Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में किन्नरों का तांडव ! सड़क जाम कर घंटों चला ड्रामा

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में किन्नरों का तांडव ! सड़क जाम कर घंटों चला ड्रामा
फतेहपुर में किन्नरों ने सड़क की जाम: Image Credit Video Grap

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में किन्नरों के दो गुटों का विवाद इतना बढ़ गया कि सड़क जाम कर घंटों ड्रामा चलता रहा. मामला असोथर थाना (Asothar Thana) क्षेत्र के प्रताप नगर झाल चौरहे का है.

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में किन्नरों के दो गुटों में क्षेत्र बंटवारे को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक गुट ने सड़क जाम करते हुए वहीं लेट गया. मामला असोथर थाना (Asothar Thana) क्षेत्र के प्रताप नगर झाल चौराहे का है.

बताया जा रहा है कि सड़क जाम होने के बाद 112 पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन किन्नरों का ड्रामा इतना बढ़ गया कि मौके पर भारी पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी. जानकारी के मुताबिक पुलिस के अथक प्रयास के बाद किन्नरों का गुट सड़क से हटा.

क्षेत्र बटवारे को लेकर हुई थी दो गुटों में मारपीट 

फतेहपुर (Fatehpur) के असोथर थाना (Asothar Thana) क्षेत्र के प्रताप नगर झाल चौराहे पर किन्नरों ने सड़क जाम कर घंटों ड्रामा किया. बताया जा रहा है कि दो गुटों में क्षेत्र बंटवारे को लेकर जिले के अन्य क्षेत्रों से किन्नर असोथर पहुंचे थे जहां आपस में मारपीट भी हुई थी.

एक किन्नर अपनी जान बचाते हुए थाने पहुंच गई. जानकारी के मुताबिक तब एक गुट थाने जाने जानकारी हुई तो झाल चौराहे को जाम करते हुए उस किन्नर पर चोरी का इल्जाम लगा दिया. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम

सड़क पर बैठ कर ताली बजाते रहे किन्नर, पुलिस के हाथ पांव फूले 

दरअसल किन्नरों का गुट क्षेत्र से एक किन्नर को जबरदस्ती लेकर फतेहपुर जा रहे थे तभी वहां मारपीट हो गई. बताया जा रहा है कि उनसे छूटकर वो थाने पहुंच गई. इधर मामला बढ़ता देख अन्य क्षेत्रों से आए किन्नर झाल चौराहे को जाम कर न्याय की बात पर अड़ गए.

जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है हालाकि युगान्तर प्रवाह किसी भी वीडियो की पुष्टि नहीं करता. मामले को देखकर पुलिस के हाथ पांव फूल गए. पहले तो पुलिस ने हड़की से उन्हें हटाने का प्रयास किया लेकिन नहीं मानने पर मान-मनौव्वल कर उन्हें थाने ले गए. बताया जा रहा है कि करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक सड़क जाम रही.

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दीपावली की रात एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय मासूम सचिन की जान चली...
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत

Follow Us