Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में आज रोजगार मेला ! इंटर पास को मिलेगी इतनी सैलरी

Fatehpur News: फतेहपुर में आज रोजगार मेला ! इंटर पास को मिलेगी इतनी सैलरी
फतेहपुर में रोजगार मेला(प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में जिला सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले (Rojgar Mela In UP) का आयोजन किया गया है. जिसमें कैरियर काउन्सिलिंग के माध्यम से महिला पुरुष का चयन किया जाएगा.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में शनिवार को रोजगार मेले (Rojgar Mela In UP) का आयोजन किया गया है. कैरियर काउन्सिलिंग के माध्यम से महिला पुरुष का चयन कर अधिकतम 13 हजार का वेतन प्रतिमाह दिया जाएगा.

जिला सेवायोजन अधिकारी हर्ष लालवानी ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के संकल्प हर हाथ हर परिवार को रोजगार उपलब्ध कराकर उसे आत्मनिर्भर बनाने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय फतेहपुर द्वारा 28 दिसम्बर सुबह 11 बजे से कैरियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया है. 

कौन सी कंपनी करेगी काउन्सिलिंग कितना होगा वेतन? 

फतेहपुर (Fatehpur) के जिला सेवायोजन कार्यालय में संजीवनी ग्रुप ऑफ कंपनी और पीपल ट्री आनलाइन सर्विसेज द्वारा महिला पुरुष अभ्यर्थियों को चयन किया जाएगा. बताया जा रहा है कि रोजगार मेला (Rojgar Mela) में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी का रोजगार संगम पोर्टल www.rojgaarsangam.up.gov.in एवं www.ncs.gov.in पर पंजीयन होना चाहिए.

संजीवनी ग्रुप ऑफ कंपनी इंटर उर्तीण उन अभ्यर्थियों का चयन करेगी जिनकी उम्र 18 से 30 वर्ष है. चयन के बाद 12,500 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा. वहीं पीपल ट्री आनलाइन सर्विसेज आई.टी.आई पास 20 से 25 वर्ष के पुरूष, महिला अभ्यर्थियो का 13,000 प्रतिमाह के वेतन पर चयन करेगी.

Read More: Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

सरकार की नीति से बढ़ रहा है रोजगार 

जिला सेवायोजन अधिकारी हर्ष लालवानी ने बताया कि जो अभ्यर्थियों किन्हीं भी कारणों से अभी तक सेवायोजन से पंजीकृत नहीं हुए हैं वो अपना पंजीयन ऑनलाइन रोजगार पोर्टल या कार्यालय के माध्यम से करा सकते हैं और आगे रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज

उन्होंने कहा कि सरकार की मनसा प्रत्येक युवा जो रोजगार से जोड़ना है जिसको ध्यान में रहते हुए समय-समय पर ऐसे मेलों का आयोजन किया जाता है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक ने पत्नी के घर ना लौटने से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली....
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर

Follow Us