Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: वाह रे फतेहपुर की पुलिस “5 हजार दोगी तभी लिखेंगे मुकदमा” तमंचे के बल पर विवाहिता की पिटाई, न्याय के लिए भटक रही पीड़िता

फतेहपुर में 5 हज़ार की रिश्वत ना देने पर पुलिस ने नहीं दर्ज किया दहेज पीड़िता का मुकदमा (दाएं पीड़िता रीतू देवी): Image Yugantar Pravah

फतेहपुर के जाफरगंज थाना क्षेत्र में एक विवाहिता को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करने और तमंचे के बल पर मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़िता की मां ने पुलिस पर मुकदमा दर्ज करने के बदले 5 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है.

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पुलिस की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. ऐसा लगा रहा है कि जिले के कप्तान अनूप कुमार सिंह से जनपद संभल नहीं रहा है तभी उनके मातहत बेखौख होकर रिश्वत खोरी करने में लगे हुए हैं.. ताज़ा मामला जाफरगंज थाना क्षेत्र के मुसवापुर गांव का जहां विवाहिता रीतू देवी के साथ दहेज की मांग को लेकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है. पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के लिए 5 हजार रुपये की मांग की है. नहीं देने पर उल्टा उन्हें ही फंसाने की धमकी मिल रही है.

शादी के कुछ दिनों बाद ही शुरू हो गई दहेज की प्रताड़ना

पीड़िता रीतू देवी, जो राधानगर थाना क्षेत्र के मदरियापुर गांव की रहने वाली है, की शादी 4 मार्च 2024 को जाफरगंज थाना क्षेत्र के मुसवापुर गांव निवासी बृजेश से हुई थी. पीड़िता की मां मुन्नी देवी के अनुसार शादी के कुछ ही दिनों बाद से पति बृजेश अपाचे बाइक और सोने की चैन की मांग करने लगा. मायके पक्ष द्वारा असमर्थता जताने पर आरोपी पति आए दिन बेटी के साथ मारपीट करता था. लगातार प्रताड़ना से विवाहिता मानसिक और शारीरिक रूप से टूटती चली गई.

26 जनवरी की रात तमंचे के बल पर हुई बेरहमी से पिटाई

पीड़िता की मां ने बताया कि 26 जनवरी की रात आरोपी पति ने तमंचे के बल पर रीतू देवी के साथ जमकर मारपीट की. जब बेटी ने फोन कर मायके वालों को सूचना दी तो परिजन मौके पर पहुंचे. परिजनों को देखते ही पति बृजेश और उसका छोटा भाई कल्लू पुत्र रघुराज गुस्से में आग बबूला हो गए. दोनों भाइयों ने विवाहिता को लात-घूंसों से पीटा और मायके वालों के साथ भी मारपीट गाली-गलौज कर उन्हें भगा दिया.

“दहेज नहीं मिला तो जान से मार दूंगा.” धमकी से दहशत

मारपीट के बाद आरोपी ने साफ धमकी दी कि अगर अपाचे बाइक और सोने की चैन नहीं दी गई तो वह रीतू देवी को जान से मार देगा. इस धमकी के बाद पीड़िता और उसका परिवार भय के माहौल में जीने को मजबूर हो गया. परिवार का कहना है कि विवाहिता की हालत गंभीर है और शरीर पर चोटों के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं. इसके बावजूद पुलिस की ओर से तत्काल कार्रवाई नहीं की गई.

Read More: UP Weather Update: यूपी में मौसम ने ली करवट, फतेहपुर समेत 50 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट

पीड़िता का आरोप: पुलिस ने मांगे 5 हजार रुपये, नहीं तो मुकदमा नहीं

सबसे गंभीर आरोप जाफरगंज थाना पुलिस पर लगा है. पीड़िता रीतू देवी अपनी मां और परिजनों के साथ थाने पहुंची तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के लिए 5 हजार रुपये रिश्वत की मांग की. पीड़िता का कहना है कि रुपये देने से इनकार करने पर पुलिस ने साफ कह दिया कि बिना पैसे के कोई सुनवाई नहीं होगी. पीड़िता दर्द से कराहती रही लेकिन पुलिस ने मदद करने के बजाय उल्टा धमकाना शुरू कर दिया.

Read More: UP PPS Transfer List: उत्तर प्रदेश में 35 पीपीएस अधिकारियों के तबादले, फतेहपुर के ASP महेंद्र पाल सिंह पहुंचे लखनऊ

112 पुलिस के सामने छिपाया गया तमंचा, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई

पीड़िता ने बताया कि जब उन्होंने 112 नंबर पर कॉल की थी तो पुलिस घर पहुंची थी. उसी दौरान आरोपी पति ने अपना अवैध तमंचा छिपा दिया. पुलिस के सामने यह सब हुआ लेकिन पुलिस ने कोई सख्त कदम नहीं उठाया. अब आरोपी खुलेआम घूम रहा है और पीड़ित परिवार पर दबाव बनाया जा रहा है. कई दिन बीत जाने के बाद भी मुकदमा दर्ज न होने से पीड़ित पक्ष न्याय की गुहार लगा रहा है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर कांड में फरार बबलू सिंगरौर पर एक लाख का इनाम ! बुलडोजर ने तोड़ दी हेकड़ी, सात टीमें दे रहीं दबिश

थाना प्रभारी ने मानी हथियार की बात, फिर भी केस दर्ज नहीं

जब इस मामले में थाना प्रभारी धनंजय सरोज से बातचीत की गई तो उन्होंने अवैध हथियार की बात स्वीकार की. उन्होंने कहा कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. लेकिन पीड़ित परिवार का आरोप है कि कई दिन बीतने के बाद भी अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है. उल्टा पुलिस आरोपी को छोड़कर पीड़ित पक्ष को ही प्रताड़ित कर रही है. इस मामले ने जिले में पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है.

01 Feb 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: वाह रे फतेहपुर की पुलिस “5 हजार दोगी तभी लिखेंगे मुकदमा” तमंचे के बल पर विवाहिता की पिटाई, न्याय के लिए भटक रही पीड़िता

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पुलिस की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. ऐसा लगा रहा है कि जिले के कप्तान अनूप कुमार सिंह से जनपद संभल नहीं रहा है तभी उनके मातहत बेखौख होकर रिश्वत खोरी करने में लगे हुए हैं.. ताज़ा मामला जाफरगंज थाना क्षेत्र के मुसवापुर गांव का जहां विवाहिता रीतू देवी के साथ दहेज की मांग को लेकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है. पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के लिए 5 हजार रुपये की मांग की है. नहीं देने पर उल्टा उन्हें ही फंसाने की धमकी मिल रही है.

शादी के कुछ दिनों बाद ही शुरू हो गई दहेज की प्रताड़ना

पीड़िता रीतू देवी, जो राधानगर थाना क्षेत्र के मदरियापुर गांव की रहने वाली है, की शादी 4 मार्च 2024 को जाफरगंज थाना क्षेत्र के मुसवापुर गांव निवासी बृजेश से हुई थी. पीड़िता की मां मुन्नी देवी के अनुसार शादी के कुछ ही दिनों बाद से पति बृजेश अपाचे बाइक और सोने की चैन की मांग करने लगा. मायके पक्ष द्वारा असमर्थता जताने पर आरोपी पति आए दिन बेटी के साथ मारपीट करता था. लगातार प्रताड़ना से विवाहिता मानसिक और शारीरिक रूप से टूटती चली गई.

26 जनवरी की रात तमंचे के बल पर हुई बेरहमी से पिटाई

पीड़िता की मां ने बताया कि 26 जनवरी की रात आरोपी पति ने तमंचे के बल पर रीतू देवी के साथ जमकर मारपीट की. जब बेटी ने फोन कर मायके वालों को सूचना दी तो परिजन मौके पर पहुंचे. परिजनों को देखते ही पति बृजेश और उसका छोटा भाई कल्लू पुत्र रघुराज गुस्से में आग बबूला हो गए. दोनों भाइयों ने विवाहिता को लात-घूंसों से पीटा और मायके वालों के साथ भी मारपीट गाली-गलौज कर उन्हें भगा दिया.

“दहेज नहीं मिला तो जान से मार दूंगा.” धमकी से दहशत

मारपीट के बाद आरोपी ने साफ धमकी दी कि अगर अपाचे बाइक और सोने की चैन नहीं दी गई तो वह रीतू देवी को जान से मार देगा. इस धमकी के बाद पीड़िता और उसका परिवार भय के माहौल में जीने को मजबूर हो गया. परिवार का कहना है कि विवाहिता की हालत गंभीर है और शरीर पर चोटों के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं. इसके बावजूद पुलिस की ओर से तत्काल कार्रवाई नहीं की गई.

पीड़िता का आरोप: पुलिस ने मांगे 5 हजार रुपये, नहीं तो मुकदमा नहीं

सबसे गंभीर आरोप जाफरगंज थाना पुलिस पर लगा है. पीड़िता रीतू देवी अपनी मां और परिजनों के साथ थाने पहुंची तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के लिए 5 हजार रुपये रिश्वत की मांग की. पीड़िता का कहना है कि रुपये देने से इनकार करने पर पुलिस ने साफ कह दिया कि बिना पैसे के कोई सुनवाई नहीं होगी. पीड़िता दर्द से कराहती रही लेकिन पुलिस ने मदद करने के बजाय उल्टा धमकाना शुरू कर दिया.

112 पुलिस के सामने छिपाया गया तमंचा, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई

पीड़िता ने बताया कि जब उन्होंने 112 नंबर पर कॉल की थी तो पुलिस घर पहुंची थी. उसी दौरान आरोपी पति ने अपना अवैध तमंचा छिपा दिया. पुलिस के सामने यह सब हुआ लेकिन पुलिस ने कोई सख्त कदम नहीं उठाया. अब आरोपी खुलेआम घूम रहा है और पीड़ित परिवार पर दबाव बनाया जा रहा है. कई दिन बीत जाने के बाद भी मुकदमा दर्ज न होने से पीड़ित पक्ष न्याय की गुहार लगा रहा है.

थाना प्रभारी ने मानी हथियार की बात, फिर भी केस दर्ज नहीं

जब इस मामले में थाना प्रभारी धनंजय सरोज से बातचीत की गई तो उन्होंने अवैध हथियार की बात स्वीकार की. उन्होंने कहा कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. लेकिन पीड़ित परिवार का आरोप है कि कई दिन बीतने के बाद भी अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है. उल्टा पुलिस आरोपी को छोड़कर पीड़ित पक्ष को ही प्रताड़ित कर रही है. इस मामले ने जिले में पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है.

Latest News

Today Gold Silver Rate 12 June: गिरावट के बाद संभले सोना-चांदी के दाम, कानपुर-लखनऊ में 24 कैरेट गोल्ड इतने में Today Gold Silver Rate 12 June: गिरावट के बाद संभले सोना-चांदी के दाम, कानपुर-लखनऊ में 24 कैरेट गोल्ड इतने में
12 जून को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में हल्की रिकवरी देखने को मिली है. हालिया...
Aaj Ka Rashifal 12 June 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान ! जानिए मेष से मीन तक दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: फतेहपुर में पकड़े गए अंतर्जनपदीय तस्कर ! ट्रेन में ऐसे छिपाकर लाते थे गांजा, मास्टरमाइंड शिवहरे फरार
Fatehpur News: फतेहपुर में 14 अगस्त तक लगेंगे आयुष्मान कैंप, ऐसे जांचें पात्रता और पाएं 5 लाख तक मुफ्त लाभ
Fatehpur News: फतेहपुर में नाला सिल्ट सफाई के लिए लाखों का भ्रष्टाचार! सभासद ने डीएम को सौंपे सबूत, जांच की मांग
Fatehpur News: फतेहपुर में डीएम ऑफिस के बाहर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, न्याय के लिए दर-दर भटकी लीलावती
Aaj Ka Rashifal 11 June 2026: मेष से लेकर मीन तक क्या कहते हैं आपके ग्रह, जानिए आज का दैनिक राशिफल

Follow Us