Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UP Fatehpur News: फतेहपुर के प्रिंसिपल सहित चार छात्रों पर मुकदमा ! इन हरकतों के चलते था विवाद

UP Fatehpur News: फतेहपुर के प्रिंसिपल सहित चार छात्रों पर मुकदमा ! इन हरकतों के चलते था विवाद
फतेहपुर में बहुआ जूनियर हाईस्कूल के प्रिंसिपल सहित चार छात्रों पर मुकदमा, जांच करती टीम और विरोध में ग्रामीण: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में छात्राओं से दुर्व्यवहार करने वाले विवादित प्रिंसिपल सहित चार छात्रों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. मामला ललौली थाना (Lalauli Thana) क्षेत्र के बहुआ उच्च प्राथमिक विद्यालय दसौली का है.

UP Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में विद्यालय की दीवारों पर समुदाय विशेष के छात्रों द्वारा बनाए गए अश्लील चित्र और श्लोगन के बढ़ते विवाद और प्रिंसिपल के दुर्व्यवहार मारपीट के बाद पुलिस ने जूनियर हाईस्कूल के प्रिंसिपल सहित चार पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है.

मामला ललौली थाना (Lalauli Thana) क्षेत्र के बहुआ (Bahua) जूनियर हाईस्कूल दसौली का है. बताया जा रहा है कि प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई ना होने पर ग्रामीणों और हिंदू संगठनों से डीएम से शिकायत की थी. 

समुदाय विशेष के छात्रों ने की अश्लील हरकत 

फतेहपुर (Fatehpur) के ललौली थाना (Lalauli Thana) क्षेत्र के बहुआ प्राथमिक विद्यालय की दीवार पर समुदाय विशेष के छात्रों ने अश्लील चित्र और अपशब्द लिख दिए. स्कूल की छात्राओं ने जब पढ़ा तो अपने प्रिंसिपल शशि कुमार कश्यप से शिकायत की.

बताया जा रहा है कि उक्त प्रिंसिपल ने मामले को संज्ञान में लेते हुए उसे मिटा दिया और छात्रों को डांट फटकार लगाई लेकिन अगले ही दिन छात्रों ने दीवार पर फिर से वहीं कृत्य किया. जानकारी के मुताबिक शशि कुमार कश्यप ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी जिसका जूनियर हाईकूल के प्रधानाचार्य ने विरोध किया. 

Read More: Fatehpur News: व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान ! सभी विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन, बाहरी हस्तक्षेप पर होगी कार्रवाई

जूनियर हाईस्कूल के प्रिंसिपल गयासुद्दीन खान ने की मारपीट

समुदाय विशेष के छात्रों की शिकायत पुलिस ने करने पर जूनियर हाईस्कूल के प्रिंसिपल गयासुद्दीन खान ने उनका बचाव किया. आरोप है कि उसने छात्राओं के साथ मारपीट भी की.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक

बताया जा रहा है कि जब परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया. मामला इतना बढ़ गया कि ग्रामीणों के साथ हिंदू संगठन भी न्याय की मांग करने लगे और जमकर विरोध प्रदर्शन भी किया.

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग

हिंदू संगठनों ने की डीएम से शिकायत

छात्राओं के परिजनों और हिंदू संगठनों ने इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी रविंद्र सिंह (IAS Ravinder Singh) से की. मामले को बढ़ता देख डीएम ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए.

बीएसए भारती त्रिपाठी सहित पुलिस बल उक्त कंपोजिट विद्यालय पहुंचा और करीब तीन घंटे की जांच पड़ताड़ के बाद जूनियर हाईस्कूल के प्रिंसिपल गयासुद्दीन खान को हिरासत में ले लिया गया.

प्रिंसिपल सहित तीन नामजद एक अज्ञात छात्र के खिलाफ मुकदमा 

क्षेत्रीय ग्रामीण और हिंदू संगठनों के विरोध के बाद मामले की गंभीरता को समझते हुए प्राथमिक विद्यालय के प्रिंसिपल शशि कुमार कश्यप की तहरीर पर जूनियर हाईस्कूल के प्रिंसिपल गयासुद्दीन खान, सहित तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

एसपी धवल जायसवाल (IPS Dhawal Jaiswal) ने बताया कि आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है. आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है. 

पहले भी विवादों में रच चुका है गयासुद्दीन खान 

जूनियर हाईस्कूल का प्रिंसिपल गयासुद्दीन खान ललौली का रहने वाला है अपनी हरकतों और अराजक स्वभाव कारण ये जाना जाता है. बताया जा रहा है कि पूर्व में एक जनप्रतिनिधि की शिकायत पर ये सस्पेंड भी हो चुका है और बहाली के बाद इसका विद्यालय बदला जा चुका है.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us