Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Mahakumbh Free Bus: यूपी में महाकुंभ के लिए शुरू हुई फ्री बस सेवा ! यात्री ऐसे उठा सकते हैं लाभ

Mahakumbh Free Bus: यूपी में महाकुंभ के लिए शुरू हुई फ्री बस सेवा ! यात्री ऐसे उठा सकते हैं लाभ
महाकुंभ में शुरू हुई फ्री शटल बस सेवा ऐसे मिलेगा लाभ (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

Prayagraj Mahakumbh News

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के महाकुंभ (Mahakumbh 2025) के लिए सरकार के निर्देशानुसार फ्री शटल बस सेवा (Free Shatal Bus Sewa) की शुरुवात कर दी गई है. श्रद्धालु इन महत्वपूर्ण तिथियों में इसका लाभ उठा सकते हैं.

Mahakumbh Free Shatal Bus: यूपी के प्रयागराज (Prayagraj) में महाकुंभ के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए फ्री शटल बस सेवा शुरू कर दी गई है. उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) के मंत्री दयाशंकर सिंह ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है. बताया जा रहा है कि शाही स्नान (Shahi Snan) की तिथियों और आस-पास की डेटो होने वाली असुविधाओं को ध्यान में रखकर सरकार ने ये सुविधा शुरू की है. 

किन तिथियों में मिलेगी फ्री शटल बस सेवा? 

प्रयागराज (Prayagraj) में महाकुंभ (Mahakumbh 2025) के दौरान करोड़ों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने फ्री शटल बस सेवा अर्थात शहर के अंदर चलने वाली सिटी बसों को कुछ महत्वपूर्ण तिथियों के दृष्टिगत फ्री करने का आदेश जारी किया गया है. इसके साथ ही सभी जिलों में कुछ बसों को फ्री यात्रा के लिए अपर प्रबंध निदेशक श्रीराम सिंह वर्मा ने सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देशित किया है.

आपको बतादें कि महाकुंभ के दौरान 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महत्वपूर्ण तिथियों जिनमें 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा, 14 जनवरी मकर संक्रांति, 29 जनवरी मौनी अमावस्या, 3 फरवरी बसंत पंचमी, 12 फरवरी माघ पूर्णिमा और 26 फरवरी महाशिवरात्रि के एक दिन पहले और एक दिन बाद और उस तिथि में शटल बसों में श्रद्धालु निःशुल्क यात्रा कर सकेंगे. 

550 फ्री बसों से होगी निःशुल्क यात्रा

महाकुंभ में यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कानपुर, लखनऊ सहित कई जिलों से नगर विकास सहित कई सिटी बसों को संगम तक पहुंचाने के बड़ी संख्या में लोकल बसों का संचालन किया गया है. इसके साथ ही सभी जिलों से कुछ बसें महत्वपूर्ण तिथियों में फ्री यात्राएं भी कराएंगी.

Read More: IAS Apurva Dubey: कौन हैं आईएएस अपूर्वा दुबे? जिन्हें केंद्र सरकार में उप सचिव बनाया गया, पति हैं लखनऊ के डीएम

प्रयागराज सिटी के अंदर शाही स्नान की विशेष तिथियों और उसके आस-पास लोकल ट्रांसपोर्ट को भीड़ की वजह से रोक दिया गया है. इस दौरान फ्री शटल बस (Free Shatal Bus) यात्रियों को ले जाने का काम करेंगी

Read More: Lucknow News: कौन हैं प्रतिभा जोशी जिनके 100 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई! अनुशासन और राष्ट्रसेवा से प्रेरित रहा जीवन

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us