया

पोस्टमार्टम से छात्रा का शव मिलने के बाद सोमवार को परिजन शव को लेकर बिंदकी कोतवाली पहुंच गए और न्याय की मांग को लेकर घंटों अड़े रहे. बताया जा रहा है कि पुलिस उन्हें हटाने के लिए भरसक प्रयास करती रही लेकिन सैकड़ों की संख्या में पहुंची भीड़ हटने का नाम नहीं ले रही थी.

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग

जानकारी के मुताबिक उग्र भीड़ को देख कर पुलिस के हांथ पैर फूल गए मौके पर एएसपी विजय शंकर मिश्र और सीओ वीर सिंह पहुंचे. बातचीत से जब समाधान नहीं निकला तो पुलिस ने भीड़ को कोतवाली से बाहर खदेड़ा. लेकिन भीड़ जाने का नाम नहीं ले रही थी.

बताया जा रहा है कि कड़ी मशक्कत के बात न्याय के आश्वासन पर भीड़ कोतवाली से हटी. जानकारी के अनुसार दोपहर ढाई बजे पुलिस की मौजूदगी में छात्रा को सुपुर्द-ए-खाक किया गया.

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us