Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: यूपी के फतेहपुर निवासी सिपाही की मौत..गाजीपुर में थी तैनाती ! वजह ये बताई जा रही है

Fatehpur UP News: यूपी के फतेहपुर निवासी सिपाही की मौत..गाजीपुर में थी तैनाती ! वजह ये बताई जा रही है
फतेहपुर निवासी सिपाही निरंजन सिंह (फाइल फोटो): Image Credit viral Photo

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) के रहने वाले सिपाही (Sipahi) निरंजन सिंह (Niranjan Singh) की तेज बुखार के चलते बनारस (Banaras) में मौत हो गई. वर्तमान में वो गाजीपुर (Ghazipur District) में तैनात थे.

Fatehpur UP News: यूपी के फतेहपुर निवासी सिपाही की गाजीपुर (Ghazipur District) में तैनाती के दौरान मौत हो गई. जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया. सभी का रो रो कर बुरा हाल है.

बताया जा रहा है कि सिपाही निरंजन सिंह (Niranjan Singh) को अचानक तेज बुखार आया था जिसके चलते गाजीपुर के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था लेकिन तबियत ज्यादा खराब होने के चलते डॉक्टरों ने बनारस (Varanasi) रैफर कर दिया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. 

आठ साल पहले यूपी पुलिस में भर्ती हुआ था निरंजन 

फतेहपुर (Fatehpur) कल्यानपुर थाना (Kalyanpur Thana) क्षेत्र के इब्राहीमपुर निवासी निरंजन सिंह पुत्र रामप्रताप सिंह गौतम आठ साल पहले यूपी पुलिस (UP Police) में भर्ती हुआ था. बताया जा रहा है कि इस समय उसकी तैनाती गाजीपुर जनपद (Ghazipur District) में थी.

जानकारी के मुताबिक एक दो दिन उसको बुखार आया लेकिन निरंजन ने ध्यान नहीं दिया. तबियत ज्यादा बिगड़ने पर साथी सिपाहियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया. बताया जा रहा है कि डॉक्टरों के इलाज से उसको आराम नहीं मिला उसकी कंडीशन खराब होने पर बनारस के लिए रैफर कर दिया है जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. 

Read More: Fatehpur News: 11 महीने बाद पूरी तरह शुरू हुआ असनी-गेगासों गंगा पुल, भारी वाहनों की आवाजाही बहाल

चाचा के निधन पर आखिरी बार आया था गांव 

इब्राहीमपुर निवासी सिपाही निरंजन पिछले सप्ताह अपने चाचा पीताम्बर सिंह के देहांत के चलते गांव आया था. जानकारी के मुताबिक अंतिम संस्कार के दो दिन बाद वह फिर से गाजीपुर लौट गया.

Read More: फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक

परिजनों ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गाजीपुर में अचानक उसे ऐसा बुखार आया कि उसकी तबियत बिगड़ गई. उन्होंने कहा कि उसे गाजीपुर से बनारस भेजा गया लेकिन ठीक नहीं हो सका. परिवार के लोग उसे लेने के लिए बनारस गए हैं रविवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Read More: Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us