Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में लेखपाल आत्महत्या मामले में कानूनगो सहित दो पर मुकदमा. SDM को बचाने के लिए बदली गई तहरीर, शादी के घर मातम

फतेहपुर में लेखपाल आत्महत्या प्रकरण में कानूनगो सहित दो पर मुकदमा, बच्चे SDM: Image Credit Original Source

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में शादी से एक दिन पहले लेखपाल सुधीर कुमार की आत्महत्या मामले में कानूनगो सहित दो लोगों पर केस दर्ज हुआ है. परिजन एसडीएम पर भी कार्रवाई की मांग कर रहे थे, लेकिन प्रशासन ने तहरीर बदलवाई. आखिरकार पोस्टमार्टम करीब 30 घंटे बाद हो सका. लेखपाल संघ ने प्रदेशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है.

Fatehpur News: फतेहपुर में लेखपाल की आत्महत्या का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है. शादी से सिर्फ एक दिन पहले सुधीर कुमार ने काम के कथित दबाव में फांसी लगाकर जान दे दी, जिसके बाद परिजनों ने एसडीएम और कानूनगो पर गंभीर आरोप लगाए. देर रात तक चली खींचतान के बाद तहरीर बदली गई और एसडीएम का नाम हटा दिया गया, जिससे पूरे जिले में आक्रोश फैल गया.

एसडीएम का नाम हटवाने पर घंटों चला विवाद

लेखपाल सुधीर कुमार की मौत के बाद प्रशासन और परिजनों के बीच चल रही खींचतान ने पूरे जिले में तनाव पैदा कर दिया. फांसी के करीब 30 घंटे बाद ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका, क्योंकि परिजन व लेखपाल संघ एसडीएम और कानूनगो दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने पर अड़े थे. मृतक की बहन अमृता ने शुरुआती तहरीर में दोनों अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया था.

प्रशासन लगातार एसडीएम को बचाने में लगा रहा और तहरीर बदलवाने का दबाव बनाता रहा. रातभर चली बातचीत नाकाम रही. बुधवार सुबह करीब 10 बजे तहरीर बदली गई और सिर्फ कानूनगो शिवराम व एक अज्ञात व्यक्ति पर उकसाने का केस दर्ज हुआ. इससे परिजनों और लेखपालों में और गहरी नाराजगी फैल गई.

शादी से पहले नहीं मिली छुट्टी , काम का दबाव और निलंबन की धमकी

सुधीर की बुधवार को शादी थी. घर में तैयारियां चल रही थीं, लेकिन उनकी ड्यूटी एसआईआर के काम में बीएलओ सुपरवाइजर के तौर पर लगी थी. परिवार के अनुसार उन्हें छुट्टी तक नहीं मिल रही थी. दो दिन पहले समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर निलंबन की धमकी दी गई थी, जिसे लेकर सुधीर बेहद तनाव में थे.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा ‘गोमाता राष्ट्रमाता बनाओ’ का स्वर, शबनम बानो और फिदा हुसैन ने भी उठाई आवाज़

अधिकारी निलंबन से इंकार कर रहे हैं, लेकिन परिवार का दावा है कि दबाव इतना अधिक था कि वह मानसिक रूप से टूट चुके थे. परिजनों का कहना है कि फांसी लगाने से कुछ देर पहले कानूनगो शिवराम घर पहुंचकर काम को लेकर डांट-डपट कर रहे थे, जिससे आहत होकर सुधीर ने यह कदम उठा लिया. शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं.

Read More: Fatehpur News: प्रेमिका की शादी से पहले युवक ने की आत्महत्या, सदमे में युवती ने भी खाया जहर, इलाके में चर्चा का विषय बनी प्रेम कहानी

लेखपालों का फूटा गुस्सा कलम बंद हड़ताल का ऐलान 

घटना के बाद जिले भर के लेखपाल प्रशासन के खिलाफ खुलकर सामने आ गए. बुधवार को बिंदकी तहसील में लेखपालों ने कलम बंद हड़ताल कर धरना दिया और एसआईआर का सारा काम रोक दिया. लेखपाल संघ ने साफ कहा कि जब तक एसडीएम पर कार्रवाई नहीं होती, वे काम नहीं करेंगे. संघ ने सदर तहसील में गुरुवार से अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा कर दी है. प्रदेश संगठन भी इस आंदोलन में कूद आया है और 28 नवंबर से प्रदेशभर में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक धरना देने का फैसला किया गया है. इससे प्रशासनिक कामकाज पर बड़ा असर पड़ सकता है.

Read More: Fatehpur News: किन्नरों के हंगामे से थाना बना रणक्षेत्र, साथी के पकड़े जाने की सूचना पर सड़क जाम, पुलिस ने कराया शांत

डीएम-एसपी भी पहुंचे थे लेकिन परिजन नहीं माने

मंगलवार देर रात डीएम रविंद्र कुमार और एसपी अनूप सिंह मृतक के घर पहुंचे. अधिकारियों ने परिवार को आठ लाख रुपये की आर्थिक सहायता और एक परिजन को नौकरी देने का भरोसा दिया. फिर भी परिजन एसडीएम का नाम हटाए जाने और मामले में संवेदनहीनता से बेहद नाराज रहे. बहन अमृता का कहना है कि अगर शादी के पहले भाई को छुट्टी मिल जाती, या काम का इतना दबाव न होता, तो यह घटना नहीं होती. परिवार लगातार न्याय की मांग कर रहा है.

प्रदेश संगठन ने उठाया संवेदनहीनता का मुद्दा

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रदेश मंत्री विनोद कश्यप ने प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर तहसील और जिला स्तर के अधिकारियों के बदले हुए व्यवहार और संवेदनहीनता की शिकायत की है. पत्र में सुधीर की आत्महत्या का जिक्र करते हुए कहा गया कि यह घटना बताती है कि फील्ड स्टाफ किस तरह की परिस्थितियों में काम कर रहा है.

संघ ने मांग की है कि दिवंगत की मां को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए, एसआईआर की अंतिम तिथि आगे बढ़ाई जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए. तहसील अध्यक्ष कुलदीप पटेल ने कहा कि अब प्रदेश संगठन भी साथ है और संघर्ष तेज होगा.

27 Nov 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: फतेहपुर में लेखपाल आत्महत्या मामले में कानूनगो सहित दो पर मुकदमा. SDM को बचाने के लिए बदली गई तहरीर, शादी के घर मातम

Fatehpur News: फतेहपुर में लेखपाल की आत्महत्या का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है. शादी से सिर्फ एक दिन पहले सुधीर कुमार ने काम के कथित दबाव में फांसी लगाकर जान दे दी, जिसके बाद परिजनों ने एसडीएम और कानूनगो पर गंभीर आरोप लगाए. देर रात तक चली खींचतान के बाद तहरीर बदली गई और एसडीएम का नाम हटा दिया गया, जिससे पूरे जिले में आक्रोश फैल गया.

एसडीएम का नाम हटवाने पर घंटों चला विवाद

लेखपाल सुधीर कुमार की मौत के बाद प्रशासन और परिजनों के बीच चल रही खींचतान ने पूरे जिले में तनाव पैदा कर दिया. फांसी के करीब 30 घंटे बाद ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका, क्योंकि परिजन व लेखपाल संघ एसडीएम और कानूनगो दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने पर अड़े थे. मृतक की बहन अमृता ने शुरुआती तहरीर में दोनों अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया था.

प्रशासन लगातार एसडीएम को बचाने में लगा रहा और तहरीर बदलवाने का दबाव बनाता रहा. रातभर चली बातचीत नाकाम रही. बुधवार सुबह करीब 10 बजे तहरीर बदली गई और सिर्फ कानूनगो शिवराम व एक अज्ञात व्यक्ति पर उकसाने का केस दर्ज हुआ. इससे परिजनों और लेखपालों में और गहरी नाराजगी फैल गई.

शादी से पहले नहीं मिली छुट्टी , काम का दबाव और निलंबन की धमकी

सुधीर की बुधवार को शादी थी. घर में तैयारियां चल रही थीं, लेकिन उनकी ड्यूटी एसआईआर के काम में बीएलओ सुपरवाइजर के तौर पर लगी थी. परिवार के अनुसार उन्हें छुट्टी तक नहीं मिल रही थी. दो दिन पहले समीक्षा बैठक में अनुपस्थित रहने पर निलंबन की धमकी दी गई थी, जिसे लेकर सुधीर बेहद तनाव में थे.

अधिकारी निलंबन से इंकार कर रहे हैं, लेकिन परिवार का दावा है कि दबाव इतना अधिक था कि वह मानसिक रूप से टूट चुके थे. परिजनों का कहना है कि फांसी लगाने से कुछ देर पहले कानूनगो शिवराम घर पहुंचकर काम को लेकर डांट-डपट कर रहे थे, जिससे आहत होकर सुधीर ने यह कदम उठा लिया. शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं.

लेखपालों का फूटा गुस्सा कलम बंद हड़ताल का ऐलान 

घटना के बाद जिले भर के लेखपाल प्रशासन के खिलाफ खुलकर सामने आ गए. बुधवार को बिंदकी तहसील में लेखपालों ने कलम बंद हड़ताल कर धरना दिया और एसआईआर का सारा काम रोक दिया. लेखपाल संघ ने साफ कहा कि जब तक एसडीएम पर कार्रवाई नहीं होती, वे काम नहीं करेंगे. संघ ने सदर तहसील में गुरुवार से अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा कर दी है. प्रदेश संगठन भी इस आंदोलन में कूद आया है और 28 नवंबर से प्रदेशभर में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक धरना देने का फैसला किया गया है. इससे प्रशासनिक कामकाज पर बड़ा असर पड़ सकता है.

डीएम-एसपी भी पहुंचे थे लेकिन परिजन नहीं माने

मंगलवार देर रात डीएम रविंद्र कुमार और एसपी अनूप सिंह मृतक के घर पहुंचे. अधिकारियों ने परिवार को आठ लाख रुपये की आर्थिक सहायता और एक परिजन को नौकरी देने का भरोसा दिया. फिर भी परिजन एसडीएम का नाम हटाए जाने और मामले में संवेदनहीनता से बेहद नाराज रहे. बहन अमृता का कहना है कि अगर शादी के पहले भाई को छुट्टी मिल जाती, या काम का इतना दबाव न होता, तो यह घटना नहीं होती. परिवार लगातार न्याय की मांग कर रहा है.

प्रदेश संगठन ने उठाया संवेदनहीनता का मुद्दा

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रदेश मंत्री विनोद कश्यप ने प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर तहसील और जिला स्तर के अधिकारियों के बदले हुए व्यवहार और संवेदनहीनता की शिकायत की है. पत्र में सुधीर की आत्महत्या का जिक्र करते हुए कहा गया कि यह घटना बताती है कि फील्ड स्टाफ किस तरह की परिस्थितियों में काम कर रहा है.

संघ ने मांग की है कि दिवंगत की मां को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए, एसआईआर की अंतिम तिथि आगे बढ़ाई जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए. तहसील अध्यक्ष कुलदीप पटेल ने कहा कि अब प्रदेश संगठन भी साथ है और संघर्ष तेज होगा.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन
गो सम्मान आवाह्न अभियान के द्वितीय चरण के तहत 27 जुलाई को फतेहपुर में भव्य प्रार्थना यात्रा निकाली जाएगी. अभियान...
Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन
फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक
गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार
Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा
Dharmendra Pradhan Resigns: कॉकरोच के चक्रव्यूह में फंसे धर्मेंद्र प्रधान ! मंत्री पद से दिया इस्तीफा, साझा किया संदेश
NTA News: पेपर लीक विवाद के बीच बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, परीक्षा प्रणाली में होंगे व्यापक सुधार

Follow Us