Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

School News In UP Today: यूपी के फतेहपुर में स्कूल हुए बंद ! बीएसए ने जारी किया आदेश

School News In UP Today: यूपी के फतेहपुर में स्कूल हुए बंद ! बीएसए ने जारी किया आदेश
यूपी के फतेहपुर में बारिश के चलते बंद हुए स्कूल: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में भारी बारिश (Rain In Fatehpur) के चलते कक्षा 1 से 8 तक के समस्त स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है.

School News In UP Today: यूपी के फतेहपुर (Fatehpur) में लगातार बारिश के चलते बीएसए ने स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया है. बताया जा रहा है कि मंगलवार को अचानक बदले मौसम के चलते डीएम रविंद्र सिंह (IAS Ravinder Singh) ने बीएसए स्कूलों को बंद करने के लिए अनुमोदन किया था.

बीएसए भारती त्रिपाठी (BSA Fatehpur) ने बुधवार 18 सितंबर को कक्षा एक से आठ तक के परिषदीय स्कूलों के साथ-साथ समस्त बोर्डों के हिंदी अंग्रेजी मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है. 

fatehpur_school_closed_order
फतेहपुर बीएसए का ऑर्डर

अचानक बदला मौसम, जिले में झमाझम बारिश 

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अधिकांश जिले में लगातार बारिश (Rain In Fatehpur) के चलते जहां एक ओर किसानों के चेहरे खिले हैं वहीं स्कूली बच्चे इससे प्रभावित होते दिखाई पड़ रहे हैं.

फतेहपुर (Fatehpur School Closed) में मंगलवार के दिन सुबह से रात तक लगातार बारिश के चलते स्कूलों में बच्चों के आने जाने में काफी समस्या देखी गई. बीएसए भारती त्रिपाठी ने आदेश जारी करते हुए कड़ाई से पालन करने का निर्देश भी दिया है. वहीं माना जा रहा है कि अगर मौसम में कोई बदलाव नहीं हुआ तो स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई भी जा सकतीं हैं.

Read More: Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा

Latest News

Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज रविवार 27 सितंबर 2026 को सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) खुले रहेंगे. RBI के निर्देश के बाद...
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

Follow Us