Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता ने लगाई फांसी ! कोतवाल पर लगाया आरोप, वीडियो हुआ वायरल

UP Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता ने लगाई फांसी ! कोतवाल पर लगाया आरोप, वीडियो हुआ वायरल
फतेहपुर नर्सिंग होम संचालक और भाजपा नेता डॉ अमित शर्मा: image Credit Video Grap

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में भाजपा नेता और नर्सिंग होम संचालक डॉ अमित शर्मा (Dr Amit Sharma) ने एक वीडियो जारी करने के बाद फांसी पर लटक कर जान देने का प्रयास..गंभीर हालत में कानपुर रैफर किया गया है

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में नर्सिंग होम संचालक और भाजपा पिछड़ा मोर्चा के महामंत्री डॉ.अमित शर्मा (Dr Amit Sharma) ने शनिवार देर रात एक वीडियो जारी करते हुए सदर कोतवाल तारकेश्वर राय पर बदसलूकी का आरोप लगाया साथ ही आत्महत्या की बात कहते हुए देर रात फांसी के फंदे पर लटक गए. बताया जा रहा है कि नर्सिंग होम कर्मी उन्हें जिला अस्पताल ले गए जहां से गंभीर हालत में कानपुर रैफर कर दिया गया है.

नर्सिंग होम संचालक ने कोतवाल पर लगाया बदसलूकी का आरोप

फतेहपुर (Fatehpur) के सदर कोतवाली (Sadar Kotwali) क्षेत्र के नासेपीर स्थित एक प्राइवेट कृष्णा नर्सिंग होम संचालक डॉ अमित शर्मा (Dr Amit Sharma) उर्फ शुभम शर्मा ने शनिवार करीब 11 बजे एक वीडियो बनाते हुए सदर कोतवाल पर कई गंभीर आरोप लगाए.

करीब 2 मिनट 27 सेकेंड के वीडियो में अमित ने कहा कि जब वो किसी मामले को लेकर कोतवाली गए तो तारकेश्वर राय ने उनके साथ अभद्रता करते हुए गाली गलौज की जिससे उनको बहुत ठेस पहुंची है अब वो इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे और आत्महत्या कर लेंगे.

बताया जा रहा है कि वीडियो जारी करने के बाद उसको सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया वहीं करीब 12 बजे के आसपास अमित शर्मा ने जान देने की कोशिश करते हुए फांसी पर लटक गए जिन्हें नर्सिंग होम कर्मचारी गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से देर रात कानपुर के लिए रैफर कर दिया गया.

Read More: Uttar Pradesh: पति को खाट से बांधकर जिंदा जलाने वाली पत्नी और साले को आजीवन कारावास, जानिए क्या था पूरा मामला

एक महिला ने पांच लोगों पर दर्ज कराया है मुकदमा

दरअसल राज्य महिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद सदर कोतवाली में एक महिला ने अमित शर्मा उर्फ शुभम शर्मा को अपना पति बताते हुए पांच लोगों पर कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है जिनमें शुभ शर्मा पति, उर्मिला देवी सास, सुमित शर्मा देवर, महेश मिश्रा सागर हॉस्पिटल, सर्वेश पटेल अंश हॉस्पिटल शामिल हैं.

Read More: Yogi Adityanath Fatehpur Visit: 25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

एफआईआर में गैंग रेप, दहेज प्रथा सहित कई आरोप लगे हैं. वहीं कोतवाल तारकेश्वर राय ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अमित शर्मा लगातार उनपर समझौते को लेकर दबाव बना रहे थे. उनकी बात ना मानने पर फर्जी आरोप लगाया जा रहा है.

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us