Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर शुरू हुआ जनरल टिकट काउंटर, यात्रियों के लिए खुशखबरी

फतेहपुर रेलवे के प्लेटफार्म नंबर 4 पर शुरू हुआ टिकट काउंटर (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

फतेहपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 से यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है. रेलवे ने यहां नया यूटीएस (अनारक्षित टिकट प्रणाली) काउंटर और ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) शुरू कर दी है. अब यात्रियों को जनरल टिकट लेने के लिए प्लेटफार्म नंबर-1 तक नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय बचेगा और अनावश्यक भागदौड़ भी खत्म होगी.

Fatehpur Railway News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर रेलवे स्टेशन के साउथ सिटी की ओर से यात्रा करने वाले यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही समस्या का रेलवे प्रशासन ने समाधान कर दिया है. प्लेटफार्म नंबर-4 पर नया यूटीएस (अनारक्षित टिकट प्रणाली) काउंटर और ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) का संचालन शुरू हो गया है. इससे अब यात्रियों को सामान्य टिकट लेने के लिए प्लेटफार्म नंबर-1 तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

टिकट लेने के लिए करना पड़ता था प्लेटफार्म पार

अब तक प्लेटफार्म नंबर-4 से यात्रा करने वाले यात्रियों को जनरल टिकट लेने के लिए फुटओवर ब्रिज के जरिए प्लेटफार्म नंबर-1 तक जाना पड़ता था. इससे यात्रियों को काफी असुविधा होती थी. कई बार ट्रेन आने की जल्दबाजी में कुछ यात्री रेलवे ट्रैक पार कर टिकट लेने पहुंच जाते थे, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी.

यूटीएस काउंटर और एटीवीएम से मिलेगी राहत

रेलवे द्वारा प्लेटफार्म नंबर-4 पर यूटीएस काउंटर के साथ ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन भी शुरू कर दी गई है. अब यात्री इसी प्लेटफार्म से आसानी से अनारक्षित टिकट प्राप्त कर सकेंगे. इससे समय की बचत होगी और टिकट के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

जल्द मिलेंगी अन्य सुविधाएं भी

रेलवे अधिकारियों के अनुसार प्लेटफार्म नंबर-4 पर यात्रियों की सुविधा के लिए जल्द ही अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी शुरू की जाएंगी. यहां पहले से कैंटीन का संचालन किया जा रहा है. अब जनरल टिकट काउंटर शुरू होने से साउथ सिटी की ओर से यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में डीएम ऑफिस के बाहर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, न्याय के लिए दर-दर भटकी लीलावती

11 Jul 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: फतेहपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर शुरू हुआ जनरल टिकट काउंटर, यात्रियों के लिए खुशखबरी

Fatehpur Railway News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर रेलवे स्टेशन के साउथ सिटी की ओर से यात्रा करने वाले यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही समस्या का रेलवे प्रशासन ने समाधान कर दिया है. प्लेटफार्म नंबर-4 पर नया यूटीएस (अनारक्षित टिकट प्रणाली) काउंटर और ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) का संचालन शुरू हो गया है. इससे अब यात्रियों को सामान्य टिकट लेने के लिए प्लेटफार्म नंबर-1 तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

टिकट लेने के लिए करना पड़ता था प्लेटफार्म पार

अब तक प्लेटफार्म नंबर-4 से यात्रा करने वाले यात्रियों को जनरल टिकट लेने के लिए फुटओवर ब्रिज के जरिए प्लेटफार्म नंबर-1 तक जाना पड़ता था. इससे यात्रियों को काफी असुविधा होती थी. कई बार ट्रेन आने की जल्दबाजी में कुछ यात्री रेलवे ट्रैक पार कर टिकट लेने पहुंच जाते थे, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी.

यूटीएस काउंटर और एटीवीएम से मिलेगी राहत

रेलवे द्वारा प्लेटफार्म नंबर-4 पर यूटीएस काउंटर के साथ ऑटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन भी शुरू कर दी गई है. अब यात्री इसी प्लेटफार्म से आसानी से अनारक्षित टिकट प्राप्त कर सकेंगे. इससे समय की बचत होगी और टिकट के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

जल्द मिलेंगी अन्य सुविधाएं भी

रेलवे अधिकारियों के अनुसार प्लेटफार्म नंबर-4 पर यात्रियों की सुविधा के लिए जल्द ही अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी शुरू की जाएंगी. यहां पहले से कैंटीन का संचालन किया जा रहा है. अब जनरल टिकट काउंटर शुरू होने से साउथ सिटी की ओर से यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

Latest News

Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप
फतेहपुर में फहमीदा बानो ने पड़ोसियों पर मकान की दीवार और छत क्षतिग्रस्त करने, कब्जे की कोशिश, मारपीट और धमकी...
Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत
Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज
Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति
आज का राशिफल 09 अगस्त 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भाग्यफल
Unnao News: 28 साल पहले जिस बेटे की हो गई थी तेरहवीं, वह अचानक जिंदा घर लौटा, मां से मिल छलक पड़े आंसू
Baidyanath Dham Jyotirlinga: रोगों से मुक्ति दिलाने वाले बाबा बैद्यनाथ धाम का क्या है रावण से संबंध? जानिए ज्योतिर्लिंग की महिमा

Follow Us