Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

IPS Transfer In UP: यूपी में बड़ा पुलिस फेरबदल, 11 जिलों के SSP-SP बदले, कई IPS अफसरों को प्रमोशन

उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में IPS अधिकारियों का ट्रांसफर (प्रतीकात्मक फोटो): Image Credit Original Source

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. कई वरिष्ठ IPS अधिकारियों को प्रमोशन के बाद नई जिम्मेदारी दी गई है. वहीं जौनपुर, खीरी, बस्ती, सहारनपुर समेत 11 जिलों के SSP-SP बदल दिए गए हैं.

IPS Transfer In UP: यूपी में आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर को लेकर बुधवार रात बड़ा फैसला सामने आया. योगी सरकार ने पुलिस महकमे में व्यापक स्तर पर तबादले किए हैं. इस फेरबदल में कई अधिकारियों को प्रमोशन देकर महत्वपूर्ण पदों पर तैनात किया गया है. साथ ही 11 जिलों में SSP और SP स्तर पर बदलाव किया गया है. सरकार का उद्देश्य कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना माना जा रहा है.

प्रवीण कुमार को लखनऊ जोन की कमान, सुजीत पांडेय फायर सर्विस 

योगी सरकार ने अयोध्या के आईजी रहे प्रवीण कुमार को प्रोन्नति के बाद लखनऊ जोन का एडीजी नियुक्त किया है. लखनऊ जोन प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. वहीं हाल ही में एडीजी पद पर प्रमोशन पाने वाले सुजीत पांडेय को अग्निशमन एवं आपात सेवाओं का डीजी बनाया गया है. सुजीत पांडेय अभी तक एडीजी जोन लखनऊ के पद पर तैनात थे. इन नियुक्तियों को प्रशासनिक अनुभव के बेहतर उपयोग के तौर पर देखा जा रहा है. सरकार ने साफ संकेत दिया है कि पुलिसिंग में दक्षता और तेज कार्रवाई पर जोर रहेगा.

ईओडब्ल्यू से वाराणसी तक वरिष्ठ अधिकारियों की नई पोस्टिंग

डीजीपी मुख्यालय के मुताबिक ईओडब्ल्यू के आईजी केएस इमैन्युअल को डीजीपी का जीएसओ बनाया गया है. कानपुर नगर के संयुक्त पुलिस आयुक्त विनोद कुमार सिंह को भीमराव अकादमी मुरादाबाद का आईजी नियुक्त किया गया है. गाजियाबाद के अपर पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी को वाराणसी का अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है.

वहीं गोरखपुर के एसएसपी राजकरन नैय्यर को प्रोन्नति के बाद गाजियाबाद का अपर पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है. इन तबादलों से स्पष्ट है कि सरकार बड़े शहरों में अनुभवी अधिकारियों को तैनात कर रही है ताकि कानून व्यवस्था पर मजबूत पकड़ बनी रहे.

Read More: UP News: यूपी की इस मस्जिद को हटाने के लिए कैबिनेट मंत्री धरने पर बैठे, हाईवे हुआ जाम

मिर्जापुर, खीरी, मेरठ और पीलीभीत के एसपी को प्रमोशन के साथ नई जिम्मेदारी

इस फेरबदल में कई जिलों के एसपी को प्रमोशन देकर नई जिम्मेदारी दी गई है. मिर्जापुर के एसपी सोमेन वर्मा को प्रोन्नति मिलने के बाद अयोध्या परिक्षेत्र का डीआईजी बनाया गया है. लखीमपुर खीरी के एसपी संकल्प शर्मा को प्रमोशन के बाद कानपुर नगर का संयुक्त पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है.

Read More: उत्तर प्रदेश में मौसम का कहर: 50 जिलों में भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट, किसानों की फसल बर्बाद

मेरठ के एसपी विपिन टाडा को भी प्रोन्नति के बाद कानपुर नगर का संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है. पीलीभीत के एसपी अभिषेक यादव को प्रमोशन देकर एटीएस का डीआईजी नियुक्त किया गया है. इन बदलावों से आतंकवाद और संगठित अपराध के खिलाफ एजेंसियों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है.

Read More: Uttar Pradesh: यूपी के किसान 30 तारीख तक करा लें ये काम, नहीं बंद हो जाएगा सरकारी योजनाओं का लाभ

सहारनपुर और मुरादाबाद में भी बदलाव, तकनीकी सेवाओं में नई तैनाती

सहारनपुर के एसएसपी आशीष तिवारी को प्रोन्नति के बाद तकनीकी सेवाओं का डीआईजी बनाया गया है. तकनीकी सेवाएं पुलिस विभाग के आधुनिकीकरण में अहम भूमिका निभाती हैं. वहीं पीटीसी मुरादाबाद के एसपी प्रताप गोपेन्द्र यादव को प्रमोशन के बाद डीआईजी पुलिस मुख्यालय नियुक्त किया गया है. सम्भल की एएसपी अनृकृति शर्मा को गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट का अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है. सरकार महिला अधिकारियों को भी बड़ी जिम्मेदारी देकर आगे बढ़ा रही है.

11 जिलों में नए SSP-SP, जानिए किसे कहां भेजा गया

योगी सरकार ने 11 जिलों में SSP और SP स्तर पर बदलाव किया है. सुलतानपुर के एसपी कुंवर अनुपम सिंह को जौनपुर का एसएसपी बनाया गया है. मुरादाबाद नौं वाहिनी पीएसी की सेनानायक ख्याति गर्ग को खीरी का एसपी नियुक्त किया गया है. रायबरेली के एसपी यशवीर सिंह को बस्ती भेजा गया है.

गाजियाबाद 47वीं वाहिनी पीएसी की सेनानायक चारू निगम को सुलतानपुर का एसपी बनाया गया है. बस्ती के एसपी अभिनन्दन को सहारनपुर भेजा गया है. जौनपुर के एसपी डॉ. कौस्तुभ को गोरखपुर का एसपी बनाया गया है. एसएसएफ पहली वाहिनी के सेनानायक अविनाश पांडेय को मेरठ की जिम्मेदारी दी गई है.

सीतापुर 11वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक रवि कुमार को रायबरेली का एसपी बनाया गया है. अभिसूचना आगरा के एसपी सुकीर्ति माधव को अमेठी का एसपी नियुक्त किया गया है. इन बदलावों से जिलों में प्रशासनिक ऊर्जा बढ़ने की उम्मीद है.

05 Feb 2026 By Vishwa Deepak Awasthi

IPS Transfer In UP: यूपी में बड़ा पुलिस फेरबदल, 11 जिलों के SSP-SP बदले, कई IPS अफसरों को प्रमोशन

IPS Transfer In UP: यूपी में आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर को लेकर बुधवार रात बड़ा फैसला सामने आया. योगी सरकार ने पुलिस महकमे में व्यापक स्तर पर तबादले किए हैं. इस फेरबदल में कई अधिकारियों को प्रमोशन देकर महत्वपूर्ण पदों पर तैनात किया गया है. साथ ही 11 जिलों में SSP और SP स्तर पर बदलाव किया गया है. सरकार का उद्देश्य कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना माना जा रहा है.

प्रवीण कुमार को लखनऊ जोन की कमान, सुजीत पांडेय फायर सर्विस 

योगी सरकार ने अयोध्या के आईजी रहे प्रवीण कुमार को प्रोन्नति के बाद लखनऊ जोन का एडीजी नियुक्त किया है. लखनऊ जोन प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. वहीं हाल ही में एडीजी पद पर प्रमोशन पाने वाले सुजीत पांडेय को अग्निशमन एवं आपात सेवाओं का डीजी बनाया गया है. सुजीत पांडेय अभी तक एडीजी जोन लखनऊ के पद पर तैनात थे. इन नियुक्तियों को प्रशासनिक अनुभव के बेहतर उपयोग के तौर पर देखा जा रहा है. सरकार ने साफ संकेत दिया है कि पुलिसिंग में दक्षता और तेज कार्रवाई पर जोर रहेगा.

ईओडब्ल्यू से वाराणसी तक वरिष्ठ अधिकारियों की नई पोस्टिंग

डीजीपी मुख्यालय के मुताबिक ईओडब्ल्यू के आईजी केएस इमैन्युअल को डीजीपी का जीएसओ बनाया गया है. कानपुर नगर के संयुक्त पुलिस आयुक्त विनोद कुमार सिंह को भीमराव अकादमी मुरादाबाद का आईजी नियुक्त किया गया है. गाजियाबाद के अपर पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी को वाराणसी का अपर पुलिस आयुक्त बनाया गया है.

वहीं गोरखपुर के एसएसपी राजकरन नैय्यर को प्रोन्नति के बाद गाजियाबाद का अपर पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है. इन तबादलों से स्पष्ट है कि सरकार बड़े शहरों में अनुभवी अधिकारियों को तैनात कर रही है ताकि कानून व्यवस्था पर मजबूत पकड़ बनी रहे.

मिर्जापुर, खीरी, मेरठ और पीलीभीत के एसपी को प्रमोशन के साथ नई जिम्मेदारी

इस फेरबदल में कई जिलों के एसपी को प्रमोशन देकर नई जिम्मेदारी दी गई है. मिर्जापुर के एसपी सोमेन वर्मा को प्रोन्नति मिलने के बाद अयोध्या परिक्षेत्र का डीआईजी बनाया गया है. लखीमपुर खीरी के एसपी संकल्प शर्मा को प्रमोशन के बाद कानपुर नगर का संयुक्त पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है.

मेरठ के एसपी विपिन टाडा को भी प्रोन्नति के बाद कानपुर नगर का संयुक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है. पीलीभीत के एसपी अभिषेक यादव को प्रमोशन देकर एटीएस का डीआईजी नियुक्त किया गया है. इन बदलावों से आतंकवाद और संगठित अपराध के खिलाफ एजेंसियों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है.

सहारनपुर और मुरादाबाद में भी बदलाव, तकनीकी सेवाओं में नई तैनाती

सहारनपुर के एसएसपी आशीष तिवारी को प्रोन्नति के बाद तकनीकी सेवाओं का डीआईजी बनाया गया है. तकनीकी सेवाएं पुलिस विभाग के आधुनिकीकरण में अहम भूमिका निभाती हैं. वहीं पीटीसी मुरादाबाद के एसपी प्रताप गोपेन्द्र यादव को प्रमोशन के बाद डीआईजी पुलिस मुख्यालय नियुक्त किया गया है. सम्भल की एएसपी अनृकृति शर्मा को गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट का अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है. सरकार महिला अधिकारियों को भी बड़ी जिम्मेदारी देकर आगे बढ़ा रही है.

11 जिलों में नए SSP-SP, जानिए किसे कहां भेजा गया

योगी सरकार ने 11 जिलों में SSP और SP स्तर पर बदलाव किया है. सुलतानपुर के एसपी कुंवर अनुपम सिंह को जौनपुर का एसएसपी बनाया गया है. मुरादाबाद नौं वाहिनी पीएसी की सेनानायक ख्याति गर्ग को खीरी का एसपी नियुक्त किया गया है. रायबरेली के एसपी यशवीर सिंह को बस्ती भेजा गया है.

गाजियाबाद 47वीं वाहिनी पीएसी की सेनानायक चारू निगम को सुलतानपुर का एसपी बनाया गया है. बस्ती के एसपी अभिनन्दन को सहारनपुर भेजा गया है. जौनपुर के एसपी डॉ. कौस्तुभ को गोरखपुर का एसपी बनाया गया है. एसएसएफ पहली वाहिनी के सेनानायक अविनाश पांडेय को मेरठ की जिम्मेदारी दी गई है.

सीतापुर 11वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक रवि कुमार को रायबरेली का एसपी बनाया गया है. अभिसूचना आगरा के एसपी सुकीर्ति माधव को अमेठी का एसपी नियुक्त किया गया है. इन बदलावों से जिलों में प्रशासनिक ऊर्जा बढ़ने की उम्मीद है.

Latest News

कटनी सड़क हादसा: ओवरलोड हाइवा से टकराई यात्री बस, 3 की मौत, 25 से ज्यादा घायल, CM मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान कटनी सड़क हादसा: ओवरलोड हाइवा से टकराई यात्री बस, 3 की मौत, 25 से ज्यादा घायल, CM मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान
मध्य प्रदेश के कटनी जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं. लमतरा...
Fatehpur News: फतेहपुर में क्या राजा मिश्रा की हुई है हत्या? CCTV का फुटेज आया सामने, परिजनों ने दी तहरीर
Kal Ka Mausam 15 June: यूपी से बिहार तक मौसम का बड़ा बदलाव, IMD ने जारी किया बारिश-आंधी का अलर्ट, 80 किमी प्रति घंटा तक चल सकती हैं हवाएं
Muder In UP: बहन ने दूसरी जाति के युवक से किया था प्रेम, भाई ने जंगल में घोंट दिया गला, रातभर कुएं के पास बैठा रहा आरोपी
Fatehpur News: सीएमओ दफ्तर में बवाल ! अस्पताल सील होने पर हॉस्पिटल संचालक और बाबू के बीच जमकर मारपीट
Today Gold Silver Rate 12 June: गिरावट के बाद संभले सोना-चांदी के दाम, कानपुर-लखनऊ में 24 कैरेट गोल्ड इतने में
Aaj Ka Rashifal 12 June 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान ! जानिए मेष से मीन तक दैनिक भाग्यफल

Follow Us