Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Murder In UP: यूपी के फतेहपुर में 14 साल के छात्र ने दिनदहाड़े रेत दिया महिला का गला ! मां ने पूंछा बस इतना

Murder In UP: यूपी के फतेहपुर में 14 साल के छात्र ने दिनदहाड़े रेत दिया महिला का गला ! मां ने पूंछा बस इतना
यूपी के फतेहपुर में नाबालिग छात्र ने की महिला की हत्या..घटना स्थल पर मौजूद पुलिस और मृतक रानी देवी की फाइल फोटो: Yugantar Pravah

Murder In Fatehpur

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक 14 वर्षीय छात्र ने दिनदहाड़े महिला का गला रेत दिया. खून से लतपथ उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना जाफरगंज थाना (Jafarganj Thana) क्षेत्र के रामदीनपुरवा गांव की है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी छात्र की तलाश में जुट गई है.

Fatehpur Murder News: यूपी के फतेहपुर में एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है जिससे लोगों का हलक सुखा दिया है. कक्षा 8 में पढ़ने वाले एक 14 वर्षीय छात्र ने दिनदहाड़े एक महिला का गला रेत दिया. जब तक आस-पास के लोग कुछ समझ पाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

घटना मंगलवार दोपहर जाफरगंज थाना (Jafarganj Thana) क्षेत्र के रामदीनपुरवा गांव की है. बताया जा रहा है कि जानकारी होने पर भारी पुलिस फोर्स के साथ एएसपी और सीओ मौके पर पहुंचे फॉरेंसिंक टीम ने साक्ष्य संकलन करते हुए शव को कब्जे में लिया. वहीं पुलिस आरोपी छात्र की तलाश में जुट गई है.

स्कूल में हुआ था विवाद, पूछने पर चाकू से किए कई वार 

फतेहपुर (Fatehpur) के जाफरगंज थाना (Jafarganj Thana) के रामदीनपुरवा कंपोजिट विद्यालय में कक्षा सात के छात्र मोनू (12) का आठवीं के एक साथी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया.

बताया जा रहा है कि आठवीं के छात्र ने मोनू के साथ जमकर मारपीट की. विद्यालय के बाद घर पहुंचे मोनू ने मां रानी देवी (30) से शिकायत की तभी आरोपी छात्र अचानक आता दिखा.

Read More: NEET UG Results 2026: फतेहपुर में कई मेधावियों ने लहराया नीट में परचम ! अभिनव शुक्ला की सफलता देख भावुक हुए पिता

बताया जा रहा है कि जैसे ही मोनू की मां रानी देवी ने छात्र को रोक कर मारपीट करने का कारण पूंछा तो आरोपी आगबबूला हो गया और धारदार चाकू निकाल कर महिला का गला रेत मौत के घाट उतार दिया. 

Read More: गौशाला के नाम पर 32 करोड़ की ठगी: कई राज्यों से 178 शिकायतें, कानपुर पुलिस ने फतेहपुर से किया गिरफ्तार

पानीपूरी के ठेले से निकाला था चाकू

गांव के ही रहने वाले आरोपी छात्र के पिता पानीपूरी का ठेला लगाता है. जानकारी के मुताबिक मंगलवार को उसकी गैर मौजूदगी में आरोपी ही ठेला लेकर जा रहा था. जैसे ही मोनू के घर के पास से वह गुजरा तो उसकी मां ने उसको रोक कर मारपीट का कारण पूंछा.

Read More: Jageshwar Temple History: अद्भुत है जागेश्वर धाम की महिमा ! हाथी भी नहीं हिला पाया था शिवलिंग, जानिए क्या है इसका इतिहास

बताया जा रहा है कि 14 वर्षीय आरोपी छात्र को रोकना उसके लिए काल बन गया. पानीपूरी के ठेले से प्याज काटने का चाकू निकाला और महिला की ओर लपका. जब तक रानी देवी कुछ समझ पाती तब तक आरोपी ने गर्दन पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए.

देखते ही देखते खून से पूरी जमीन लाल हो गई. मोनू मां की हत्या देख जोर-जोर रोने लगा. तभी मौका पाकर आरोपी छात्र फरार हो गया. 

नाबालिग छात्र से डरते हैं स्कूल के बच्चे, मां-बाप पर कर चुका है हमला

दिनदहाड़े महिला की हत्या के बाद चारो ओर हड़कंप मच गया. देखते ही देखते लोगों की भीड़ इक्कठा होने लगी. मोनू अपनी मृतक मां से लिपटकर रोने लगा.

इस दर्दनाक हादसे के बाद ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी छात्र से स्कूल के बच्चे डरते हैं आए दिन वह मारपीट करता रहता है. लोगों ने कहा कि उसने अपने माता पिता को भी नहीं छोड़ा उनपर भी जानलेवा हमला कर चुका है.

मृतका की सास की तहरीर पर दर्द हुआ मुकदमा

मृतका रानी देवी का पति राजेश सूरत में नौकरी करता है. एएसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है.

सास रामप्यारी की तहरीर पर आरोपी छात्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस चारो ओर उसकी तलाश कर रही जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी.

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
फतेहपुर के हसवा में हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में जेल में...
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा

Follow Us