Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UPPCL News: फतेहपुर के बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल ! एक्सईएन समेत पांच एसडीओ के तबादले, दो पद अब भी खाली

UPPCL News: फतेहपुर के बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल ! एक्सईएन समेत पांच एसडीओ के तबादले, दो पद अब भी खाली
फतेहपुर में बिजली विभाग में कई अधिकारियों के तबादले (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने फतेहपुर के बिजली विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. एक्सईएन प्रथम समेत पांच एसडीओ का स्थानांतरण किया गया है. तीन अधिकारियों को नई तैनाती मिल चुकी है, जबकि दो पद अभी भी रिक्त हैं. विभाग जल्द सभी स्थानांतरित अधिकारियों को कार्यमुक्त करेगा.

Fatehpur UPPCL News: फतेहपुर में बिजली विभाग के अधिकारियों के तबादलों ने प्रशासनिक व्यवस्था में हलचल पैदा कर दी है. UPPCL की ओर से जारी स्थानांतरण सूची में एक्सईएन प्रथम सहित पांच एसडीओ के नाम शामिल हैं. नई तैनातियों के साथ विभागीय जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण किया गया है, हालांकि दो महत्वपूर्ण पदों पर अभी तक किसी अधिकारी की नियुक्ति नहीं हो सकी है.

एक्सईएन प्रथम का तबादला, कृष्ण कुमार बने नए एक्सईएन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPPCL द्वारा जारी आदेश के अनुसार एक्सईएन प्रथम के पद पर तैनात रत्नेश जायसवाल का स्थानांतरण प्रयागराज स्थित वर्कशॉप में किया गया है. उनके स्थान पर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के मोहनलालगंज में तैनात रहे कृष्ण कुमार को फतेहपुर का नया एक्सईएन प्रथम बनाया गया है. विभाग को उम्मीद है कि नई तैनाती से कार्यों में तेजी आएगी.

एसडीओ स्तर पर भी हुआ बड़ा बदलाव

एसडीओ प्रथम का स्थानांतरण होने के बाद प्रयागराज क्षेत्र द्वितीय में कार्यरत योगेश कुमार को यहां का कार्यभार सौंपा गया है. वहीं प्रयागराज से प्रमोद कुमार कोली को फतेहपुर में एसडीओ प्रथम के पद पर तैनाती मिली है. खागा में तैनात रहे एसडीओ दीपक कुमार सिंह को बिंदकी रोड द्वितीय उपखंड की जिम्मेदारी दी गई है.

दो उपखंडों में अभी भी नहीं हुई नई तैनाती

मीटर विभाग में खागा के एसडीओ रहे रमाकांत का स्थानांतरण दोआबा से बुलंदशहर कर दिया गया है. वहीं बिंदकी के एसडीओ आरए कुशवाहा को प्रयागराज भेजा गया है. इन दोनों अधिकारियों के स्थान पर अब तक किसी नए अधिकारी की नियुक्ति नहीं हुई है. ऐसे में दोनों महत्वपूर्ण पद फिलहाल रिक्त चल रहे हैं.

Read More: Fatehpur News: "कैबिनेट मंत्री और सांसद रिश्तेदार हैं" धौंस जमाने वाले सपा नेता का अल्ट्रासाउंड सेंटर सीज

जल्द कार्यमुक्त किए जाएंगे सभी स्थानांतरित अधिकारी

अधीक्षण अभियंता (SE) ने बताया कि स्थानांतरण सूची में शामिल सभी एक्सईएन और एसडीओ को आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराने के बाद जल्द कार्यमुक्त कर दिया जाएगा. इसके बाद नए अधिकारी अपना कार्यभार संभालेंगे ताकि विभागीय कार्य प्रभावित न हों.

Read More: Muder In UP: बहन ने दूसरी जाति के युवक से किया था प्रेम, भाई ने जंगल में घोंट दिया गला, रातभर कुएं के पास बैठा रहा आरोपी

पहले भी हो चुकी है विभागीय कार्रवाई

बिजली विभाग में यह पहला बड़ा प्रशासनिक बदलाव नहीं है. इससे पहले लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर एक्सईएन प्रथम कार्यालय में तैनात लिपिक अखिलेश साहू का भी गैर जनपद स्थानांतरण किया जा चुका है. विभाग लगातार कार्यप्रणाली में सुधार और पारदर्शिता लाने के लिए प्रशासनिक कदम उठा रहा है.

Read More: Fatehpur News: 11 महीने बाद पूरी तरह शुरू हुआ असनी-गेगासों गंगा पुल, भारी वाहनों की आवाजाही बहाल

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एआरटीओ कार्यालय में अनियमितता और अवैध वसूली की शिकायतों के बाद गुरुवार को प्रशासन...
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची
Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

Follow Us