Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP School Closed: यूपी में भीषण ठंड के चलते इस तारीख तक बंद रहेंगे स्कूल, योगी सरकार का आदेश

उत्तर प्रदेश में 05 जनवरी तक 12वीं तक की छुट्टी (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

उत्तर प्रदेश में शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. प्रदेश के सभी बोर्डों के कक्षा 12वीं तक के स्कूल 5 जनवरी तक बंद रहेंगे. बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है.

Uttar Pradesh School Closed: यूपी इस समय भीषण ठंड और शीतलहर की चपेट में है. लगातार गिरते तापमान और बढ़ती गलन को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्रों को राहत देने वाला अहम निर्णय लिया है. योगी सरकार के आदेश के तहत प्रदेश में यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई समेत कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल 5 जनवरी तक बंद रहेंगे.

बच्चों की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार का सख्त रुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट कर दिया है कि शीतलहर के इस दौर में बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है. ठंड के कारण छोटे बच्चों और किशोर छात्रों के बीमार पड़ने का खतरा बढ़ जाता है. इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा है कि स्कूल बंद करने का फैसला एहतियातन लिया गया है ताकि बच्चों को ठंड से होने वाली बीमारियों से बचाया जा सके. आदेश का पालन सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों को करना अनिवार्य होगा.

यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई सभी पर लागू आदेश

योगी सरकार का यह आदेश प्रदेश के सभी बोर्डों पर समान रूप से लागू किया गया है. परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों से लेकर इंटर कॉलेज तक सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है. यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूल 5 जनवरी तक बंद रहेंगे. लखनऊ समेत कई जिलों के जिलाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के आदेश के बाद अलग से निर्देश जारी कर दिए हैं. प्रशासन को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि किसी भी स्कूल में बच्चों को बुलाया न जाए.

अफसरों को सड़कों पर उतरने के निर्देश, अलाव और कंबलों पर जोर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शासन और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे खुद मैदान में उतरकर व्यवस्थाओं का जायजा लें. सार्वजनिक स्थलों, चौराहों और जरूरतमंद इलाकों में अलाव की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. ठंड से बचाव के लिए कंबलों का वितरण समय पर हो और किसी भी स्तर पर कोताही न बरती जाए. मुख्यमंत्री ने कहा है कि केवल आदेश जारी करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि राहत धरातल पर दिखनी चाहिए.

Read More: UPPCL News: उत्तर प्रदेश में अब ट्रांसफार्मर जला तो अभियंताओं की जेब से भरना होगा नुकसान, जानिए क्या है आदेश?

शीतलहर में कोई भी खुले में न सोए, रैन बसेरों पर विशेष निगरानी

भीषण ठंड को देखते हुए मुख्यमंत्री ने रैन बसेरों को लेकर सख्त दिशा निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर न हो. सभी रैन बसेरों में बिछौने, कंबल, साफ-सफाई और अन्य जरूरी सुविधाएं पूरी तरह उपलब्ध कराई जाएं. जरूरतमंद लोगों को समय पर आश्रय और राहत सामग्री मिले, इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी. रात के समय निगरानी बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए हैं.

Read More: LPG Crisis In India: गैस किल्लत की आहट ! योगी सरकार बांटेगी लकड़ी, एक माह में इतनी मिलेगी, जानिए क्या है तैयारी

रिकॉर्ड तोड़ ठंड, कई जिलों में तापमान सामान्य से काफी नीचे

प्रदेश में ठंड ने इस सीजन के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. बीते 24 घंटों में बाराबंकी का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा. गोरखपुर में पारा 4.4 डिग्री, हरदोई में 4.5 डिग्री, अयोध्या में 5.0 डिग्री और सुलतानपुर में 5.2 डिग्री दर्ज किया गया. मेरठ में दिन का तापमान 14.9 डिग्री रहा, जो पश्चिमी यूपी में सबसे कम रहा. कानपुर में रात का तापमान 5.6 डिग्री तक गिर गया, जबकि पछुआ हवाओं के चलते दिन में भी धूप बेअसर बनी हुई है.

Read More: UP IAS Transfer: योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक झटका, 24 घंटे में 64 IAS इधर-उधर, 10 जिलों के DM बदले

02 Jan 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

UP School Closed: यूपी में भीषण ठंड के चलते इस तारीख तक बंद रहेंगे स्कूल, योगी सरकार का आदेश

Uttar Pradesh School Closed: यूपी इस समय भीषण ठंड और शीतलहर की चपेट में है. लगातार गिरते तापमान और बढ़ती गलन को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्रों को राहत देने वाला अहम निर्णय लिया है. योगी सरकार के आदेश के तहत प्रदेश में यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई समेत कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल 5 जनवरी तक बंद रहेंगे.

बच्चों की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार का सख्त रुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट कर दिया है कि शीतलहर के इस दौर में बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है. ठंड के कारण छोटे बच्चों और किशोर छात्रों के बीमार पड़ने का खतरा बढ़ जाता है. इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा है कि स्कूल बंद करने का फैसला एहतियातन लिया गया है ताकि बच्चों को ठंड से होने वाली बीमारियों से बचाया जा सके. आदेश का पालन सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों को करना अनिवार्य होगा.

यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई सभी पर लागू आदेश

योगी सरकार का यह आदेश प्रदेश के सभी बोर्डों पर समान रूप से लागू किया गया है. परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों से लेकर इंटर कॉलेज तक सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है. यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूल 5 जनवरी तक बंद रहेंगे. लखनऊ समेत कई जिलों के जिलाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के आदेश के बाद अलग से निर्देश जारी कर दिए हैं. प्रशासन को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि किसी भी स्कूल में बच्चों को बुलाया न जाए.

अफसरों को सड़कों पर उतरने के निर्देश, अलाव और कंबलों पर जोर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शासन और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे खुद मैदान में उतरकर व्यवस्थाओं का जायजा लें. सार्वजनिक स्थलों, चौराहों और जरूरतमंद इलाकों में अलाव की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. ठंड से बचाव के लिए कंबलों का वितरण समय पर हो और किसी भी स्तर पर कोताही न बरती जाए. मुख्यमंत्री ने कहा है कि केवल आदेश जारी करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि राहत धरातल पर दिखनी चाहिए.

शीतलहर में कोई भी खुले में न सोए, रैन बसेरों पर विशेष निगरानी

भीषण ठंड को देखते हुए मुख्यमंत्री ने रैन बसेरों को लेकर सख्त दिशा निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर न हो. सभी रैन बसेरों में बिछौने, कंबल, साफ-सफाई और अन्य जरूरी सुविधाएं पूरी तरह उपलब्ध कराई जाएं. जरूरतमंद लोगों को समय पर आश्रय और राहत सामग्री मिले, इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी. रात के समय निगरानी बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए हैं.

रिकॉर्ड तोड़ ठंड, कई जिलों में तापमान सामान्य से काफी नीचे

प्रदेश में ठंड ने इस सीजन के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. बीते 24 घंटों में बाराबंकी का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा. गोरखपुर में पारा 4.4 डिग्री, हरदोई में 4.5 डिग्री, अयोध्या में 5.0 डिग्री और सुलतानपुर में 5.2 डिग्री दर्ज किया गया. मेरठ में दिन का तापमान 14.9 डिग्री रहा, जो पश्चिमी यूपी में सबसे कम रहा. कानपुर में रात का तापमान 5.6 डिग्री तक गिर गया, जबकि पछुआ हवाओं के चलते दिन में भी धूप बेअसर बनी हुई है.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रधानाध्यापिका से 10000000 की ठगी ! पद दिलाने के नाम पर दिया झांसा, दर्ज हुआ मुकदमा Fatehpur News: फतेहपुर में प्रधानाध्यापिका से 10000000 की ठगी ! पद दिलाने के नाम पर दिया झांसा, दर्ज हुआ मुकदमा
फतेहपुर के राधानगर थाना क्षेत्र में एक महिला प्रधानाध्यापिका ने मोहल्ले की महिला और उसके सहयोगियों पर आयोग में पद...
Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा ‘गोमाता राष्ट्रमाता बनाओ’ का स्वर, शबनम बानो और फिदा हुसैन ने भी उठाई आवाज़
Fatehpur News: फतेहपुर में धू-धू कर जले 12 ट्रक, हाईवे किनारे मची अफरा-तफरी, करोड़ों का नुकसान
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: मेष से मीन तक किसको क्या करना है उपाय, जानिए आज का दैनिक राशिफल
UPPCL News: पूर्व विधायक पर बिजली चोरी का मुकदमा ! भाई-भतीजे संग कटिया डालकर चला रहे थे ट्यूबवेल
Uttar Pradesh: यूपी के ग्राम प्रधानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा ! प्रदेश में पहली बार लागू हुई व्यवस्था
UP के बांदा-टांडा के लिए 6500 करोड़ का प्रोजेक्ट: फतेहपुर समेत 6 जिलों की बदलेगी तस्वीर, चमकेगा अवध से बुंदेलखंड

Follow Us