Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News Video: फतेहपुर की डीएम IAS C Indumati को मारा धक्का ! जड़ दिया थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल

Fatehpur News Video: फतेहपुर की डीएम IAS C Indumati को मारा धक्का ! जड़ दिया थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल
फतेहपुर डीएम IAS C Indumati Viral Video Image

Fatehpur News In Hindi

यूपी के फतेहपुर (Fatehpur News) की डीएम सी इंदुमति (IAS C Indumati) का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में डीएम साहिबा को धक्का मारने वाले शख्स को मैडम ने थप्पड़ जड़ दिया.

Fatehpur DM News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की जिलाधिकारी सी. इंदुमती (IAS C Indumati) का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वीडियो में डीएम को एक शख्स धक्का मारते हुए कार्यालय में जा रहा था तभी डीएम साहिब पलटी और युवक को थप्पड़ दिया.

बताया जा रहा है कि जिलाधिकारी निरीक्षण के दौरान डूडा कार्यालय गईं थीं तभी अचानक ये घटना हो गई. हालाकि युगान्तर प्रवाह इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. जिलाधिकारी ने शख्स को हड़काते हुए अधिकारियों से जांच की बात कही है.

कौन है डीएम को धक्का मारने वाला शख्स (Fatehpur IAS C Indumati)

फतेहपुर (Fatehpur) की जिलाधिकारी सी इंदुमति (IAS C Indumati) लगातार कार्यालयों में छापेमारी कर रही हैं. सोमवार को निरीक्षण के दौरान डीएम डूडा कार्यालय पहुंची. जिलाधिकारी को देखते ही चारो ओर हड़कंप मच गया. इसी दौरान एक युवक सी इंदुमति को धक्का मारते हुए कार्यालय में जाने लगा. तभी डीएम पलटी और युवक को थप्पड़ जड़ दिया. 46 सेकेंड के वीडियो में डीएम शख्स को हड़काते हुए कहती हैं कि..

'मैं खड़ी हूं, तेरा दिमाग खराब है..एक महिला खड़ी है..तू धक्का मुक्की करके आगे बढ़ रहा है..बदमाश कहीं के..कौन है तू..बिठाओ इसे.

डीएम का ये वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक युवक का नाम अतुल है. एडीएम ने पत्र जारी करते हुए कहा कि निरीक्षण के दौरान एक शख्स डीएम को धक्का देकर निकलने का प्रयास कर रहा था जानकारी करने पर उसने कोई भी संतोष जनक उत्तर नहीं दिया.

Read More: Fatehpur News: मदरसे के मौलवी की हैवानियत ! नाबालिग छात्रा से शादी का झांसा देकर एक साल तक करता रहा शोषण

उन्होंने कहा कि जानकारी करने पर पता चला कि ये व्यक्ति पहले यहां सर्वेयर के रूप में काम कर रहा था शिकायत मिलने पर कंपनी ने इसे हटा दिया है. इसकी जांच के लिए परियोजना अधिकारी डूडा को निर्देशित किया गया है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us