Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

India Vs Pak Match News: पाकिस्तान-भारत के साथ नहीं खेलेगा मैच, ICC ने कहा, फैसले पर विचार करे पाक

भारत पाकिस्तान में नहीं होगा मैच: Image Credit Original Source

क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अहम खबर सामने आयी है, आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरूआत 7 फ़रवरी से हो रही है. उधर 15 फरवरी को भारत-पाक के बीच कोलंबो में होने वाले हाई वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत के साथ खेलने से मना कर दिया है. हालांकि विश्व कप में अन्य टीमों के साथ वह खेलेगा. फिलहाल यह अभी तय नहीं है कि नॉक आउट में भारत पहुंचा तो क्या पाकिस्तान खेलेगा.

T20 World cup 2026: 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में मैच नहीं होगा. क्रिकेट प्रेमियों में इस मैच को लेकर बड़ा क्रेज था. फिलहाल पाक ने भारत के साथ खेलने से मना कर दिया है. आईसीसी ने पीसीबी से फैसले पर विचार करने को कहा है.

भारत से मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान

आईसीसी वर्ल्ड टी-20 कप का आगाज़ 7 फरवरी से हो रहा है. वर्ल्डकप की मेजबानी भारत कर रहा है. जबकि पाकिस्तान के होने वाले सभी मुक़ाबले श्रीलंका में खेले जाने हैं. बांग्लादेश पहले ही वर्ल्ड कप से हट चुका है, जिसके बाद अब पाकिस्तान ने भी भारत के साथ खेलने से मना कर दिया है. यानी अब 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाला भारत और पाक के बीच महामुकाबला नहीं होगा.

हालांकि भारत तय समय व दिन पर श्रीलंका जाएगी व आईसीसी के प्रोटोकॉल व सभी नियमों का पालन करेगी. मैच न खेलने का खामियाज़ा पाक को भुगतना पड़ सकता है. क्योंकि मैच नहीं होगा तो भारत को इसका फायदा और पॉइंट्स भी मिल जाएंगे.

आईसीसी ने पाकिस्तान से विचार करने को कहा

भारत-पाकिस्तान का कभी भी मुकाबला होता है तो दोनों ओर के क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार रहता है. बल्कि इन दोनों के बीच मुकाबले को राइवलरी के रूप में देखा जाता है. वही इस बीच एक बड़ी खबर ने क्रिकेट प्रेमियों को तगड़ा झटका दिया है. पाकिस्तान ने भारत के साथ खेलने से मना कर दिया है, मतलब साफ है अब 15 फरवरी को मैच नहीं होगा. हालांकि पाक केवल भारत के साथ नहीं खेलेगा, अन्य टीमो के साथ खेलेगा. पीसीबी ने साफ किया है कि वर्ल्ड कप में खेलेगा लेकिन भारत के साथ मैच का बायकॉट करेगा. उधर आईसीसी ने पीसीबी से इस फैसले पर विचार करने को कहा है.

Read More: IND Vs Nz T20: अभिषेक का शानदार प्रदर्शन जारी ! पुराने रंग में लौटे कप्तान सूर्य, जीती सीरीज़

नॉकआउट में आये दोनों फिर क्या होगा मुकाबला

बांग्लादेश इस टूर्नामेंट में पहले ही खेलने को मना कर चुका है. बांग्लादेश के हटने के बाद वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड टीम को जगह दी गई है. पाकिस्तान के सारे मुकाबले पहले से ही श्रीलंका में तय कर दिए गए थे. अब पाक ने 15 फरवरी को भारत से होने वाले मैच का बायकॉट कर दिया है. हालांकि अभी यह तय नही हुआ है कि भारत नॉक आउट में पहुंचता है तो क्या पाक खेलेगा..

Read More: T20 World Cup 2026 Final: इंडिया-न्यूजीलैंड मैच के लिए यूपी में नहीं कटेगी बिजली, मंदिरों में रुद्राभिषेक और यज्ञ से गूंजा माहौल

यह दिलचस्प पहलू है कि दोनों टीमें एक ही ग्रुप में है और आगे नॉक आउट में पूरी उम्मीद है कि दोनों टीमें फिर आमने-सामने हो तब पाकिस्तान का क्या रुख रहेगा इसपर अभी तस्वीर साफ नहीं हुई है. हालांकि माना जा रहा है कि पाकिस्तान का यह निर्णय उनके लिए काफी परेशानियों भरा हो सकता है. आईसीसी ने पाक से अपने इस निर्णय पर विचार करने को कहा है.

Read More: India Won T20 World Cup: फाइनल में शेर बनी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार बना वर्ल्ड चैंपियन

03 Feb 2026 By Vishal Shukla

India Vs Pak Match News: पाकिस्तान-भारत के साथ नहीं खेलेगा मैच, ICC ने कहा, फैसले पर विचार करे पाक

T20 World cup 2026: 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में मैच नहीं होगा. क्रिकेट प्रेमियों में इस मैच को लेकर बड़ा क्रेज था. फिलहाल पाक ने भारत के साथ खेलने से मना कर दिया है. आईसीसी ने पीसीबी से फैसले पर विचार करने को कहा है.

भारत से मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान

आईसीसी वर्ल्ड टी-20 कप का आगाज़ 7 फरवरी से हो रहा है. वर्ल्डकप की मेजबानी भारत कर रहा है. जबकि पाकिस्तान के होने वाले सभी मुक़ाबले श्रीलंका में खेले जाने हैं. बांग्लादेश पहले ही वर्ल्ड कप से हट चुका है, जिसके बाद अब पाकिस्तान ने भी भारत के साथ खेलने से मना कर दिया है. यानी अब 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाला भारत और पाक के बीच महामुकाबला नहीं होगा.

हालांकि भारत तय समय व दिन पर श्रीलंका जाएगी व आईसीसी के प्रोटोकॉल व सभी नियमों का पालन करेगी. मैच न खेलने का खामियाज़ा पाक को भुगतना पड़ सकता है. क्योंकि मैच नहीं होगा तो भारत को इसका फायदा और पॉइंट्स भी मिल जाएंगे.

आईसीसी ने पाकिस्तान से विचार करने को कहा

भारत-पाकिस्तान का कभी भी मुकाबला होता है तो दोनों ओर के क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार रहता है. बल्कि इन दोनों के बीच मुकाबले को राइवलरी के रूप में देखा जाता है. वही इस बीच एक बड़ी खबर ने क्रिकेट प्रेमियों को तगड़ा झटका दिया है. पाकिस्तान ने भारत के साथ खेलने से मना कर दिया है, मतलब साफ है अब 15 फरवरी को मैच नहीं होगा. हालांकि पाक केवल भारत के साथ नहीं खेलेगा, अन्य टीमो के साथ खेलेगा. पीसीबी ने साफ किया है कि वर्ल्ड कप में खेलेगा लेकिन भारत के साथ मैच का बायकॉट करेगा. उधर आईसीसी ने पीसीबी से इस फैसले पर विचार करने को कहा है.

नॉकआउट में आये दोनों फिर क्या होगा मुकाबला

बांग्लादेश इस टूर्नामेंट में पहले ही खेलने को मना कर चुका है. बांग्लादेश के हटने के बाद वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड टीम को जगह दी गई है. पाकिस्तान के सारे मुकाबले पहले से ही श्रीलंका में तय कर दिए गए थे. अब पाक ने 15 फरवरी को भारत से होने वाले मैच का बायकॉट कर दिया है. हालांकि अभी यह तय नही हुआ है कि भारत नॉक आउट में पहुंचता है तो क्या पाक खेलेगा..

यह दिलचस्प पहलू है कि दोनों टीमें एक ही ग्रुप में है और आगे नॉक आउट में पूरी उम्मीद है कि दोनों टीमें फिर आमने-सामने हो तब पाकिस्तान का क्या रुख रहेगा इसपर अभी तस्वीर साफ नहीं हुई है. हालांकि माना जा रहा है कि पाकिस्तान का यह निर्णय उनके लिए काफी परेशानियों भरा हो सकता है. आईसीसी ने पाक से अपने इस निर्णय पर विचार करने को कहा है.

Latest News

Uttar Pradesh: ईद पर ‘खून की होली’ बयान से गरमाया फतेहपुर, पूर्व BJP जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल का वीडियो वायरल Uttar Pradesh: ईद पर ‘खून की होली’ बयान से गरमाया फतेहपुर, पूर्व BJP जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल का वीडियो वायरल
फतेहपुर में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल का एक विवादित वीडियो सामने आया है, जिसमें वह ईद के दिन ‘खून...
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 20 मार्च 2026: नवरात्र के दूसरे दिन बनी रहेगी माता रानी की कृपा, जानिए सभी राशियों का दैनिक भाग्यफल
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्रकार की संदिग्ध मौत से सनसनी ! कमरे में मिला शव, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
आज का राशिफल 18 मार्च 2026: किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान
फतेहपुर से बंगाल के डीजीपी तक का सफर: जानिए कौन हैं IPS सिद्धनाथ गुप्ता जिनकी रणनीति पर टिका है चुनाव
UP में माफियाओं से जमीनें छीन बनेंगे घर: वकील, पत्रकार, शिक्षक और डॉक्टरों को मिलेगा आवास ! योगी का बड़ा ऐलान
कल का राशिफल (Kal Ka Rashifal) 17 मार्च 2026: हनुमान बाहुक को पढ़कर करें यात्रा ! जानिए सभी 12 राशियों का भाग्य

Follow Us