Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: थाना बना वसूली का अड्डा, छोड़ने और फंसाने का तय रेट ! विधायक के आरोपों से जाफरगंज पुलिस कटघरे में

फतेहपुर के जाफरगंज थाने का तय है रेट विधायक जय कुमार सिंह जैकी का आरोप (फाइल फोटो जैकी): Image Credit Original Source

फतेहपुर के जाफरगंज थाने पर अवैध हिरासत और वसूली के गंभीर आरोप लगे हैं. अपहरण और दहेज उत्पीड़न के मामलों में पैसे लेकर कार्रवाई करने का दावा पीड़ितों ने किया है. सत्ता पक्ष के विधायक ने भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं. वहीं पुलिस ने जांच की बात कही है.

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. जाफरगंज थाना क्षेत्र से सामने आए मामलों ने पुलिस की भूमिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं. अपहरण और दहेज उत्पीड़न की शिकायतों में कथित वसूली, अवैध हिरासत और सौदेबाजी के आरोपों ने जिले की सियासत और प्रशासन दोनों में हलचल मचा दी है.

अपहरण के आरोप में पिता-पुत्रों को बनाया गया थाने में कैदी

जाफरगंज थाना क्षेत्र के दरौटा लालपुर गांव निवासी रामबाबू रैदास का आरोप है कि 27 जनवरी को वह अपने पुत्र सोनू और सुनील के साथ थाने पहुंचे थे. पुलिस ने उनके बड़े बेटे पर गांव की ही एक स्वजातीय युवती को ले जाने का आरोप लगाया. बिना किसी मुकदमे के तीनों को थाने में बैठा लिया गया. पीड़ित परिवार का कहना है कि इसी दौरान पुलिस ने रुपये की मांग शुरू कर दी और न देने पर पूरे परिवार को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी गई. थाने में बिताए गए घंटे उनके लिए डर और अपमान से भरे रहे.

19 हजार की रिश्वत, पिता छोड़ा गया बेटे बने दबाव का जरिया

पीड़ित के अनुसार 28 जनवरी को पुलिस ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि रुपये लाओ तभी पिता को छोड़ा जाएगा. मजबूरी में बेटों ने जाफरगंज कस्बे की एक कॉस्मेटिक दुकान से 19 हजार रुपये ऑनलाइन उधार लिए और नकद थाने में दिए. इसके बाद पिता को तो छोड़ दिया गया, लेकिन दोनों बेटों को थाने में रोके रखा गया. रामबाबू का आरोप है कि उन्हें चार दिन बाद और उनके बेटों को पूरे आठ दिन बाद छोड़ा गया. इस दौरान मारपीट और मानसिक प्रताड़ना भी की गई.

भाजपा नेताओं के दखल के बाद लौटे पैसे 

मामला तब तूल पकड़ गया जब स्थानीय भाजपा नेताओं तक इसकी जानकारी पहुंची. उनके हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने कथित रूप से लिए गए 19 हजार रुपये वापस कर दिए. यही बात पूरे मामले को और संदिग्ध बना रही है. अगर पुलिस ने कोई वसूली नहीं की थी तो रकम लौटाने की नौबत क्यों आई. इस सवाल ने पुलिस की कार्यशैली पर और भी गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं.

Read More: UPPCL News: फतेहपुर में लाइनमैन की मौत पर भड़का गुस्सा, जैकी के आश्वासन पर JE समेत तीन पर दर्ज हुआ मुकदमा

विधायक जय कुमार जैकी का आरोप, थानों में तय है रेट

बिंदकी विधायक जय कुमार जैकी ने जाफरगंज पुलिस के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने एक सार्वजनिक व्हाट्सएप ग्रुप में आरोप लगाया कि थानों में खुलेआम वसूली हो रही है. किसे छोड़ना है और किसे फंसाना है, इसका रेट तय है. विधायक के इस बयान ने जिले की कानून व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है और पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है. सत्ता पक्ष के विधायक का ऐसा आरोप प्रशासन के लिए भी असहज स्थिति पैदा कर रहा है.

Read More: Fatehpur News: कई सालों से हो रहा इस वार्ड में जलभराव ! नगर पालिका ने बंद की आंखे, सभासद ने की डीएम से शिकायत

दहेज पीड़िता से भी मांगी गई रिश्वत, तमंचे का जिक्र गायब

वहीं थाना क्षेत्र के मुसवापुर गांव की विवाहिता रीतू देवी का मामला भी सामने आया है. 26 जनवरी को पति बृजेश, देवर कल्लू और अन्य ससुराल वालों ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी.

Read More: Fatehpur News: 35 लाख रुपये से बनेगा नया पंप हाउस, 30 हजार लोगों को मिलेगा शुद्ध पेयजल, खत्म होगी तीन वार्डों की समस्या

आरोप है कि अवैध तमंचे के बल पर हमला किया गया. थाने में शिकायत करने पर कार्रवाई के बजाय 20 हजार रुपये की मांग की गई. युगान्तर प्रवाह में खबर प्रकाशित होने के बाद मुकदमा तो दर्ज हुआ, लेकिन अवैध तमंचे का जिक्र गायब कर दिया गया. सूत्रों के अनुसार 25 हजार में मामला डील होने की चर्चा है.

05 Feb 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

Fatehpur News: थाना बना वसूली का अड्डा, छोड़ने और फंसाने का तय रेट ! विधायक के आरोपों से जाफरगंज पुलिस कटघरे में

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. जाफरगंज थाना क्षेत्र से सामने आए मामलों ने पुलिस की भूमिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं. अपहरण और दहेज उत्पीड़न की शिकायतों में कथित वसूली, अवैध हिरासत और सौदेबाजी के आरोपों ने जिले की सियासत और प्रशासन दोनों में हलचल मचा दी है.

अपहरण के आरोप में पिता-पुत्रों को बनाया गया थाने में कैदी

जाफरगंज थाना क्षेत्र के दरौटा लालपुर गांव निवासी रामबाबू रैदास का आरोप है कि 27 जनवरी को वह अपने पुत्र सोनू और सुनील के साथ थाने पहुंचे थे. पुलिस ने उनके बड़े बेटे पर गांव की ही एक स्वजातीय युवती को ले जाने का आरोप लगाया. बिना किसी मुकदमे के तीनों को थाने में बैठा लिया गया. पीड़ित परिवार का कहना है कि इसी दौरान पुलिस ने रुपये की मांग शुरू कर दी और न देने पर पूरे परिवार को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी गई. थाने में बिताए गए घंटे उनके लिए डर और अपमान से भरे रहे.

19 हजार की रिश्वत, पिता छोड़ा गया बेटे बने दबाव का जरिया

पीड़ित के अनुसार 28 जनवरी को पुलिस ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि रुपये लाओ तभी पिता को छोड़ा जाएगा. मजबूरी में बेटों ने जाफरगंज कस्बे की एक कॉस्मेटिक दुकान से 19 हजार रुपये ऑनलाइन उधार लिए और नकद थाने में दिए. इसके बाद पिता को तो छोड़ दिया गया, लेकिन दोनों बेटों को थाने में रोके रखा गया. रामबाबू का आरोप है कि उन्हें चार दिन बाद और उनके बेटों को पूरे आठ दिन बाद छोड़ा गया. इस दौरान मारपीट और मानसिक प्रताड़ना भी की गई.

भाजपा नेताओं के दखल के बाद लौटे पैसे 

मामला तब तूल पकड़ गया जब स्थानीय भाजपा नेताओं तक इसकी जानकारी पहुंची. उनके हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने कथित रूप से लिए गए 19 हजार रुपये वापस कर दिए. यही बात पूरे मामले को और संदिग्ध बना रही है. अगर पुलिस ने कोई वसूली नहीं की थी तो रकम लौटाने की नौबत क्यों आई. इस सवाल ने पुलिस की कार्यशैली पर और भी गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं.

विधायक जय कुमार जैकी का आरोप, थानों में तय है रेट

बिंदकी विधायक जय कुमार जैकी ने जाफरगंज पुलिस के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने एक सार्वजनिक व्हाट्सएप ग्रुप में आरोप लगाया कि थानों में खुलेआम वसूली हो रही है. किसे छोड़ना है और किसे फंसाना है, इसका रेट तय है. विधायक के इस बयान ने जिले की कानून व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है और पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है. सत्ता पक्ष के विधायक का ऐसा आरोप प्रशासन के लिए भी असहज स्थिति पैदा कर रहा है.

दहेज पीड़िता से भी मांगी गई रिश्वत, तमंचे का जिक्र गायब

वहीं थाना क्षेत्र के मुसवापुर गांव की विवाहिता रीतू देवी का मामला भी सामने आया है. 26 जनवरी को पति बृजेश, देवर कल्लू और अन्य ससुराल वालों ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी.

आरोप है कि अवैध तमंचे के बल पर हमला किया गया. थाने में शिकायत करने पर कार्रवाई के बजाय 20 हजार रुपये की मांग की गई. युगान्तर प्रवाह में खबर प्रकाशित होने के बाद मुकदमा तो दर्ज हुआ, लेकिन अवैध तमंचे का जिक्र गायब कर दिया गया. सूत्रों के अनुसार 25 हजार में मामला डील होने की चर्चा है.

Latest News

लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 31 कोचिंग संस्थान सील, बेसमेंट में चल रही क्लासेज पर प्रशासन सख्त
लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है. काकादेव समेत कई इलाकों में अभियान...
Fatehpur News: शिकायतकर्ता दंपती को थाने में बैठाना पड़ा भारी, बिंदकी कोतवाल समेत 5 पुलिसकर्मियों पर एसपी की बड़ी कार्रवाई
21 जून का राशिफल: किसे मिलेगा व्यापार में लाभ, किसे रहना है सावधान, जानें मेष से मीन तक का दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: भ्रष्टाचार की परतें खोलने वाली 100 पेज की पत्रावली कलेक्ट्रेट से गायब ! मुख्यमंत्री योगी से शिकायत, सरकारी जमीनों पर बड़ा खेल
Fatehpur News: 8 माह की गर्भवती महिला को रोडवेज बस ने कुचला, मौत के बाद 4 घंटे तक बांदा-सागर मार्ग जाम
UP Free Scooty Yojana 2026: यूपी की 45 हजार मेधावी छात्राओं को मिलेगा मुफ्त स्कूटी का तोहफा, जानिए नियम
Aaj Ka Rashifal 15 June 2026: सोमवती अमावस्या पर बन रहा है शुभ मुहूर्त, जानिए मेष से लेकर मीन तक का दैनिक राशिफल

Follow Us