Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Rojgar Mela In UP 2025: फतेहपुर के युवाओं को विदेश में नौकरी ! 2 लाख 30 हजार सैलरी, जानिए कैसे होगा आवेदन

Rojgar Mela In UP 2025: फतेहपुर के युवाओं को विदेश में नौकरी ! 2 लाख 30 हजार सैलरी, जानिए कैसे होगा आवेदन
फतेहपुर के युवाओं को विदेश में नौकरी लाखों होगी सैलरी (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में नर्सिंग (Nursing) की योग्यता रखने वाले महिला पुरुष को सरकार विदेश में नौकरी करने का मौका दे रही है. इसके लिए अधिकतम 2 लाख 30 हजार की सैलरी होगी. जानिए कैसे होगा आवेदन

Rojgar Mela In UP 2025: यूपी के फतेहपुर में कैरियर काउन्सिलिंग की मदद से युवाओं को विदेश में नौकरी करने का मौका दिया जा रहा है. इसके लिए महिला पुरुष कोई भी आवेदन कर सकता है जिसकी अधिकतम सैलरी 2 लाख 30 हजार रुपए प्रतिमाह होगी.

नर्सिंग की योग्यता रखने वाले इच्छुक इसमें एप्लाई कर सकते हैं. जिला सेवायोजन अधिकारी हर्ष लालवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने शासन एवं प्रशिक्षण सेवायोजन विभाग के माध्यम से हर परिवार को रोजगार से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है 

कौन कर सकता विदेश में नौकरी, कितनी होगी सैलरी? 

उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग ने विदेशो में अपनी योग्यता का जौहर दिखाने के लिए मेडिकल फील्ड से जुड़े युवाओं को देश नहीं विदेश में नौकरी देने का फैसला किया है. अब फतेहपुर के महिला पुरुष इजराइल, जापान और जर्मनी में नौकरी करेंगे. बताया जा रहा है कि केयर गिवर पद हेतु आवेदन मांगे गए हैं.

जिला सेवायोजन अधिकारी हर्ष लालवानी ने बताया कि इजराइल में केयर गिवर पद हेतु बी.एस.सी. नर्सिंग/ए.एन.एम. / जी.एन.एम. उर्तीण पुरुष व महिला अभ्यर्थी जिनकी आयु 25 से 45 वर्ष है उन्हें 1 लाख 31 हजार 818 रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में एंटी करप्शन का बड़ा एक्शन, 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ वरिष्ठ लेखा परीक्षक

वहीं जापान में केयर गिवर पद हेतु बी. एस.सी. नर्सिंग/ए.एन.एम. / जी.एन.एम. उर्तीण पुरुष व महिला अभ्यर्थी जिनकी आयु 20 से 27 वर्ष है उनको 1 लाख 16 हजार 976 रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा.

Read More: Gen Alpha Fatehpur: प्रोटेस्ट वाले इंटर कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा लापता, एएसपी जीपी राय ने संभाली जांच, कई टीमें गठित

इसके साथ ही जर्मनी में सहायक नर्स पद हेतु बी.एस.सी. नर्सिंग/जी.एन.एम. उत्तीर्ण महिला पुरुष अभ्यर्थी जिनकी आयु 24 से 40 वर्ष उनको सबसे ज्यादा 2 लाख 29 हजार 925 रुपए प्रतिमाह के हिसाब से वेतन दिया जाएगा.

Read More: Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

कैसे करना होगा आवेदन, जानिए पूरी बात? 

जिला सेवायोजन अधिकारी हर्ष लालवानी कहते हैं कि ये युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है. इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के एकीकृत पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर जॉब सीकर के रूप में पंजीकरण कर आवेदन कर सकते है.

उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में सीधे कार्यालय में उपस्थित होकर या दूरभाष संख्या 05180 298602 पर सम्पर्क कर सकते हैं. हर्ष लालवानी कहते हैं कि सरकार लगातार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है. सरकारी योजनाओं और योग्यता के हिसाब से अपनी नौकरी का चयन कर कोई भी इसका समय रखते लाभ उठा सकता है.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us