Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: क्या जयराम मान सिंह हत्याकांड को लेकर हटाए गए सीओ सिटी और सदर कोतवाल? पूरे जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म

Fatehpur News: क्या जयराम मान सिंह हत्याकांड को लेकर हटाए गए सीओ सिटी और सदर कोतवाल? पूरे जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म
फतेहपुर में बड़ी कार्रवाई लाइन हाज़िर हुए कोतवाल, हटे सीओ सिटी (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

फतेहपुर के चर्चित अधिवक्ता जयराम मान सिंह हत्याकांड की जांच पर सवाल उठने के बाद पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है. सीओ सिटी को हटा दिया गया है और सदर कोतवाल को लाइन हाज़िर कर दिया गया. एसपी की इस कार्रवाई से जिलेभर में चर्चाएं तेज हो गई हैं.

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में अधिवक्ता जयराम मान सिंह हत्याकांड एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार वजह है हत्याकांड से जुड़े पुलिस अधिकारियों पर की गई कार्रवाई है, बताया जा रहा है अधिवक्ता हत्याकांड ठंडे बस्ते में चले जाने से परिजनों, वकीलों सहित नेता भी नाखुश थें जिसके बाद एसपी ने ठोस कदम उठाते हुए बड़ी कार्रवाई की है. इसके साथ ही साइबर थाने में भी फेरबदल किया गया है.

जयराम मान सिंह हत्याकांड को लेकर बड़ी कार्रवाई

बीते 21 जनवरी की शाम शहर के महर्षि इंटर कॉलेज के सामने स्थित बाग और खेतों में अधिवक्ता जयराम मान सिंह की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. यह हत्या जिले की सबसे हाईप्रोफाइल घटनाओं में गिनी जाने लगी. पुलिस ने जल्द खुलासा करते हुए अधिवक्ता के करीबी और मैनेजर अंकित मिश्रा को आरोपी बनाया और उसके कथित कबूलनामे के आधार पर जेल भेज दिया.

पुलिस की यह कहानी न तो परिजनों को संतुष्ट कर पाई और न ही आम लोगों को. समय बीतता गया, लेकिन जांच आगे बढ़ने के बजाय अधर में लटकी रही. इसी बीच पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े होने लगे और पूरे जिले में यह चर्चा शुरू हो गई कि कहीं सच्चाई को दबाने की कोशिश तो नहीं हो रही. हालांकि पुलिस महकमा इस कार्रवाई को जयराम मान सिंह हत्याकांड से जोड़ कर नहीं देख रही है.

कोतवाल तारकेश्वर राय हुए लाइन हाजिर, सीओ सिटी हटे

लगातार बढ़ते दबाव के बीच एसपी अनूप सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय को लाइन हाजिर कर दिया. उनकी जगह पुलिस लाइन से श्रवण कुमार सिंह को सदर कोतवाल का चार्ज सौंपा गया है. इसके साथ ही सीओ सिटी गौरव शर्मा को हटाकर अपराध और यातायात का चार्ज सौंपा गया है. इस कार्रवाई को सीधे तौर पर जयराम मान सिंह हत्याकांड की जांच से जोड़कर देखा जा रहा है.

Read More: Fatehpur News: किसान सम्मान दिवस पर 24 वर्षीय सत्यम बाजपेई बने आकर्षण का केंद्र, डीएम ने किया सम्मानित

साइबर थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह भी लाइन हाजिर

इसके अलावा एसपी अनूप सिंह ने साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है. उनकी जगह उसी थाने में तैनात कमर खान को साइबर थाना प्रभारी बनाया गया है. हालांकि कमर पहले भी प्रभारी की भूमिका निभा चुके हैं. माना जा रहा है कि सुनील कुमार सिंह बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए साइबर थाने से हटाया गया है.

Read More: Fatehpur News: भतीजे के इश्क में घर से फरार हुई चाची ! टूटी रिश्तों की मर्यादा, गांव में मचा हड़कंप

109 बीघा जमीन, भू माफिया और राजनीतिक दबाव की चर्चाएं

जयराम मान सिंह हत्याकांड के साथ 109 बीघा जमीन का मुद्दा लगातार चर्चा में रहा है. जिले में आम चर्चा है कि हत्या के पीछे केवल कमीशन का विवाद नहीं, बल्कि बड़ी जमीन डील और भू माफिया का नेटवर्क है. लोगों के बीच यह भी चर्चा रही कि एक प्रभावशाली विधायक और एक भू-माफिया का नाम भी जिले में चर्चाओं का विषय है. हालांकि इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन जांच की धीमी रफ्तार ने इन चर्चाओं को और हवा दी. यह भी कहा जाता रहा कि अंकित मिश्रा से दबाव या प्रलोभन देकर कबूलनामा कराया गया ताकि मामला धीरे-धीरे ठंडा पड़ जाए.

Read More: Fatehpur News: सरकंडी प्रकरण में प्रधान पति और 25 हजार के इनामिया संतोष द्विवेदी को हाईकोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर रोक

आईजी स्तर तक असंतोष, आगे की जांच पर टिकी निगाहें

विभागीय सूत्रों के मुताबिक अधिवक्ता जयराम मान सिंह हत्याकांड के खुलासे को लेकर आईजी अजय कुमार मिश्र भी संतुष्ट नहीं थे. यही असंतोष अब जिला स्तर की कार्रवाई में साफ नजर आ रहा है. सीओ सिटी, सदर कोतवाल को हटाए जाने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि अब जांच को नई दिशा मिलेगी. आने वाले दिनों में क्या इस हत्याकांड से जुड़े बड़े नाम सामने आएंगे या नहीं, इस पर पूरे जिले की निगाहें टिकी हुई हैं.

Latest News

खाड़ी संकट से कांपा मोरबी का टाइल हब: गैस आपूर्ति रुकी, 100 से ज्यादा फैक्ट्रियां बंद, 4 लाख नौकरियों पर खतरा खाड़ी संकट से कांपा मोरबी का टाइल हब: गैस आपूर्ति रुकी, 100 से ज्यादा फैक्ट्रियां बंद, 4 लाख नौकरियों पर खतरा
ईरान-इज़राइल युद्ध का असर अब भारत के औद्योगिक क्षेत्रों तक पहुंच गया है. गुजरात के मोरबी में गैस आपूर्ति बाधित...
UPPCL News: यूपी में स्मार्ट मीटर के नाम पर 127 करोड़ की वसूली ! अब पैसे लौटाएगा बिजली विभाग
आज का राशिफल 09 मार्च 2026: दर्पण देख कर करें यात्रा बनेंगे बिगड़े काम, जानिए सभी राशियों का दैनिक भाग्यफल
Sheetala Ashtami Kab Hai 2026: क्यों नहीं जलता चूल्हा और क्यों खाया जाता है बासी भोजन? जानिए शीतला अष्टमी की तिथि मुहूर्त
India Won T20 World Cup: फाइनल में शेर बनी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार बना वर्ल्ड चैंपियन
सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव: मिडल ईस्ट तनाव का कितना असर ! क्या फिर बढ़ेंगे गोल्ड-सिल्वर के दाम?
T20 World Cup 2026 Final: इंडिया-न्यूजीलैंड मैच के लिए यूपी में नहीं कटेगी बिजली, मंदिरों में रुद्राभिषेक और यज्ञ से गूंजा माहौल

Follow Us