Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP News In Hindi: यूपी में फतेहपुर सहित 28 चकबंदी अधिकारियों पर चला Yogi Adityanath का हंटर ! भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

UP News In Hindi: यूपी में फतेहपुर सहित 28 चकबंदी अधिकारियों पर चला Yogi Adityanath का हंटर ! भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
यूपी में 28 चकबंदी अधिकारियों पर योगी आदित्यनाथ की कार्रवाई (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

UP News Today In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुखिया योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने काम में लेट लतीफी और शिथिलता बरतने के चलते सूबे के आठ मंडल में कार्यरत 28 चकबंदी अधिकारियों पर एक्शन लिया है जिसमें फतेहपुर (Fatehpur) का नाम भी शामिल है.

UP News In Hindi: यूपी में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगाम लगाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने बड़ा एक्शन लिया है. इस बार योगी की जद में चकबंदी विभाग (Consolidation Department) आया है.

बताया जा रहा है कि सीएम के आदेश के बाद भी अधकारियों ने अपने काम में लेट लतीफी, शिथिलता के साथ अनिमियता बरतने पर सूबे के आठ मंडलों के 28 चकबंदी अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है. जानकारी के मुताबिक 13 बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करते हुए जवाब-तलब भी किया गया है. 

फतेहपुर में भी योगी का एक्शन रोका गया वेतन 

प्रदेश के आठ मंडलों के चकबंदी अधिकारियों को कार्रवाई के जद में लाया गया है. फतेहपुर के सहायक चकबंदी अधिकारी महेन्द्र सिंह का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है. जानकारी के मुताबिक जिले के ललौली गांव का कार्य लक्ष्य के अनुसार पूरा न होने पर कार्रवाई की गई है.

चकबंदी आयुक्त जीएस नवीन ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री को काम में शिथिलता बर्दास्त नहीं है. समीक्षा बैठक के दौरान कई जगह भ्रष्टाचार पाया गया. उन्होंने कहा कि सीएम को रिपोर्ट भेजने पर उन्होंने प्रयागराज, वाराणसी, मीरजापुर, आजमगढ़, गोरखपुर, बस्ती, अयोध्या और देवीपाटन के चकबंदी अधिकारियाें के खिलाफ कार्रवाई की है.

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

इन चकबंदी अधिकारियों पर हुई कार्रवाई 

बरेली से पवन कुमार सिंह, हरदोई से श्रीप्रकाश चंद्र उत्तम, ललितपुर से राकेश कुमार, उन्नाव से सुरेश कुमार सागर, चित्रकूट मनोहर लाल और जौनपुर से स्वतंत्र वीर सिंह यादव को चकबंदी के काम में प्रगति न होने पर जवाब जवाब मांगा गया है.

Read More: Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

वहीं रिटायर्ड सहायक चकबंदी अधिकारी रमेश पाल सिंह राणा के पेंशन से 20 प्रतिशत कटौती का भी प्रस्ताव भेजा गया है. बताया जा रहा है कि सेवाकाल के दौरान इन्होंने कार्य में अनियमितता बरती थी.

Read More: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल

कुशीनगर में हुई बड़ी कार्रवाई बंदोबस्त अधिकारी निलंबित

सीएम ने जनपद कुशीनगर के बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी संतोष कुमार को अपने काम में लापरवाही करने पर सस्पेंड कर दिया गया साथ ही विभागीय जांच के आदेश जारी किए हैं साथ ही इसके शासन से पत्राचार किया गया है.

वहीं वाराणसी के बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी पवन कुमार सिद्धू का वेतन रोकने के साथ अनुशासनिक कार्रवाई की गई हैं. साथ ही शाहजहांपुर से मोहन लाल तत्कालीन, मीरजापुर से नरेंद्र सिंह, गोरखपुर से शशिकांत शुक्ला और देवरिया के बन्दोबस्त अधिकारी पवन पांडेय पर भी अनुशासनिक कार्रवाई की गई है.

इन जिलों में भी हुई अनुशासनिक कार्रवाई

कनौज के बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी धमेंद्र सिंह, बाराबंकी के चकबंदी अधिकारी शिव नारायन गुप्ता, बाराबंकी के कनिष्ठ सहायक उमाशंकर को जांच में अनियमितता पर अनुशासनिक कार्रवाई की गई.

वहीं बलरामपुर के सहायक चकबंदी अधिकारी संदीप यादव द्वारा ग्राम मस्जीदिया का कार्य पूर्ण न करने पर अनुशासनिक कार्रवाई की गई. सीएम योगी आदित्यनाथ ने चकबंदी अधिकारियों के साथ-साथ चकबंदी लेखपालों को भी जद में खड़ा कर दिया है.

लेखपालों पर भी गिरेगी निलंबन की गाज 

बलरामपुर जिले के सहायक चकबंदी अधिकारी संदीप यादव को ग्राम मस्जीदिया में काम पूरा न करने पर कार्रवाई की गई है साथ प्रयागराज और प्रतापगढ़ में भी संबंधित सहायक चकबंदी अधिकारी पर अनुशासनिक कार्रवाई की गई.

जानकारी के मुताबिक जौनपुर के सहायक चकबंदी अधिकारी संजय मौर्य के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए चकबन्दीकर्ता, चकबन्दी लेखपाल को चिन्हित कर निलंबित कर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं. आजमगढ़ की बात करें तो संबंधित सहायक चकबन्दी अधिकारी को स्पष्टीकरण एवं चकबन्दीकर्ता, चकबन्दी लेखपाल का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए अनुशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए.

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us