Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Ayodhya Ram Mandir CEO Vacancy 2026: राम मंदिर में CEO बनने का मौका, 18 जुलाई तक करें आवेदन, जानिए योग्यता, उम्र सीमा, वेतन और पूरी प्रक्रिया

Ayodhya Ram Mandir CEO Vacancy 2026: राम मंदिर में CEO बनने का मौका, 18 जुलाई तक करें आवेदन, जानिए योग्यता, उम्र सीमा, वेतन और पूरी प्रक्रिया
श्री राममंदिर ट्रस्ट में CEO की भर्ती (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस प्रतिष्ठित पद के लिए न्यूनतम स्नातक, 20 वर्ष का प्रबंधकीय अनुभव, 50 से 70 वर्ष की आयु तथा हिन्दू, वैष्णव और श्रीराम भक्त होना अनिवार्य है. आवेदन 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक ई-मेल के माध्यम से किए जा सकते हैं.

Ayodhya Ram Mandir CEO Vacancy 2026: अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. ट्रस्ट ने आवेदन प्रारूप, सेवा शर्तें और पात्रता संबंधी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं. इस पद के लिए धार्मिक आस्था के साथ मजबूत प्रशासनिक अनुभव भी अनिवार्य रखा गया है. इच्छुक अभ्यर्थी 18 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

राम मंदिर ट्रस्ट ने जारी किया CEO पद का आवेदन

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अपने आधिकारिक एक्स (X) हैंडल पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद के लिए आवेदन पत्र और सेवा शर्तें जारी की हैं. ट्रस्ट के अनुसार चयनित उम्मीदवार की नियुक्ति प्रारंभिक रूप से तीन वर्ष के लिए होगी. कार्य संतोषजनक पाए जाने पर सेवा अवधि आगे भी बढ़ाई जा सकती है. चयनित CEO ट्रस्ट के महासचिव के प्रति जवाबदेह होगा और उनके निर्देशन में संस्था के प्रशासनिक, वित्तीय और विकास संबंधी कार्यों का संचालन करेगा.

कौन कर सकता है आवेदन?

ट्रस्ट ने इस पद के लिए स्पष्ट पात्रता निर्धारित की है.

  • आवेदक का हिन्दू, वैष्णव और भगवान श्रीराम का भक्त होना अनिवार्य है.
  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) होना चाहिए.
  • किसी बड़े संस्थान, संगठन, विभाग या कंपनी में कम से कम 20 वर्ष का प्रबंधकीय अनुभव होना आवश्यक है.
  • प्रशासन, वित्त, लेखा, कार्मिक, जनसंपर्क, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), सुरक्षा और विधिक कार्यों का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
  • हिन्दू धार्मिक संस्था या मंदिर प्रबंधन का अनुभव रखने वालों को वरीयता दी जाएगी.
  • अनुभवी और सक्षम सेवानिवृत्त अधिकारी भी आवेदन करने के पात्र होंगे.
  • उम्मीदवार को हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं का अच्छा ज्ञान होना चाहिए.
आयु सीमा क्या है?

इस पद के लिए 50 वर्ष से 70 वर्ष आयु वर्ग के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

Read More: Lucknow News: कौन हैं प्रतिभा जोशी जिनके 100 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई! अनुशासन और राष्ट्रसेवा से प्रेरित रहा जीवन

वेतन और सुविधाएं कैसे तय होंगी?

ट्रस्ट ने वेतनमान निर्धारित नहीं किया है. चयनित उम्मीदवार के वेतन, भत्ते और अन्य सुविधाएं आपसी सहमति से तय की जाएंगी.

Read More: Uttar Pradesh: बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन ! पूर्वांचल की राजनीति को बड़ा झटका, योगी ने जताया दुःख

आवेदन की अंतिम तिथि और ई-मेल

इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन 18 जुलाई 2026 शाम 4 बजे तक निम्न ई-मेल आईडी पर भेज सकते हैं.

Read More: UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं

ई-मेल: searchcommittee.srjbt@gmail.com

निर्धारित समय के बाद भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

CEO की प्रमुख जिम्मेदारियां क्या होंगी?

ट्रस्ट ने CEO के लिए कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां तय की हैं.

  1. संस्था के स्वरूप और आवश्यकताओं के अनुरूप कार्यप्रणाली विकसित करना.
  2. अधिकारियों, सेवकों और कर्मचारियों का शीर्ष प्रशासनिक नेतृत्व करना.
  3. मंदिर की वर्तमान व्यवस्थाओं और भविष्य के विकास कार्यों का संचालन करना.
  4. ट्रस्ट डीड और सभी नियामकीय प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करना.
  5. वित्तीय लेन-देन, लेखा व्यवस्था और प्रशासन में पारदर्शिता बनाए रखना.
  6. स्थानीय, राज्य और केंद्र सरकार के साथ सुरक्षा समन्वय स्थापित करना.
  7. धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-पाठ और उत्सवों का नियमित संचालन सुनिश्चित करना.
  8. श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और विशिष्ट अतिथियों के आगमन की व्यवस्थाएं संभालना.
  9. मंदिर की प्रतिष्ठा, सनातन परंपराओं के संरक्षण और संपत्तियों की सुरक्षा से जुड़े कार्य करना.
  10. ट्रस्ट डीड के उद्देश्यों के अनुरूप योजनाएं बनाकर ट्रस्टी मंडल एवं महासचिव के निर्देशन में उनका क्रियान्वयन करना.
एक नजर में महत्वपूर्ण जानकारी
  • पद: मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO)
  • संस्था: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, अयोध्या
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 18 जुलाई 2026, शाम 4 बजे
  • आवेदन माध्यम: ई-मेल
  • न्यूनतम योग्यता: स्नातक
  • अनुभव: 20 वर्ष का प्रबंधकीय अनुभव
  • आयु सीमा: 50 से 70 वर्ष
  • नियुक्ति अवधि: 3 वर्ष (कार्य संतोषजनक होने पर विस्तार संभव)
  • ई-मेल: searchcommittee.srjbt@gmail.com

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us