Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Fatehpur News: फतेहपुर में सिपाही ने युवक को पीटा फिर चारपाई में लादकर भागे ! वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

UP Fatehpur News: फतेहपुर में सिपाही ने युवक को पीटा फिर चारपाई में लादकर भागे ! वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
फतेहपुर में डायल 112 पुलिस युवक को चारपाई से ले जाती हुई: Image Credit Viral Video Grap

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में दो लोगों के विवादों में पहुंची डायल 112 पुलिस खुद विवादों में घिरती नजर आ रही है. मामला खखरेरु थाना (Khakhreru Thana) क्षेत्र के जहांगीरनगर गहुरा मजरा लौंहगपुर का है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में पुलिस का कारनामा सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि दो लोगों के विवाद में पुलिस गांव पहुंची थीं और एक युवक को इतना पीट दिया कि उसका सर फट गया.

घटना खखरेरु थाना क्षेत्र के जहांगीरनगर गहुरा मजरा लौंहगपुर की है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है हालाकि युगान्तर प्रवाह वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. 

विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस घिरी विवादों में 

फतेहपुर (Fatehpur) खखरेरु थाना (Khakhreru Thana) क्षेत्र के जहांगीरनगर गहुरा मजरा लौंहगपुर में दो पक्षों में विवाद हो गया. बताया जा रहा है कि पड़ोसियों का विवाद इतना बढ़ गया कि डायल 112 को सूचना देकर बुलाना पड़ा.

आरोप है कि पुलिस के एक सिपाही ने मौके पर मौजूद एक युवक को ऐसा थप्पड़ जड़ा कि वह औंधे मुंह जमीन पर गिर पड़ा जिससे उसका सर फट गया.

Read More: Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण

जानकारी के मुताबिक पुलिस के इस रवैए से आस-पास के लोग नाराज़ हो गए और विरोध करने लगे. मामले को बढ़ता देख पुलिस के भी हांथ पांव फूलने लगे फिर कुछ ऐसा हुआ कि जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. 

पहले पीटा फिर चारपाई में लादकर भागी पुलिस 

खखरेरु थाना क्षेत्र के वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक को पुलिस चारपाई में लिटाकर जल्दी-जल्दी अपनी डायल 112 की ओर बढ़ रही है. ग्रामीणों के अनुसार पुलिस घायल युवक और उसकी मां को गाड़ी से अस्पताल ले गई है.

वहीं मीडिया को जानकारी देते हुए थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राव ने कहा कि विवाद में पुलिस मौके पर पहुंची थी युवक नशे की हालत में हंगामा कर रहा था और गिरकर चोटिल हो गया पुलिस कर्मियों द्वारा मारपीट की बात गलत है. लेकिन जानकार इसे सही घटना बता रहे हैं क्योंकि अगर युवक खुद घायल हुआ होता तो एम्बुलेंस घायल को साथ ले जाती पुलिस नहीं.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दीपावली की रात एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय मासूम सचिन की जान चली...
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत

Follow Us