Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Cyber Crime In UP: फतेहपुर में साइबर क्राइम का नया पैंतरा ! डॉक्टर से लाखों की ठगी, हो जाएं सावधान

Cyber Crime In UP: फतेहपुर में साइबर क्राइम का नया पैंतरा ! डॉक्टर से लाखों की ठगी, हो जाएं सावधान
फतेहपुर में एक डॉक्टर के साथ लाखों की ठगी: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में साइबर ठगों (Cyber Crime) ने इस बार एक डॉक्टर को शिकार बनाते हुए साढ़े छः लाख की ठगी कर ली है. घटना सदर कोतवाली (Sadar Kotwali) क्षेत्र के आवास विकास की है. पुलिस मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई में जुट गई है.

Fatehpur Cyber Crime: यूपी के फतेहपुर में एक डॉक्टर ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए हैं. जब तक कुछ समझ पाते तब तक 6 लाख 42 हज़ार रुपए की चपत लग चुकी थी. मामला सदर कोतवाली (Sadar Kotwali) क्षेत्र के आवास विकास का है.

बताया जा रहा है कि व्हाट्सऐप में आए एक अनजान लिंक के बाद वो एक फ्रॉड ऐप से जुड़ गए थे. शुक्रवार को साइबर क्राइम पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई में जुट गई है.

शेयर मार्केट का लालच देकर ठग लिए लाखों 

फतेहपुर (Fatehpur) के सदर कोतवाली (Sadar Kotwali) क्षेत्र के आवास विकास में किराए के मकान रहकर मेडिकल प्रैक्टिस करने वाले डॉ. मुकेश शर्मा मूलरूप से अलीगढ़ (Aligarh) के रहने वाले हैं. बताया जा रहा है कि अप्रैल माह में सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम में एक लिंक आया था जिसको क्लिक करने के बाद वो व्हाट्सऐप के एक शेयर मार्केटिंग ग्रुप से जुड़ गए.

जानकारी के मुताबिक ये ग्रुप एवेंडस वेल्थ मैनेजमेंट (avendus wealth management) के नाम से था. डॉ मुकेश शर्मा कहते हैं कि ग्रुप के सदस्य प्रिया सिंह और नरेश राठी ने अपने आपको एवेंडस कंपनी का कर्मचारी बताते हुए शेयर मार्केटिंग IPO में निवेश करने के लिए लगातार ब्रेन वॉश किया. मुकेश शर्मा ने बताया कि उनको एक लिंक भेजा गया और कहा गया कि ये कंपनी का AFPl ऐप है इससे जुड़ जाइए और पैसे का निवेश करें जिससे आपको लाभ होगा. 

Read More: Fatehpur News: व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान ! सभी विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन, बाहरी हस्तक्षेप पर होगी कार्रवाई

करोड़ों का लालच देकर कई बार कराया पैसों का ट्रांजेक्शन 

डॉ. मुकेश शर्मा कहते हैं कि लगातार उनका ब्रेन वॉश करते हुए करोड़ों का लालच दिया गया. उन्होंने इसको वेरिफाई करने के लिए ऑनलाइन सर्च भी किया जहां उन दोनों कर्मियों की फोटो भी थी. डॉ शर्मा कहते हैं कि उस एप के माध्यम से उन्होंने 8 ट्रांजेक्शन कहते हुए 6 लाख 42 हजार रुपए अलग-अलग कंपनियों के एकाउंट में डालते हुए निवेश किए.

Read More: गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार

उनको बताया गया कि आपके पैसे एक करोड़ के ऊपर हो गए हैं. पैसे निकालने के सवाल पर वो कहते हैं कि जब भी मैने पैसे निकालने की कोशिश की तो कुछ ना कुछ समस्या आ जाती है जिसके कारण पैसे नहीं निकले.

Read More: Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

बारह लाख फिर से जमा करने पर हुआ शक..

डॉ मुकेश शर्मा ने बताया कि उनसे 12 लाख और जमा करने के लिए अलग-अलग कंपनियों के एकाउंट नंबर दिए गए. कुछ शक होने पर उन्होंने अपने साथियों से सलाह की तो उन्होंने इसे फ्रॉड बताया. मुकेश ने सीधे एवेंडस वेल्थ मैनेजमेंट कंपनी को ऑनलाइन सर्च करते हुए संपर्क किया तो उन्होंने इसे फ्रॉड बताया और अपनी वेबसाइट में भी इस नोटिस को लगा कर लोगों को सावधान किया.

डॉ मुकेश ने कहा कि जब उस फ्रॉड से बार-बार पैसे निकालने की बात कही गई तो उसने उस एप से मुझे हटा दिया. बताया जा रहा है कि साइबर क्राइम थाने ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
फतेहपुर के मलवां कस्बे में दो मंजिला मकान में हुए भीषण धमाके की जांच अब कई एंगल से हो रही...
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

Follow Us