Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में रिटायर्ड कर्मी अचानक कैसे हुए गायब ! कोरोना के दौरान छूट गई थी नौकरी

Fatehpur News: फतेहपुर में रिटायर्ड कर्मी अचानक कैसे हुए गायब ! कोरोना के दौरान छूट गई थी नौकरी
फतेहपुर में अचानक गायब हुए विनय कुमार श्रीवास्तव (फाइल फोटो)

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक रिटायर्ड कर्मी अचानक अपने घर से कहीं चले गए उनका फोन भी बंद हो गया. बहुत खोजने पर भी उनका कोई सुराग नहीं मिला. पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी दर्ज की है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर के रहने वाले विनय कुमार श्रीवास्तव (Vinay Kumar Shrivastava) का अचानक घर से गायब हो जाना लोगों के लिए कौतूहल बना हुआ है. जान पहचान नाते रिश्तेदारों के यहां भी पता करने पर भी उनका कोई सुराग नहीं मिला. उनकी पत्नी अन्नपूर्णा श्रीवास्तव ने सदर कोतवाली (Sadar Kotwali) में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है.

घटना बीते मंगलवार सुबह आठ बजे की बताई जा रही है. कोतवाली प्रभारी तारकेश्वर राय ने कहा कि मामले की गंभीरता को समझते हुए उनका पता लगाया जा रहा है साथ ही मोबाइल की लोकेशन से भी जांच की जा रही है.

रायबरेली के शुगर मिल में विनय श्रीवास्तव करते थे नौकरी

फतेहपुर (Fatehpur) के सदर कोतवाली (Sadar Kotwali) क्षेत्र की नई कॉलोनी कृष्ण बिहारी नगर वर्मा चौराहा के रहने वाले विनय कुमार श्रीवास्तव (70) पुत्र भद्रसेन श्रीवस्तव अपनी पत्नी अन्नपूर्णा श्रीवास्तव के साथ अकेले रहते थे. बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह आठ बजे के करीब बिना कुछ बताए घर से अचानक चले गए.

पत्नी ने जब उनको फोन मिलाया तो स्विच ऑफ आने लगा. जानकारी के मुताबिक अन्नपूर्णा श्रीवास्तव ने घबराहट में अपने बेटे अनुराग श्रीवास्तव और पारिवारिक लोगों को पूरी बात बताई. बहुत खोजबीन करने के बाद भी उन्हें कुछ पता नहीं चला तो गुमशुदगी दर्ज कराई.

Read More: Fatehpur News: किन्नरों के हंगामे से थाना बना रणक्षेत्र, साथी के पकड़े जाने की सूचना पर सड़क जाम, पुलिस ने कराया शांत

विनय श्रीवास्तव के बेटे अनुराग श्रीवास्तव जानकारी देते हुए बताते हैं कि उनके पिता रायबरेली के शुगर मिल में काफी समय पहले कार्यरत थे वहां से बीआरएस लेने के बाद शहर के प्राईवेट अस्पताल में नौकरी कर थे लेकिन कोरोना के दौरान नौकरी छूट गई.

Read More: Uttar Pradesh: पति को खाट से बांधकर जिंदा जलाने वाली पत्नी और साले को आजीवन कारावास, जानिए क्या था पूरा मामला

उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता दोनों अकेले रहते है जबकि नौकरी की वजह से वो गुड़गांव में रहते हैं. अनुराग कहते हैं कि उनके पिता के अचानक चले जाने से पूरा परिवार दुःखी है. उन्होंने जानकारी के लिए इस फोन नंबर 9990770268 में संपर्क करने को कहा है.

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us