Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में युवक के फंदे में झूलते ही परिजन और पड़ोसी फरार ! पुलिस भी हुई हैरान

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में युवक के फंदे में झूलते ही परिजन और पड़ोसी फरार ! पुलिस भी हुई हैरान
यूपी के फतेहपुर में युवक के झूलते ही परिजन और पड़ोसी फरार(प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक युवक के फांसी लगाते ही उसके परिजन और पड़ोसी ताला बंद कर फरार हो गए. घटना थरियांव थाना (Thariyao Thana) क्षेत्र के रामपुर की है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में आत्महत्या का ऐसा उलझा हुआ मामला सामने आया है कि पुलिस भी हैरान हो गई है. घटना थरियांव थाना (Thariyao Thana) क्षेत्र के लक्ष्मणपुर मजरे रामपुर की है. जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात एक युवक ने घर के सामने लगे पेड़ से लटक कर अपनी जान दे दी.

बताया जा रहा है कि बेटे के ऐसा करने से उसके परिजन और पड़ोसी ताला बंद कर भागने लगे. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

रात के अंधेरे में फांसी पर झूल गया युवक 

फतेहपुर (Fatehpur) के थरियांव थाना (Thariyao Thana) क्षेत्र के लक्ष्मणपुर मजरे रामपुर में बीती रात एक ऐसी घटना हुई कि लोग सोंचने पर मजबूर हो गए. गांव निवासी जगरूप लोधी (22) पुत्र सुंदर लोधी देर रात अपने घर से निकला और ठीक सामने लगे पेड़ पर चढ़ गया.

बताया जा रहा है कि अचानक उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. जब तक परिजन कुछ समझ पाते तब तक जगरूप की मौत हो चुकी थी. जानकारों की मानें तो परिजन और पड़ोसियों ने ऐसा कुछ देखा कि डर के मारे अपने घरों में ताला बंद कर भागने लगे.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, पांच पुलिस टीमें गठित, आरोपियों की तलाश तेज

बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों और पड़ोसियों को खोजती रही लेकिन सभी नदारत मिले. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक

शराब का लती था जगरूप..झगड़ा करने में माहिर 

रामपुर निवासी जगरूप कम उम्र में ही शराब और नशे का आदी हो गया था. लोगों से झगड़ा और मारपीट करना उसके लिए कोई नई बात नहीं थी. जानकारों की मानें तो जगरूप की आदत से सभी परेशान थे. बताया जा रहा है कि उसके फांसी लगाते ही परिजन सहित पड़ोसी पुलिस के जवाब सवाल से बचने के लिए मौके से फरार हो गए.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज

लेकिन युवक फांसी पर क्यों लटक गया या फिर उसको देख कर घरवाले और पड़ोसी क्यों भागे ये गुत्थी अभी तक सुलझी नहीं है. मीडिया को जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अरविंद राय कहते हैं कि शव को पोस्टमार्टम भेजा गया है मामले की जांच की जा रही है. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us