Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: सपा नेता हाजी रजा समेत दो आरोपियों पर 25 हजार का इनाम, गवाह पर हमले के मामले में एसपी का बड़ा एक्शन

Fatehpur News: सपा नेता हाजी रजा समेत दो आरोपियों पर 25 हजार का इनाम, गवाह पर हमले के मामले में एसपी का बड़ा एक्शन
सपा नेता हाज़ी रजा समेत 2 पर 25 हज़ार का इनाम (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में भाजपा नेता फैजान रिजवी पर हुए हमले के मुख्य गवाह पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है. एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने फरार चल रहे सपा नेता एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी रजा और सद्दू पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है. दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं.

Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस ने भाजपा नेता फैजान रिजवी पर हुए हमले के मुख्य गवाह पर जानलेवा हमले के मामले में बड़ा कदम उठाया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लंबे समय से फरार चल रहे सपा नेता हाजी रजा और उसके सहयोगी सद्दू की गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है. पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद है.

गवाह पर हमले के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सदर कोतवाली क्षेत्र में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी फैजान रिजवी पर वर्ष 2021 में नगर पालिका के पास जानलेवा हमला हुआ था. इस मामले में सपा नेता एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी रजा और उसके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. बाद में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की.

इसी प्रकरण के मुख्य गवाह मोहम्मद इमरान पर 10 मार्च को बाकरगंज बरदाही बाजार के पास जानलेवा हमला किया गया. पुलिस जांच में इसे सुनियोजित साजिश मानते हुए 13 मार्च को हाजी रजा समेत आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई.

चार महीने से फरार हैं हाजी रजा और सद्दू

पुलिस के अनुसार मामले के अधिकांश आरोपी विवेचना के दौरान गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं, लेकिन हाजी रजा और सैयदवाड़ा निवासी सद्दू पिछले करीब चार महीने से पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. फरारी के चलते दोनों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार दबिश दे रही थी.

Read More: Fatehpur News: किन्नरों के हंगामे से थाना बना रणक्षेत्र, साथी के पकड़े जाने की सूचना पर सड़क जाम, पुलिस ने कराया शांत

अब पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है, ताकि उनकी जल्द गिरफ्तारी की जा सके.

Read More: Fatehpur Rojgar Mela 2026: विश्व युवा कौशल दिवस पर फतेहपुर आईटीआई में आज रोजगार मेला, 10 कंपनियां करेंगी भर्ती

एसपी बोले- गिरफ्तारी के लिए गठित की गई हैं टीमें

एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि हाजी रजा और सद्दू पर 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया है. दोनों की तलाश के लिए विशेष पुलिस टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.

Read More: Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

फैजान रिजवी ने जताई जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी फैजान रिजवी ने कहा कि मुख्य गवाह पर हुए हमले के आरोपियों पर इनाम घोषित होने से पुलिस कार्रवाई और तेज होगी. उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस जल्द ही दोनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ाएगी.

हाजी रजा ने क्या कहा?

सपा नेता हाजी रजा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर कहा कि वह पिछले दो वर्षों से जिले से बाहर हैं. उनका कहना है कि उन्हें राजनीतिक कारणों से मुकदमे में आरोपी बनाया गया है. उन्होंने यह भी दावा किया कि अभी तक उनके खिलाफ आरोप सिद्ध नहीं हुए हैं और उन्हें यह जानकारी भी नहीं थी कि उन्हें इस मामले में वांछित घोषित किया गया है.

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us