Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Teacher News: फतेहपुर का फर्जी टीचर पुलिस के हत्थे चढ़ा ! कूट रचित रस्तावेजों के सहारे बना था शिक्षक

Fatehpur Teacher News: फतेहपुर का फर्जी टीचर पुलिस के हत्थे चढ़ा ! कूट रचित रस्तावेजों के सहारे बना था शिक्षक
फतेहपुर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी शिक्षक साकेत तिवारी : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में कूट रचित दस्तावेजों के सहारे फर्जी शिक्षक (Fake Teacher) की नौकरी करने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया. आरोपी साकेत तिवारी ललौली थाना (Lalauli Thana) क्षेत्र के बहुआ कस्बे का रहने वाला है.

Fatehpur Teacher News: यूपी के फतेहपुर में जालसाज शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बताया जा रहा है कि साल 2010 में आरोपी साकेत तिवारी (34) पुत्र रामलखन तिवारी ने कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर सरकारी टीचर की नौकरी प्राप्त की थी.

जानकारी के मुताबिक साकेत तिवारी ललौली थाना (Lalauli Thana) क्षेत्र के बहुआ कस्बे का रहने वाला है. थाना प्रभारी तारकेश्वर राय ने बताया कि कोर्ट ने गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था तब से लगातार फरार चल रहा था. 

शिक्षा विभाग ने साकेत तिवारी को किया था बर्खास्त 

फतेहपुर (Fatehpur) के ललौली थाना (Lalauli Thana) क्षेत्र के बहुआ निवासी साकेत तिवारी ने टीचर की नौकरी के लिए अपने फर्जी दस्तावेज बनवाकर (Fake Teacher) 15 सितंबर 2010 को सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्त हो गया था.

जानकारी के मुताबिक साकेत ने करीब 12 सालों तक नौकरी में भी लेकिन कुछ शिकायतों के बाद शिक्षा विभाग ने उसकी जांच शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि जांच में दस्तावेज फर्जी पाए गए. तत्कालीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फतेहपुर (BSA) संजय कुमार कुशवाहा ने एक फरवरी 2023 को साकेत तिवारी की सेवा समाप्ति (Terminate) का आदेश जारी कर दिया साथ ही इसकी रिपोर्ट ABSA असोथर को दे दी.

Read More: Fatehpur News: सपा नेता हाजी रजा समेत दो आरोपियों पर 25 हजार का इनाम, गवाह पर हमले के मामले में एसपी का बड़ा एक्शन

बताया जा रहा है कि खंड शिक्षा अधिकारी दीप्ति रिछारिया ने सितम्बर 2023 को ललौली थाने में आरोपी शिक्षक के नाम मुकदमा दर्ज कराया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत

कोर्ट ने जारी किया था गिरफ्तारी का वारंट फरार हुआ फर्जी टीचर

साकेत तिवारी के खिलाफ बर्खास्तगी की कर्रवाई और मुकदमा लिखने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया. आरोपी टीचर साकेत तिवारी को पकड़ने के लिए जब पहुंची तो फरार हो चुका था.

Read More: Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार

बताया जा रहा है कि कोर्ट ने बाकायदा वारंट भी जारी कर दिया. थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई टीम बनाकर धड़पकड़ शुरू कर दी थी और कड़ी मशक्कत के बाद उसको पकड़ कर जेल भेज दिया गया है.

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा
फतेहपुर के हसवा में कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने भाजपा...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग
Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

Follow Us