Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: छात्रा को बहलाकर दुष्कर्म करने वाले को 10 साल की सजा ! यहां दिया था घटना को अंजाम

फतेहपुर में छात्रा से दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में किशोरी से दुष्कर्म मामले में पॉक्सो कोर्ट ने राहुल शुक्ला को 10 साल कैद और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है. बताया जा रहा है कि घर से नाराज़ स्कूली छात्रा अचानक गायब हुई थी इसके बाद कानपुर पहुंच गई जहां जिले के निवासी राहुल ने उसके साथ दुष्कर्म किया था.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र से अचानक गायब हुई स्कूली छात्रा से राहुल शुक्ला नामक शख्स ने कानपुर में जबरन दुष्कर्म किया था. पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुए मामले में महेंद्र कुमार द्वितीय की कोर्ट ने मंगलवार को फैसला सुनाते हुए दोषी को 10 साल की सजा सुनाते हुए दस हज़ार जुर्माना लगाया है. शासकीय अधिवक्ता रविदत्त द्विवेदी के अनुसार, पुलिस ने त्वरित जांच करते हुए पीड़िता को बरामद किया था जिसमें कोर्ट ने फैसला सुनाया है.

स्कूल जाते हुए अचानक गायब हुई थी छात्रा 

खागा कोतवाली क्षेत्र के स्कूल जाते समय छात्रा अचानक गायब हुई थी. परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी. बताया जा रहा है कि पुलिस ने जब जांच शुरू की तो पाया कि घर से पढ़ाई को लेकर मिली डांट से नाराज किशोरी घर छोड़कर बस से कानपुर पहुंच गई जहां उसकी मुलाकात जिले के राहुल शुक्ला से हुई. आरोपी उसे बहलाकर अपने साथ ले गया जहां उसने किशोरी से जबरन दुष्कर्म किया.

पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, कोर्ट ने सुनाई सजा 

मामले को संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी राहुल शुक्ला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मेडिकल रिपोर्ट और साक्ष्य जुटाकर कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया. जानकारी के मुताबिक इस प्रकरण को लेकर लंबी जिरह के साथ ही करीब आधा दर्जन लोगों के बयान दर्ज किए गए. पॉक्सो कोर्ट ने मामले को सही मानते हुए राहुल शुक्ला को दोषी करार देते हुए 10 साल की सजा सुनाई साथ ही दस हजार जुर्माना भी लगाया.

02 Dec 2025 By Vishwa Deepak Awasthi

Latest News

Bihar Politics: बिहार की राजनीति से समाप्त हुआ नीतीश युग! 20 साल बाद सत्ता से विदा हुए कुमार, जानिए पूरा राजनीतिक सफर Bihar Politics: बिहार की राजनीति से समाप्त हुआ नीतीश युग! 20 साल बाद सत्ता से विदा हुए कुमार, जानिए पूरा राजनीतिक सफर
करीब दो दशकों तक बिहार की सत्ता के केंद्र में रहे नीतीश कुमार ने आखिरकार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे...
Fatehpur News: फतेहपुर में गजब मामला ! कपड़े बेचने वाला निकला करोड़पति, जांच में खुली सच्चाई
Fatehpur News: मंच पर डिप्टी सीएम के स्वास्थ्य के दावे, चंद कदम दूर महिला अस्पताल की ओटी एक महीने से बंद
Asha Bhosle Biography: संघर्ष, सुर और सिसकियों की कहानी, 16 की उम्र में शादी, बेटी की मौत और 12,000 गानों की विरासत
Asha Bhosle News: सुरों की मलिका आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती, PM मोदी ने की स्वस्थ होने की कामना
आज का राशिफल 12 अप्रैल 2026: इन चार राशियों पर शनि की वक्र दृष्टि, दिनभर रहें सतर्क, जानिए सभी 12 राशियों का हाल
फतेहपुर बार चुनाव 2026: एक वोट ने पलटा समीकरण, बाबू सिंह यादव बने अध्यक्ष, अनुराग मिश्रा महामंत्री

Follow Us