Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: शिक्षक भर्ती को लेकर लामबंद हुए फतेहपुर के युवा ! सांसद विधायक को पत्र देकर बड़े आंदोलन की तैयारी

Fatehpur UP News: शिक्षक भर्ती को लेकर लामबंद हुए फतेहपुर के युवा ! सांसद विधायक को पत्र देकर बड़े आंदोलन की तैयारी

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में बीटीसी अभ्यर्थियों ने शिक्षक भर्ती (UP Teacher Bharti) को लेकर सांसद विधायक और बड़े-बड़े नेताओं को ज्ञापन देकर वैकेंसी की मांग की है.

Fatehpur UP News: उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती को लेकर सूबे के युवा फिर से एक बड़े आंदोलन की तैयारी करने लगे हैं. भर्ती ना निकलने से प्रतियोगी छात्रों ने संगठन बनाकर केंद्र और राज्य सरकार के सामने बेरोजगारी की चिंता व्यक्त की है.

फतेहपुर के बीटीसी अभ्यर्थियों ने प्राथमिक हमारा मंच संगठन बनाकर जिले के सांसद और विधायक को पत्र देकर लोकसभा सभा और विधानसभा में इन मुद्दों को उठाने के लिए कहा है.

शिक्षक भर्ती को लेकर बना प्राथमिक हमारा अधिकार मंच 

यूपी में शिक्षक भर्ती को लेकर फतेहपुर (Fatehpur) के बीटीसी अभ्यर्थियों ने प्राथमिक हमारा अधिकार मंच बनाकर लामबंद हो रहे हैं. संगठन के अध्यक्ष अभय कुमार शुक्ला ने सांसद नरेश उत्तम पटेल (Naresh Uttam Patel) और सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी (MlA Chandra Prakash Lodhi) को ज्ञापन देकर लोकसभा सभा और विधानसभा में लाखों छात्र-छात्राओं के हित की मांग को लेकर उनके मुद्दों को उठाने की मांग की है.

प्राथमिक हमारा अधिकार मंच के अध्यक्ष अभय कुमार शुक्ला कहते हैं कि विगत 6 वर्षों से प्राथमिक शिक्षक भर्ती लंबित पड़ी हुई है. वर्तमान राज्य सरकार ने पिछली भर्ती 2018 में की थी जिसमें शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द हुआ था.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर नगर पालिका में सामग्री खरीद पर बवाल ! सभासदों ने ईओ पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

इसके बाद विभाग द्वारा की गई 68500 एवं 69000 शिक्षक भर्तियों में 22000 पद खाली रह गये थे जिसको भरने के लिए विभाग ने 17000 पदों पर भर्ती कराने की बात रखी थी लेकिन अब तक की गई. उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षक प्रति सेवानिवृति हो रहे हैं जिसके चलते अबतक लगभग 72000 पद खाली हो चुके है. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत

पचास हजार से अधिक खाली पड़े पद नहीं हो रही भर्ती 

अभय कुमार शुक्ला कहते हैं कि केंद्र सरकार ने भर्ती को लेकर प्रदेश सरकार से जब जानकारी मांगी तो जवाब में कहा गया की 85000 प्राथमिक शिक्षक पद खाली हैं. उन्होंने कहा कि इसके लिए 2018 में प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर बताया था कि प्राथमिक शिक्षक के 51112 पद खाली हैं. 

Read More: Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण

शिक्षक भर्ती नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन 

प्राथमिक हमारा अधिकार मंच के अध्यक्ष अभय कुमार शुक्ला ने कहा कि प्रदेश के सभी के युवा शिक्षक भर्ती ना होने से भुखमरी और बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं. कई युवाओं को आत्म हत्या तक करनी पड़ी है. अगर प्रदेश सरकार जल्द से जल्द शिक्षक भर्ती नहीं करवाती है तो पूरे प्रदेश में एक बड़ा आंदोलन होगा.

सांसद और विधायक को ज्ञापन देकर ये सांकेतिक चेतावनी है. इस मौके पर आशीष त्रिपाठी,आदर्श सिंह,सत्यम सिंह,प्रभाशंकर यादव,मानसी श्रीवास्तव,रश्मि मौर्या,मुकेश मौर्य,हर्षित चौहान विजय शंकर सहित करीब 50 अभ्यर्थी मौजूद रहे.

Latest News

Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर डंडे से जानलेवा हमला...
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट

Follow Us