Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Mahakumbh के चक्रव्यूह की डिजिटल सिक्योरिटी करेगा IIT Kanpur, परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा

Mahakumbh के चक्रव्यूह की डिजिटल सिक्योरिटी करेगा IIT Kanpur, परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा
प्रयागराज महाकुंभ की डिजिटल सिक्योरिटी करेगा IIT Kanpur (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Kanpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रयागराज (Prayagraj) में महाकुंभ (Mahakumbh 2025) की डिजिटल सिक्योरिटी अब IIT Kanpur की निगरानी में होगी. 10 सीनियर वैज्ञानिक 360 डिग्री रिव्यू सुरक्षा की जिम्मेदारी रखते हुए चक्रव्यूह की रचना करेंगे

Kanpur IIT Security On Mahakumbh: यूपी के प्रयागराज (Prayagraj) में होने वाले महाकुंभ में अब कानपुर आईआईटी के सीनियर वैज्ञानिक डिजिटल सिक्योरिटी के माध्यम से चक्रव्यूह की रचना करने वाले है. आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स के माध्यम से पूरे अस्थाई जिले की 360 डिग्री साइबर सुरक्षा की निगरानी 10 वरिष्ठ वैज्ञानिकों की जिम्मेदारी में होगी.

बताया जा रहा है कि इस विराट आयोजन में देश विदेश से करीब 40 करोड़ लोगों के पहुंचने का अनुमान है वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने 100 करोड़ के अनुमान के मुताबिक इंतजाम का विगुल फूंक दिया है. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई दिग्गज वीवीआईपी हस्तियां इस पावन धरा में पहुंचेंगी जिनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी Kanpur IIT करेगा.

कानपुर आईआईटी के वैज्ञानिक करेंगे महाकुंभ का निरीक्षण 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Kanpur IIT के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल की देखरेख में करीब 10 वरिष्ठ वैज्ञानिकों का एक जत्था Mahakumbh का निरीक्षण करते हुए डिजिटल सिक्योरिटी के अपने उपकरण पूरे अस्थाई जिले में स्थापित करेगा.

बताया जा रहा है कि Kanpur IIT के वैज्ञानिक जगह-जगह पर सेंसर लगाएंगे और मेटल डिटेक्टर के माध्यम से पूरी साइबर सिक्योरिटी का ध्यान रखा जाएगा. इसके लिए कई सिक्योरिटी सर्वर भी बनाए जाएंगे और ड्रोन से महाकुंभ (Mahakumbh) की निगरानी की जाएगी.

Read More: फतेहपुर का गैंगस्टर कानपुर में गिरफ्तार: तीन पिस्टलों के साथ पकड़ा गया, चुनाव से पहले अवैध हथियार नेटवर्क की जांच

स्कैनर के माध्यम से आने वाले किसी भी खतरे को पहले ही भांप लिया जाएगा. जानकारी के अनुसार वैज्ञानिक रिव्यू के माध्यम से अपनी सुरक्षा तकनीकों में लगातार परिवर्तन भी कर सकते हैं. 

Read More: Uttar Pradesh Circle Rate: यूपी में बदलने जा रहे सर्किल रेट के नियम, अब 3 मीटर चौड़ी गलियों की संपत्तियों का भी होगा अलग मूल्यांकन

दो महीने से चल रहा है सुरक्षा तकनीक पर काम 

मीडिया को जवाब देते हुए प्रभारी प्रो. दीपू फिलिप कहते हैं कि पिछले दो महीने से सुरक्षा के रिव्यू पर लगातार काम चल रहा है. कमियों को चिहिंत करते हुए उसमें लगातार सुधार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि साइबर सुरक्षा भी एक बड़ा पहलू है जिसमें इसी भी प्रकार की कोई भी कोताही नहीं होनी चाहिए. आपको बतादें कि महाकुंभ के दौरान पूरी दुनिया की नज़र भारत पर होगी जिससे जिम्मेदारी भी अधिक हो जाती है.

Read More: Uttar Pradesh: कानपुर में नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर 100 करोड़ से ज्यादा की ठगी, 60 हजार युवाओं को बनाया शिकार, 6 गिरफ्तार

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Follow Us