Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में फफक कर रो पड़ा भाजपा नेता ! महिला के आरोपों से घिरे हैं डॉ अमित शर्मा

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में फफक कर रो पड़ा भाजपा नेता ! महिला के आरोपों से घिरे हैं डॉ अमित शर्मा
फोटो में रोते हुए भाजपा नेता डॉ अमित शर्मा उर्फ शुभम बीच में पीड़ित महिला: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में भाजपा नेता और नर्सिंग होम संचालक डॉ अमित शर्मा (Dr Amit Sharma) ने बीती रात आत्महत्या (Suicide) करने का प्रयास किया. इससे पहले कोतवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक वीडियो बनाया जो कि सोशल मीडिया में वायरल है. जानिए एक महिला ने उन पर क्या आरोप लगाए हैं

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में बीती रात भाजपा पिछड़ा मोर्चा के महामंत्री डॉ.अमित शर्मा (Dr Amit Sharma) एक वीडियो में रोते बिलखते नज़र आए. 2 मिनट 27 सेकेंड के वीडियो में अमित उर्फ शुभम ने शहर के कोतवाल तारकेश्वर राय पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए आत्महत्या की बात की.

वहीं देर रात करीब 12 बजे अमित फंदे से झूल गए. उनके कर्मचारी उन्हें जिला अस्पताल ले गए जहां से डॉ अमित शर्मा (Dr Amit Sharma) को कानपुर रैफर कर दिया गया. सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नाराजगी व्यक्त की है वहीं भाजपा नेता कई आरोपों से घिरे नज़र आ रहे हैं. 

पीड़ित महिला की शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे अमित शर्मा 

फतेहपुर (Fatehpur) के सदर कोतवाली (Sadar Kotwali) क्षेत्र के नासेपीर स्थित कृष्णा नर्सिंग होम संचालक और भाजपा नेता डॉ अमित शर्मा (Dr Amit Sharma) उर्फ शुभम शर्मा शनिवार को एक पीड़ित महिला की शिकायत लेकर सदर कोतवाली पहुंचे थे.

आरोप है कि कोतवाल तारकेश्वर राय ने आईटी एक्ट के तहत मुकदमा लिखने से इंकार कर दिया और अमित शर्मा के साथ अभद्रता की जिसको लेकर भाजपा नेता ने उसी रात वीडियो जारी करते हुए आत्महत्या का प्रयास किया.

Read More: मुस्लिम विरोध करे तो पाकिस्तानी, हिंदू करें तो देशद्रोही: जानिए भाजपा पर कैसे कटाक्ष कर रहे हैं संतोष द्विवेदी

हालाकि युगान्तर प्रवाह किसी भी वीडियो की पुष्टि नहीं करता. बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल से उन्हें कानपुर के किसी प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया जहां उनका इलाज जारी है. जानकारों की माने तो अमित अब पूरी तरह से ठीक हैं.

Read More: Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

गैंगरेप सहित कई अन्य धाराओं में दर्ज है मुकदमा 

भाजपा नेता और नर्सिंग होम संचालक डॉ अमित शर्मा सहित पांच लोगों के खिलाफ राज्य महिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद बीते 16 जून को सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था. एक पीड़ित महिला ने अमित शर्मा को पति बताते हुए एफआईआर में बताया कि वो साल 2014 से कृष्णा नर्सिंग होम में काम करती थी.

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

शुभम उर्फ अमित ने शादी का झांसा देकर 2018 में उससे शारीरिक संबंध बनाए और उसका वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल करते हुए जुलाई 2019 में कानपुर के आर्यसमाज में शादी की. महिला के अनुसार शुभम शर्मा ने उसके नाम लोन लिया और जो पैसे उसके पास थे उसको भी ले लिया. बताया जा रहा है कि पीड़िता और शुभम शर्मा के बीच कई बार आपस में विवाद भी हुआ जिसको लेकर पहले भी एफआईआर दर्ज हो चुकी है.

पीड़ित महिला के अनुसार बीते 15 मार्च 2024 को शुभम के दोस्त महेश मिश्रा सागर हास्पिटल शादीपुर चौराहा और सर्वेश पटेल अंश हास्पिटल ताम्बेश्वर नगर अमित उर्फ शुभम के पास आए कुछ बात करने बाद शुभम ने पीड़िता से कहा ये मेरे दोस्त हैं इन्हें खुश कर दो नहीं तुम्हारा वीडियो वायरल कर दूंगा.

बताया जा रहा है कि शुभम के साथियों ने महिला के साथ गैंगरेप किया उसके बाद शुभम की मां उर्मिला देवी और देवर सुमित शर्मा वहां आए और दहेज की मांग करते हुए वहां से भगा दिया.

हाईकोर्ट में मेडिएशन डेट से ठीक पहले हुआ कांड

भाजपा नेता और नर्सिंग होम संचालक डॉ अमित शर्मा उर्फ शुभम सहित पांच लोगों के खिलाफ गैंगरेप सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी पक्ष हाईकोर्ट चला गया स्टे देते हुए 22 सितंबर को मेडिएशन की तारीख रखी गई थी जिसमें दोनों पक्षों को बुलाया गया था.

आरोप है कि अमित शर्मा पीड़िता के साथ-साथ पुलिस पर भी मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था. जिसको लेकर 21 सितंबर को एक महिला से जुड़े मामले को लेकर कोतवाल तारकेश्वर राय के पास गया. लौटने के बाद उसने एक वीडियो जारी करते हुए बाद में एक फंदे से झूल गया. वहीं कोतवाल तारकेश्वर राय ने उन पर लगे आरोपों को गलत बताया है.

एएसपी विजय शंकर मिश्र ने बयान जारी करते हुए क्या कहा

अमित शर्मा द्वारा जारी सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो के संबंध में एएसपी विजय शंकर मिश्र ने कहा कि अमित शर्मा उर्फ शुभम सहित पांच लोगों के खिलाफ 16 जून को 498 A, 376D, 323, 504, 506 सहित दहेज सम्बन्धित मुकदमा दर्ज कराया गया था.

उन्होंने कहा कि इस संबंध में हाई कोर्ट में मध्यस्ता भी चल रही है जिसकी आज यानी 22 सितंबर को तारीख थी. इससे पहले भी महिला से इनका विवाद चल रहा है सीओ सिटी से जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्यालय पहुंच कर जताया रोष 

भाजपा नेता और नर्सिंग होम संचालक डॉ अमित शर्मा के साथ हुई अभद्रता को लेकर कई भाजपाई एसपी कार्यालय पहुंच गए और न्याय की बात करते हुए कोतवाल तारकेश्वर राय के निलंबन की बात करने लगे. बताया जा रहा है कि भाजपा नेता इस संबंध में संगठन के पदाधिकारियों से भी दुर्व्यहार पर कार्रवाई की बात करने वाले हैं. 

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us