Uttar Pradesh News
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
उत्तर प्रदेश में नए बिजली कनेक्शन देने में लापरवाही और अनावश्यक देरी पर UPPCL ने सख्त रुख अपनाया है. फतेहपुर के अधिशासी अभियंता को निलंबित कर दिया गया, जबकि बरेली के अधिशासी अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है. कई अन्य अभियंताओं को भी चेतावनी मिली है. ऊर्जा विभाग ने साफ किया कि कनेक्शन के आवेदन लंबित रखने पर अब जिम्मेदारी तय होगी. Uttar Pradesh: यूपी में कोटेदारों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, कमीशन बढ़ाकर बदला नाम, अब कहलाएंगे अन्नपूर्णा भवन संचालक
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
उत्तर प्रदेश में राशन वितरण व्यवस्था से जुड़े कोटेदारों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने उचित मूल्य दुकानदारों का कमीशन 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है. साथ ही उन्हें अब ‘अन्नपूर्णा भवन संचालक’ के नाम से पहचान मिलेगी. केंद्र से अतिरिक्त 25 रुपये की मांग भी की गई है. Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
फतेहपुर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उदयभान सिंह के खिलाफ चिकित्साधिकारियों में नाराजगी सामने आई है. डॉक्टरों ने प्रशासनिक हस्तक्षेप, बिना नोटिस वेतन रोकने, प्रभारियों के अधिकार सीमित करने और तबादला आदेशों में बदलाव समेत कई आरोप लगाए हैं. आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर सम्मानजनक कार्य माहौल की मांग की गई. मांगें पूरी न होने पर प्रशासनिक प्रभार छोड़ने की चेतावनी दी गई. Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
फतेहपुर में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की मासिक बैठक में 3 सितंबर को लखनऊ में होने वाले व्यापारी कुंभ की तैयारियों पर चर्चा हुई. संगठन ने फतेहपुर से कम से कम 100 व्यापारियों को 20 छोटी चार पहिया गाड़ियों से लखनऊ ले जाने का लक्ष्य तय किया. तीनों तहसीलों में व्यापारी सम्मेलन आयोजित करने की भी योजना बनाई गई. Unnao News: 28 साल पहले जिस बेटे की हो गई थी तेरहवीं, वह अचानक जिंदा घर लौटा, मां से मिल छलक पड़े आंसू
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. 28 साल पहले मुंबई कमाने गया युवक लापता हो गया था. परिवार ने उसे मृत मानकर उसकी तेरहवीं तक कर दी थी. अब वह अचानक जिंदा घर लौट आया है. मां-बेटे के भावुक मिलन ने पूरे गांव की आंखें नम कर दीं. Uttar Pradesh: बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन ! पूर्वांचल की राजनीति को बड़ा झटका, योगी ने जताया दुःख
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. उनके निधन से बसपा समेत पूरे प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बसपा प्रमुख मायावती, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. Yogi Adityanath Fatehpur Visit: 25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 जुलाई को फतेहपुर के मदारीपुर कला पहुंचेंगे. यहां वह 135 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और पूरे जिले में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. Lucknow News: कौन हैं प्रतिभा जोशी जिनके 100 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई! अनुशासन और राष्ट्रसेवा से प्रेरित रहा जीवन
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
लखनऊ की प्रतिभा जोशी ने 100 वर्ष पूरे कर लिए हैं. इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें शुभकामनाएं और बधाई दी. महापौर, जिलाधिकारी और नगर आयुक्त उनके आवास पहुंचे तथा मुख्यमंत्री का संदेश, अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और ओडीओपी स्मृति उपहार भेंट कर सम्मानित किया. शिक्षा, अनुशासन, राष्ट्रसेवा और सकारात्मक सोच से जुड़ा उनका जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणा बना हुआ है. Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने नेटवर्क मार्केटिंग की आड़ में चल रहे करोड़ों रुपये के कथित ठगी रैकेट का खुलासा किया है. पुलिस ने एक मैरिज लॉन में छापा मारकर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया. जांच में सामने आया कि देशभर के 60 हजार से अधिक युवाओं से 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी की गई है. मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है. IAS Apurva Dubey: कौन हैं आईएएस अपूर्वा दुबे? जिन्हें केंद्र सरकार में उप सचिव बनाया गया, पति हैं लखनऊ के डीएम
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की आईएएस अधिकारी अपूर्वा दुबे को केंद्र सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिली है. उन्हें पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में उप सचिव नियुक्त किया गया है. फतेहपुर और उन्नाव की पूर्व जिलाधिकारी रह चुकीं अपूर्वा दुबे प्रशासनिक दक्षता, जनहित के कार्यों और प्रभावी नेतृत्व के लिए जानी जाती हैं. उनके पति विशाख अय्यर वर्तमान में लखनऊ के जिलाधिकारी हैं. One Nation One Election: एक देश-एक चुनाव पर गरमाई सियासत, JPC की बैठक में पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी राय
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
एक देश-एक चुनाव' को लेकर रायशुमारी कर रही संयुक्त संसदीय समिति (JPC) ने मंगलवार को लखनऊ में राजनीतिक दलों, विधानसभा के पदाधिकारियों और उद्योग संगठनों के प्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा की. भाजपा ने इस व्यवस्था को विकास और संसाधनों की बचत के लिए जरूरी बताया, जबकि विपक्ष ने क्षेत्रीय मुद्दों, लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व और संवैधानिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए. Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के 250 से अधिक आबादी वाले गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ने की तैयारी ! जानिए क्या है योगी सरकार का प्लान
Published On
By Vishwa Deepak Awasthi
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ग्रामीण सड़क संपर्क को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 (PMGSY-4) के तहत 250 या उससे अधिक आबादी वाले गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है. इसके लिए जिलों से रिपोर्ट मांगी गई है और डीपीआर तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है. 